लालकोट

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

लाल कोट तानि लाल रंग का किला, जो कि वर्तमान दिल्ली क्षेत्र का प्रथम निर्मित नगर था। इसकी स्थापना तोमर शासक राजा अनंग पाल ने 1060 में की थी। साक्ष्य बताते हैं कि तोमर वंश ने दक्षिण दिल्ली क्षेत्र में लगभग सूरज कुण्ड के पास शासन किया, जो 700AD से आरम्भ हुआ था। फिर चौहान राजा, पृथ्वी राज चौहान ने बारहवीं शती में शासन ले लिया, और उस नगर एवं किले का नाम किला राय पिथौरा रखा।

[संपादित करें] इतिहास

लालकोट का दिल्ली के दक्षिण में नक्शा

दिल्ली का नाम राजा ढिल्लू के "दिल्हीका"(800 ई.पू.)[1] के नाम से माना गया है,जो मध्यकाल का पहला बसाया हुआ शहर था,जो दक्षिण-पश्चिम सीमा के पास स्थित था.जो वर्तमान में महरौली के पास है.यह शहर मध्यकाल के सात शहरों में सबसे पहला था.इसे योगिनीपुरा के नाम से भी जाना जाता है,जो योगिनी(एक् प्राचीन देवी) के शासन काल में था.

लेकिन इसको महत्व तब मिला जब 12वीं शताब्दी मे राजा अनंगपाल तोमर ने अपना तोमर राजवंश लालकोट[2] से चलाया, जिसे बाद में अजमेर के चौहान राजा ने मुहम्मद गोरी से जीतकर इसका नाम किला राय पिथौरा रखा. 1192 में जब पृथ्वीराज चौहान मुहम्मद गोरी से तराएन का युद्ध में पराजित हो गये थे, तब गोरी ने अपने एक दास को यहं का शासन संभालने हेतु नियुक्त किया। वह दास कुतुबुद्दीन ऐबक था, जिसने 1206 से दिल्ली सल्तनत में दास वंश का आरम्भ किया। इन सुल्तानों मे पहले सुल्तान कुतुबुद्दीन ऐबक जिसने शासन तंत्र चलाया इस दौरान उसने कुतुब मीनार बनवाना शुरू किया जिसे एक उस शासन काल का प्रतीक माना गया है। उसने प्राथमिकता से हिन्दू मन्दिरों एवं इमारतों पर कब्जा कर के या तोड़ कर उनपर मुस्लिम निर्माण किये। इसी में लालकोट में बनी ध्रुव स्तम्भ को कुतुब मीनार में परिवर्तन एवं कुव्वत उल इस्लाम मस्जिद्, आदि का निर्माण भी शामिल है।

बाद में उसके वंश के बाद्, खिलजी वंश के अलाउद्दीन खिलजीने यहाँ अलाई मीनार बनवानी आरम्भ की, जो कुतुब मीनार से दोगुनी ऊँची बननी प्रस्तावित थी, परन्तु किन्हीं कारणवश नहीं बन पायी। उसी ने सीरी का किला और हौज खास भी बनवाये।

[संपादित करें] देखें

[संपादित करें] सन्दर्भ

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ