ललिता कुमारमंगलम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ललिता कुमारमंगलम
जन्म 1958
नागरिकता भारत
पेशा राजनीतिज्ञ
राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

ललिता कुमारमंगलम भारत के राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की पूर्व अध्यक्ष हैं।[1] वह भारतीय जनता पार्टी की एक नेत्री हैं। पूर्व में वह भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव थीं।

करियर[संपादित करें]

कुमारमंगलम ने सेंट स्टीफ़न कॉलेज, दिल्ली से अर्थशास्त्र में डिग्री के साथ स्नातक किया है और मद्रास विश्वविद्यालय से एमबीए किया है। अपने भाई की मृत्यु के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के रूप में दो बार लोकसभा चुनाव लड़ा (2004 पुडुचेरी से और 2009 तिरुचिरापल्ली से), लेकिन दोनों बार हार गईं। वह प्रकृति नाम से एक एनजीओ चलाती हैं। उन्हें 29 सितंबर 2014 को राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।[2]

निजी जीवन[संपादित करें]

ललिता कुमारमंगलम का जन्म 14 जनवरी 1958 को तमिलनाडु में हुआ था। [3]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Lalitha Kumarmangalam appointed NCW chairperson". द इकनॉमिक टाइम्स. 17 सितंबर 2014.
  2. "Lalitha Kumarmangalam Appointed NCW Chairperson". www.outlookindia.com. नई दिल्ली: प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया. 17 सितंबर 2014. अभिगमन तिथि 28 सितंबर 2014.
  3. Warrier, Shobha (27 अप्रैल 2001). "rediff.com: The Rediff Interview/BJP Candidate Lalitha Kumaramangalam". रीडिफ.कॉम. अभिगमन तिथि 28 सितंबर 2014. Note: Used as source of birth year 1957/58 based on age of 43 in 2001.