राष्ट्रीय दूरसंवेदी केंद्र इसरो का एक प्रमुख केंद्र है| यह हैदराबाद में स्थित है| यहाँ दूरसंवेदी गतिविधियाँ होती हैं| यहाँ उपग्रह द्वारा लिए गए चित्रों को उपयोगकर्ताओं एवं जनसामान्य तक पहुँचाने का कार्य किया जाता है| नगरीय योजना, कृषि, खनन और मात्स्यिकी में इस केंद्र का योगदान उल्लेखनीय है|