लिथुआनियाई भाषा
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
लिथुआनियाई भाषा (lietuvių kalba) लिथुआनिया में बोली जाने वाली इस देश की सबसे प्रमुख भाषा है। यह इस देश की आधिकारिक भाषा भी है और इसे यूरोपीय संघ में भी आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता प्राप्त है। लिथुआनिया में इस भाषा को बोलने वालो की संख्या २९ लाख है और अन्य देशों में लगभग ३ लाख लोग इस भाषा को बोलते हैं। लिथुआनियाई एक बाल्टिक भाषा है, जिसका लातवियाई भाषा से निकट का सम्बन्ध है हालांकि ये भाषाएँ परस्पर सुबोध नहीं हैं। लिथुआनियाई भाषा लातिन लिपि में लिखी जाती है। हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की जीवित भाषाओं में से लिथुआनियाई भाषा सर्वाधिक अपरिवर्तनित है, जिसने आद्य-हिन्द-यूरोपीय भाषा परिवार की विशिष्टओं को प्रतिधारित (बनाए) रखा है।
बाहरी कड़ियाँ [संपादित करें]
- Lithuanian linguistics (अंग्रेज़ी)
- Ethnologue report for Lithuanian (अंग्रेज़ी)
- The Historical Grammar of Lithuanian language (अंग्रेज़ी) (रूसी)
- Lithuanian proverbs delightful and enlightening! (अंग्रेज़ी)