राणा दग्गुबाती
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| राणा दग्गुबाती | |
|---|---|
| जन्म | राणा दग्गुबाती 14 दिसम्बर 1984 चेन्नई, तमिल नाडु, भारत[1] |
| व्यवसाय | अभिनेता, फिल्म निर्माता |
| सक्रिय वर्ष | 2005-वर्तमान http://www.ranadaggubati.com/ |
| कद | 6' 3" |
राणा दग्गुबाती (तेलुगु: రాణా దగ్గుబాటి), एक भारतीय अभिनेता हैं जो, मुख्य रूप से तेलुगु और हिन्दी सिनेमा में सक्रिय हैं। 14 दिसम्बर 1984 को जन्मे इस अभिनेता को आमतौर पर सिर्फ राणा के नाम से जाना जाता है। यह फिल्म निर्माता डी सुरेश बाबू के पुत्र और डी. रामानायडू और ए. नागेश्वर राव के पोते/नाती हैं। यह अभिनेता वेंकटेश और नागार्जुन के भतीजे हैं।
इनका फिल्मी पदार्पण 2010 में आई तेलुगु फिल्म लीडर से हुआ था। इनकी पहली हिन्दी फिल्म 2011 में आई दम मारो दम है। इस फिल्म में इन्होने अभिषेक बच्चन और बिपासा बसु जैसे सितारों के साथ काम किया है। फिल्म में राणा ने एक ऐसे डिस्क जॉकी की भूमिका निभाई है जो एक निर्दोष लड़के को नशीली दवाओं के माफ़िया से बचाते है। फिल्म में राणा ने दमदार भूमिका निभाकर अपनी अभिनय कला का परिचय दिया है।[2][3]
संदर्भ[संपादित करें]
- ↑ Rajamani, Radhika (24 November 2009). "An entrepreneur who acts too". Rediff. http://movies.rediff.com/slide-show/2009/nov/24/slide-show-1-south-intreview-with-rana-daggubati.htm. अभिगमन तिथि: 24 October 2010.
- ↑ http://sify.com/movies/fullstory.php?id=14923544
- ↑ Kr, Manigandan (16 December 2009). "Chennai has special place in my heart:Rana". The Times Of India. http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/regional/news-interviews/Chennai-has-special-place-in-my-heartRana/articleshow/5340126.cms.