राजनैतिक दल
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
राजनैतिक दल एक राजनैतिक संस्था (Political organisation) है जो शासन में राजनैतिक शक्ति प्राप्त करने एवं उसे बनाये रखने का प्रयत्न करता है। इसके लिये प्राय: वह चुनाव की प्रक्रिया में भाग लेता है। राजनैतिक दलों का अपना एक सिद्धान्त या लक्ष्य (विजन) होता है जो प्राय: लिखित दस्तावेज के रूप में होता है।
विभिन्न् देशों में राजनैतिक दलों की अलगलग स्थिति व व्यवस्था है। कुछ देशों में कोई भी राजनैतिक दल नहीं होते। कहीं एक ही दल सर्वेसर्वा (डामिनैन्ट) होता है। कहीं मुख्यतया दो दल होते हैं। और बहुत से देशों में दो से ज्यादा दल होते हैं।