रीवा जिला
रीवा 24’18 और 25’12 उत्तर अक्षांश तथा 81’2 और 82’18 पूर्व देशांतर में स्थित है, जो उत्तर-पूर्व में विभक्त करती है। यह जिला उत्तर-पूर्व में उत्तर प्रदेश सीमा से लगा हुआ है। दक्षिण में सीधी जिला, तथा पश्चिम में सतना जिले की अमरपाटन और रघुराजपुर तहसील हैं। जिले का आकार त्रिभुजाकार है। एक ओर जिले की सीमाएं सतना तथा दो ओर से पूर्व में मऊगंज से मिलती है। जिला चार प्राकृतिक भागों में विभक्त है जिसमें कैमोर का पहाड़, बिंज पहाड़, रीवा का पठारीय क्षेत्र या उपरीहार। रीवा मुख्यतः एक पठारी क्षेत्र है। इसका दक्षिण-पूर्वी हिस्सा काफी ऊंचा है। दक्षिण में कैमोर रेंज की ऊंचाई 450 मीटर से भी अधिक ऊंची है। जिले में कई पहाड़ियां, समतल क्षेत्र, वाटर फाल आदि दर्शनीय स्थल हैं। जिले में वर्षा का पानी गंगा की सहायक तमस, टोंस और सोन नदियों में जाता है। टोंस और तमस नदियां जिले के कैमोर क्षेत्र में पानी पहुंचाती है।
दर्शनीय स्थल [संपादित करें]
- देवकोठार
- गोविंदगढ़
- लक्ष्मनबाग
- किला , बघेला संग्रहालय किला
- पचमथा मन्दिर , चिरहुला मन्दिर, महामृत्युञ्जय मन्दिर, देवतालाब
- जल प्रपात - चचाई, बहुती, क्योति, पुरवा
GHATEHA ME GHATEHA BABA
जनसांख्यिकी विवरण [संपादित करें]
1991 की जनगणना के अनुसार जिले की जनसंख्या 15,54,987 है। जिसमें अनुसूचित जाति की 2,29,915 तथा अनुसूचित जनजाति की संख्या 1,93,105 है।
शिक्षा संस्थान [संपादित करें]
- जिले मे एक विश्वविद्यालय - अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा है।
- श्याम शाह चीकित्सा महाविद्यालय
- कृषि महाविद्यालय
- सैनिक स्कूल
- पशु चीकित्सा महाविद्यालय
- शासकिय अभियान्त्रिक महाविद्यालय
- ठाकुर रनमत सिंह महाविद्यालय
- आदश विज्ञान महाविद्यालय
- नवीन विज्ञान महाविद्यालय
- जनता महाविद्यालय
- मार्तण्ड विद्यालय क्र १,२,३, शासकीय विद्यालय, प्रविन कुमारी विद्यालय, सुदर्शन कुमारी विद्यालय,
- ज्योति विद्यालय, मारुति विद्यालय नेहरु नगर व इत्तोरा
|
|||||