रिकांग पिओ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रिकांग पिओ
Reckong Peo
{{{type}}}
मुख्य मार्ग, रिकांग पिओ
मुख्य मार्ग, रिकांग पिओ
रिकांग पिओ is located in हिमाचल प्रदेश
रिकांग पिओ
रिकांग पिओ
हिमाचल प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 31°32′24″N 78°16′19″E / 31.540°N 78.272°E / 31.540; 78.272निर्देशांक: 31°32′24″N 78°16′19″E / 31.540°N 78.272°E / 31.540; 78.272
देश भारत
प्रान्तहिमाचल प्रदेश
ज़िलाकिन्नौर ज़िला
जनसंख्या (2011)
 • कुल2,397
भाषा
 • प्रचलितपहाड़ी, हिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)

रिकांग पिओ (Reckong Peo) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के किन्नौर ज़िले में स्थित एक बस्ती है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।[1][2]

भूगोल[संपादित करें]

2,290 मीटर (7,513 फुट) पर स्थित रिकांग पिओ राज्य की राजधानी, शिमला, से 260 किमी दूर स्थित है। समीप ही सतलुज नदी बहती है।

पर्यटन[संपादित करें]

रिकांग पिओ किन्नौर ज़िले का वाणिज्यिक व प्रशासनिक केन्द्र है और ज़िले का सबसे बड़ा बाज़ार यहाँ स्थित है। समीप ही किन्नौर कैलाश कहलाने वाला 4,800 मीटर ऊँचा पवित्र पर्वत है। इसकी चोटी पर 80 फुट ऊँची एक शिला है, जो शिवलिंग मानी जाती है, और तीर्थयात्री जिसकी प्ररिक्रमा करते हैं। पूरी परिक्रमा में आठ दिन लगते हैं। इसके अलावा रिकांग पिओ में चंडी माता मंदिर और भाभा घाटी प्रमुख पर्यटक आकर्षण हैं। यहाँ महान हिमालय का रलदंग पर्वत भी दिखता है।

यातायात[संपादित करें]

  • सड़क - यह राष्ट्रीय राजमार्ग 5 द्वारा अन्य स्थानों से जुड़ा हुआ है।
  • रेल - शिमला का रेलस्टेशन सबसे नज़दीकी रेल सम्पर्क है।
  • वायु - कुल्लू-मनाली का हवाई अड्डा सबसे समीप है। यह सड़क द्वारा 245 किमी दूर है।

चित्रदीर्घा[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Himachal Pradesh, Development Report, State Development Report Series, Planning Commission of India, Academic Foundation, 2005, ISBN 9788171884452
  2. "Himachal Pradesh District Factbook," RK Thukral, Datanet India Pvt Ltd, 2017, ISBN 9789380590448