यूरेशियाई तख़्ता
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यूरेशियाई तख़्ता एक भौगोलिक तख़्ता है जिसपर यूरेशिया (जिसमें यूरोप और एशिया के महाद्वीप आते हैं) का ज़्यादातर भूभाग और उसके इर्द-गिर्द के समुद्र का कुछ क्षेत्र स्थित है। इसके पश्चिम में उत्तर अमेरिकी तख़्ता, दक्षिण-पश्चिम में अफ़्रीकी तख़्ता, दक्षिण में अरबी तख़्ता और हिन्द-ऑस्ट्रेलियाई तख़्ता और पूर्व में फिर उत्तर अमेरिकी तख़्ता है।