रूमाली रोटी
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| रुमाली रोटी |
|
|---|---|
एक खानसामा रुमाली रोटी बनाते हुए |
|
| उद्भव | |
| संबंधित देश | भारत |
| देश का क्षेत्र | उत्तर भारत |
| व्यंजन का ब्यौरा | |
| मुख्य सामग्री | मैदा |
रुमाली रोटी (उर्दु: رومالی روٹی) भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी भागों, विशेषकर उत्तर भारत एवं पाकिस्तान में प्रचलित एक बहुत पतली मैदा से बनी रोटी होती है। इसे प्रायः कबाब के संग खाया जाता है। यह मुगलई खानपान का अभिन्न अंग है। इसका नाम रुमाल से निकला है, क्योंकि ये रुमाल की तरह पतली होती है, व तह कर रखी जाती है।