लक्ज़म्बर्ग
लक्जमबर्ग पश्चिम यूरोप का एक छोटा सा देश है. यह बेल्जियम, फ्रांस और जर्मनी से घिरा हुआ है. लक्जमबर्ग का क्षेत्रफल 2586 वर्ग किलोमीटर है, जबकि जनसंख्या पांच लाख के करीब है. लक्जमबर्ग में संसदीय लोकतांत्रिक व्यवस्था है, जबकि संवैधानिक रूप से राजा सर्वोच्च होता है. लक्जमबर्ग एक विकसित देश है, जहां प्रतिव्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी सबसे ज्यादा है. लक्जमबर्ग यूरोपीय संघ, नाटो, संयुक्त राष्ट्र संघ, यूरोपीय संघ और ओईसीडी का संस्थापक सदस्य है, जो देश में आर्थिक, राजनीतिक और सैन्य एकीकरण पर सर्वसम्मति को दर्शाता है. सांस्कृति रूप से लक्जमबर्ग ने रोमन यूरोप और जर्मन यूरोप की सांस्कृतिक विशेषताओं को अपनाया है. यहां जर्मन, फ्रेंच और लक्जमबर्गीस भाषाएं बोली जाती है और ये तीनों ही इसकी आधिकारिक भाषा है. धर्मनिरपेक्ष होने के बावजूद, लक्जमबर्ग रोमन कैथोलिक का प्रभाववाला देश है.