युवान शंकर राजा

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
Yuvan Shankar Raja
जन्म नाम Yuvan Shankar Raja
उपनाम Yuvan, YSR, U1
जन्म 31 अगस्त 1979 (1979-08-31) (उम्र 32)
Chennai, Tamil Nadu, India
मूल Madurai, Tamil Nadu, India
शैली(यां) Film score
व्यवसाय Film composer, music director, instrumentalist, arranger, singer, songwriter, lyricist
वाद्य Guitar, keyboard/piano, vocals (playback singing)
सक्रीयता काल 1997–present
वेबसाइट [1]

युवान शंकर राजा (तमिल: யுவன் சங்கர் ராஜா; जन्म 31 अगस्त 1979) एक भारतीय फ़िल्म स्वर-लिपि और साउंडट्रैक संगीतकार, गायक और अनियत गीतकार हैं. उन्होंने मुख्य रूप से कॉलीवुड की तमिल फ़िल्मों और साथ ही साथ, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों के लिए भी संगीत दिया है. 1997 के दौरान, 16 साल की उम्र में, उनके संगीत कॅरियर की शुरूआत हुई, जब उन्होंने फ़िल्म अरविंदन के लिए स्वर-लिपि तैयार की. बाद में उन्होंने अनेक दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के लिए संगीत रचा, जिसमें धीना , मन्मदन , पारुथिवीरन , बिल्ला और आडवारी माटलकु अर्थालु वेरूले जैसी अत्यधिक सफल, और साथ ही कादल कोंडेन , 7G रेनबो कॉलोनी , पुदुपेटई , चेन्नई 600028 और कट्रादु तमिल जैसी आलोचनात्मक रूप से प्रशंसित फ़िल्में शामिल हैं. छह वर्षों के भीतर ही, युवान शंकर राजा ने स्वयं को तमिल सिनेमा के अग्रणी संगीतकार के रूप में स्थापित कर लिया.

13 वर्ष की अवधि में युवान शंकर राजा ने 75 से भी अधिक फ़िल्मों के लिए संगीत दिया. सर्वतोमुखी प्रतिभावान संगीतकार माने गए युवान, अक्सर अलग, नवोन्मेषी और स्टाइलिश संगीत देने का प्रयास करते हैं और इन्होंने लोकसंगीत से लेकर हेवी मेटल जैसी व्यापक विभिन्न शैलियों के तत्वों का उपयोग किया है. वे विशेष रूप से अपनी रचनाओं में पश्चिमी संगीत के तत्वों के उपयोग के लिए विख्यात हैं और अक्सर उन्हें तमिल फ़िल्म और संगीत उद्योग में हिप हॉप और तमिलनाडु में "रीमिक्स युग" की शुरूआत करने का श्रेय दिया जाता है.[1][2] युवा पीढ़ी के बीच बेहद लोकप्रिय होने के नाते, उन्हें प्रायः "तमिल फ़िल्म संगीत का युवा प्रतीक" कहा जाता है.[2] इसके अतिरिक्त, युवान शंकर राजा फ़िल्मों में पार्श्व संगीत के लिए अलग पहचान रखते हैं, जिसके लिए उन्हें आलोचकों की भारी प्रशंसा हासिल हुई है.

2004 में उन्होंने 25 साल की उम्र में ही 7G रेनबो कॉलोनी के संगीत के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीता, और सबसे कम उम्र के पुरस्कार विजेता बने. इसके अलावा, 2006 में दो फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार नामांकन, एक तमिलनाडु राज्य फ़िल्म पुरस्कार और 2006 में ही राम के लिए साइप्रस अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह पुरस्कार हासिल किया, और इस पुरस्कार को जीतने वाले एकमात्र भारतीय संगीतकार बने.

अनुक्रम

[संपादित करें] प्रारंभिक जीवन

31 अगस्त, 1979 को भारत के चेन्नई में, संगीत की दृष्टि से सुसंपन्न तमिल परिवार में जन्मे युवान शंकर राजा, महान संगीतज्ञ और फ़िल्म संगीतकार इलयराजा और जीवा के तीसरे और सबसे छोटे पुत्र हैं. वे संगीत निर्देशक कार्तिक राजा और पार्श्व गायिका एवं संगीत निर्देशिका भवतारिनी के छोटे भाई हैं. युवान ने एक बार स्वीकार किया कि उनके भाई कार्तिक राजा उनसे अधिक प्रतिभाशाली हैं, लेकिन "काम करने के लिए अच्छी टीम" के न मिलने से उन्हें संगीत व्यवसाय में सफल मौक़ा नहीं मिला.[3] उनके पिता और साथ ही उनके भाई-बहनों ने भी उनके निर्देशन में कई गाने गाए हैं.

प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक और फ़िल्म संगीतकार गंगई अमरन और स्वर्गीय आर. डी. भास्कर उनके चाचा हैं और उनके बेटे वेंकट प्रभु, प्रेमजी अमरन पार्थी भास्कर, और वासुकी भास्कर, जो तमिल फ़िल्म उद्योग में काम कर रहे हैं, उनके चचेरे भाई हैं. इसके अलावा, युवान शंकर और गंगई अमरन के दोनों बेटे, अक्सर आपसी सहयोग रखते हैं और कई बार एक साथ काम भी किया है, जिसके काफी सफल परिणाम रहे हैं. वेंकट प्रभु की सारी फ़िल्मों का संगीत युवान ने दिया है, जबकि प्रेमजी एक स्वतंत्र संगीतकार बनने से पहले, कुछ सालों तक संगीत रचना में उनके सहायक रहे थे,[4] और दोनों ने युवान शंकर राजा के निर्देशन में कई गाने गाए हैं.

चेन्नई के लोयोला कॉलेज में पढ़ने से पहले, युवान शंकर ने सेंट बेडे स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की थी. उन्होंने जेकब मास्टर[5] से संगीत सीखना शुरू किया और चेन्नई के "म्यू़ज़ी म्यूज़िकल" की पियानो कक्षा में भाग लिया, जोकि लंदन, ब्रिटेन में स्थित प्रतिष्ठित ट्रिनिटी कॉलेज की एक शाखा है.[6]

युवान शंकर राजा ने कहा कि वे सदैव एक पायलट बन कर "दुनिया भर की यात्रा" करना चाहते थे, लेकिन अपने "इर्द-गिर्द संगीत के साथ" वे अंततः संगीतकार बन गए.[5] वे अपने पिता और अन्य संगीतकार जैसे एस. डी. बर्मन, आर. डी. बर्मन, एम. एस. विश्वनाथन और नौशाद की संगीत रचनाओं तथा लता मंगेशकर, आशा भोसले, पी. बी. श्रीनिवास और पी. सुशीला की आवाज़ के प्रशंसक हैं.[5]

[संपादित करें] कॅरियर

[संपादित करें] फ़िल्म संगीत और साउंडट्रैक

1996 में, 16 साल की उम्र में युवान शंकर राजा को फ़िल्म संगीत रचने का तब मौक़ा मिला, जब तमिल भाषा की फ़िल्म अरविंदन के निर्माता टी. शिवा ने, युवान द्वारा अपने एल्बम के लिए तैयार की गई धुनों को सुनने के बाद, फ़िल्म की ट्रेलर के लिए संगीत तैयार करने के लिए कहा. उनके काम से प्रभावित होकर शिवा ने उस फ़िल्म के साउंडट्रैक के साथ, पूरी फ़िल्म के संगीत-लेख की रचना का कार्य उन्हें सौंपा. उनके अनुसार तमिल फ़िल्म उद्योग में उनका प्रवेश संयोगवश हुआ था.[7]

इसके बाद वसंत के पूवेल्लाम केट्टुपार का फ़िल्म संगीत और साउंडट्रैक्स रचते हुए उन्होंने कॉलीवुड में प्रवेश किया, जिसे अच्छी स्वीकृति मिली. उसके बाद उन्होंने कस्तुरी राजा और सेल्वराघवन के तुल्लुवदो इलमई , ए. आर. मुरघदास की धीना और बाला की नंदा के लिए संगीत तैयार किया, जिसे सराहा गया, और काफी लोकप्रिय हुए तथा अपनी प्रतिभा और बहुविज्ञता को साबित किया.[8] उन्होंने मन्मदन , कादल कोन्डेन , 7G रेनबो कॉलोनी और कंड नाल मुदल के लिए संगीत रचना की. फ़िल्म यारडी नी मोहिनी , बिल्ला , सत्तम पोडादे , मन्मदन और वल्लवन में उनके साउंडट्रैक्स ने उन्हें एक अग्रणी संगीतकार के रूप में स्थापित किया. पुदुपेट्टई , जिसमें बैंकॉक के चपराया सिम्फ़नी आर्केस्ट्रा द्वारा बजाया गया पारंपरिक आर्केस्ट्रा संगीत शामिल था,[9] या कट्रदु तमिल जैसी फ़िल्मों के साउंडट्रैक्स की समीक्षकों ने काफी सराहना की.[10] युवान शंकर राजा के सेल्वराघवन, अमीर सुल्तान, विष्णुवर्धन, सिलाम्बरसन, वेंकट प्रभु और वसंत जैसे निर्देशकों के साथ सहयोग के परिणामस्वरूप अत्यंत सफल साउंडट्रैक्स तैयार हुए. 2003 तक, एक दशक से भी कम अवधि के कॅरियर में और महज 24 साल की उम्र में युवान शंकर राजा ने, बिना बड़ी बजट की फ़िल्मों या रजनीकांत तथा कमल हासन जैसे प्रमुख अभिनेताओं के ही, ख़ुद को तमिल फ़िल्म उद्योग के अग्रणी और अत्यधिक व्यस्त संगीत निर्देशक के रूप में स्थापित किया.[11] इसके अलावा वे सबसे कम उम्र के तमिल फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार विजेता संगीतकार हैं, जो 25 साल की उम्र में अत्यधिक प्रशंसित 7G रेनबो कॉलोनी के संगीत के लिए हासिल किया.

उन्हें चेन्नई के शीर्ष संगीतकारों में एक के रूप में गिना जाता है. सोनी के साथ उनके एल्बम की उत्सुकता से प्रतीक्षा की जा रही है और इसके अलावा, बतौर संगीतकार उनके पास 16 अन्य फ़िल्मों की एक लंबी सूची है. वे पुदुपेट्टई, 7/G रेनबो कॉलोनी, राम, कादल कोन्डेन आदि फ़िल्मों की पुनर्रिकॉर्डिंग/बैकग्राउंड संगीत के लिए भी विख्यात हैं. इसके अलावा, तमिल फ़िल्म उद्योग के वे एकमात्र संगीतकार हैं जिन्होंने साइप्रस अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में 'राम' के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार जीता. साथ ही उनके "थीम संगीत" ट्रैक्स ने काफी सराहना पाई है, विशेष रूप से कादल कोन्डेन , 7G रेनबो कॉलोनी और बिल्ला की संगीत रचनाएं.

तमिल फ़िल्मों के अलावा, उन्होंने कुछ अन्य दक्षिण भारतीय भाषाओं की फ़िल्मों के लिए संगीत दिया है. उनके द्वारा संगीतबद्ध क़रीब 25 तमिल फ़िल्मों को बाद में तेलुगु, कन्नड़ या मलयालम भाषाओं में डब किया गया, और उन्हीं के साथ संबंधित साउंडट्रैक्स भी डब किए गए. इनके अलावा उन्होंने शेषु , मल्ली मल्ली चूड़ाली , हैप्पी , राम , राजू भाई और आडवारी माटलकु अर्थाले वेरुले जैसी तेलुगु फ़िल्मों में "सीधे तौर" पर संगीतकार के रूप में काम किया, जिसकी वजह से वे आंध्रप्रदेश में भी विख्यात संगीतकार बन गए. उनके नवीनतम तेलुगु एल्बम ओए! ने शानदार सफलता हासिल की, जोकि कई हफ्तों तक चार्ट में शीर्ष पर बनी रही.

हाल ही में उन्होंने स्ट्राइकर के साउंडट्रैक के लिए एक गाने ("हक से") को संगीतबद्ध करते हुए बॉलीवुड में अपना पहला क़दम रखा, जिसमें उनके क़रीबी दोस्त सिद्धार्थ ने अभिनय किया है और जो एल्बम के निर्माता हैं. इस गाने को सकारात्मक समीक्षाएं प्राप्त हो रही है. आम जनता के बीच काफी लोकप्रियता हासिल करने वाले उनके नवीनतम साउंडट्रैक्स में शामिल हैं गोवा , पैया , वामनन , सर्वम और शिवा मनसुला सक्ति . फिलहाल उनके पास लगभग 15 परियोजनाएं हैं, जिनमें सुसिन्द्रन की नान महान अल्ला , थिलानगड़ी , बाला की अवन इवन , सिलम्बरासन की वालिबन और दर्जनो छोटे बजट की फ़िल्में शामिल हैं.

उन्होंने भारतीय अभिनय के बादशाह, मेगास्टार मम्मूटी और मोहनलाल की क्रमशः सीनियर जूनियर और पॉप कार्न फ़िल्मों के लिए भी संगीत दिया.

[संपादित करें] अन्य कार्य

[संपादित करें] ग़ैर-फ़िल्मी रचनाएं

फ़िल्म संगीत और साउंडट्रैक्स के लिए संगीत रचना के अलावा वे समय-समय पर निजी संगीत एल्बम का निर्माण भी करते हैं. अपने प्रारंभिक वर्षों में, 1999 के दौरान जब अधिकांश लोग उन्हें नहीं जानते थे, उन्होंने एक तमिल पॉप एल्बम द ब्लास्ट तैयार किया, जिसमें 12 ट्रैक्स थे और कमल हासन, उन्नीकृष्णन और नित्यश्री महादेवन की आवाज़ें शामिल थीं.[12] तथापि, यह एल्बम पूरी तरह अलक्षित रही. इस समय वे अपनी दूसरी एल्बम की तैयारी कर रहे हैं, जिसका अधिकार सोनी BMG द्वारा अधिग्रहीत है और इसका शीर्षक रखा जाना अभी बाकी है.[13][14][15] यह कथित तौर पर तमिल और हिन्दी, दोनों में निर्मित द्विभाषी एल्बम है और जारी होने वाली है.

2010 में उन्होंने भारत के पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के साथ मिल कर "सॉन्ग्स ऑफ यूथ" शीर्षक से एक भव्य संगीत वीडियो एल्बम बनाया.[16] इसी शीर्षक वाले लोकप्रिय गीत के आधार पर एल्बम का निर्माण किया गया है, जिसे लिखा कलाम ने और धुन बनाई युवान शंकर राजा ने, जो इस गाने में कलाम और खेल तथा मनोरंजन जगत की कई अन्य प्रमुख हस्तियों के साथ, वीडियो में भी नज़र आएंगे.[17] यह एल्बम त्रिभाषी है, जो तमिल, हिन्दी और अंग्रेज़ी तीन भाषाओं में निर्मित है और शीघ्र ही जारी की जाएगी.[16][18]

[संपादित करें] कन्सर्ट

जनवरी, 2009 में युवान ने अपने पहले लाइव प्रदर्शन की घोषणा की थी, जिसे टोरंटो, कनाडा के रोजर्स सेंटर में 25 अप्रैल 2009 को आयोजित करने की योजना थी. युवान के अनुसार युवान - लाइव इन कन्सर्ट शीर्षक वाले शो में क़रीब 30 गानों को, जाने-माने गायकों और उनके पिता इलयराजा द्वारा गाया जाना था और साथ ही, बीच-बीच में अभिनेत्री साना ख़ान और मीनाक्षी द्वारा स्टेज नृत्यों का भी प्रदर्शन होना था.[19][20][21] तथापि अप्रैल 2009 में कन्सर्ट को स्थगित कर देने की सूचना मिली, जिसके संबंध में युवान शंकर ने कहा कि इस शो को यादगार बनाने के लिए वे नए विचारों पर काम कर रहे हैं और इसलिए कन्सर्ट को स्थगित किया गया है.[22]

उसके बाद अक्तूबर 2009 में उन्होंने "ओरु नालिल" शीर्षक से वर्ल्ड टूर के आयोजन की घोषणा की, जिसमें विश्व के विभिन्न शहरों में तीन घंटे का विशाल स्टेज शो की योजना बनाई गई.[23] 1 दिसम्बर, 2009 को संयुक्त अरब अमीरात में दुबई के शारजाह क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में एक शो के साथ इस दौरे की शुरूआत निश्चित की गई है,[24][25] जिसके बाद कनाडा, अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका में शो किए जाएंगे.[23] इस शो में शंकर महादेवन, हरिहरन, कार्तिक, हरीश राघवेंद्र और सिलम्बरासन जैसे गायक और मुंबई के पेशेवर नर्तकों द्वारा प्रदर्शन शामिल होगा. [23] साथ ही, इसे मस्कट, ओमान और कुवैत में आयोजित करने की भी योजना है.[23][25]

[संपादित करें] निजी जिंदगी

युवान शंकर राजा ने 21 मार्च, 2005 को चेन्नई के मेयर श्री रामनाथन चेट्टियार हॉल में अपनी पुरानी प्रेमिका सुजया चंद्रन से विवाह किया.[26][27] 2002 में लंदन के एक संगीत सांस्कृतिक कार्यक्रम में उनकी मुलाकात चंद्रन से हुई थी, जो उनकी "प्रशंसिका" थीं, और दोनों में प्यार हो गया था.[28] चंद्रन एक लंदन स्थित गायिका और डॉ. सी. आर. वेलायुधम और डॉ. सरोजिनी चंद्रन की बेटी थीं.[29] माता-पिता की सहमति से 2005 में औपचारिक सार्वजनिक शादी के आयोजन से पहले, लंदन में उन्होंने सितंबर 2003 में गुप्त रूप से रजिस्ट्री विवाह किया था.[28]

अगस्त 2007 में उन्होंने आपसी सहमति से तलाक़ के लिए अर्जी दायर की, जिसके 6 महीने बाद फरवरी 2008 में उन्हें तलाक़ मिला.[28][30] "अटल मतभेदों" को तलाक का कारण बताया जाता है. [30]

[संपादित करें] डिस्कोग्राफ़ी

[संपादित करें] फ़िल्म संगीत और साउंडट्रैक्स

[संपादित करें] जारी फ़िल्में/साउंडट्रैक्स

वर्ष तमिल तेलुगु अन्य भाषाएँ
1997 अरविंदन
1998 वेलई
कल्याण गलाटा
1999 पुवेल्लाम केट्टुपार डील (2007)
उनक्काग एल्लाम उनक्काग
2000 ऋषि
धीना दादा (2007)
2001 तुल्लुवदो इलमई #
मनदै थिरूडिविट्टाई मनसुना मनसई (2005)
नंदा आक्रोशम (2006)
प्रतिकारम 2009 ()
2002 शेषु
(8 में से 4 गीत)
मल्ली मल्ली चूडाली
जूनियर सीनियर सुपर (2009) (मलयालम)
कादल सम्राज्यम
एप्रिल मादत्तिल वाल्लिद्दरू (2004)
बाला
मौनम पेसीयदे अदंते अदो टाइप (2003) ♦
कंचु (2006)
पुन्नगै पूवे
पॉप कार्न पॉप कार्न (2007) (मलयालम)
2003 विन्नर
कादल कोन्डेन
पुदिय गीतै #
तेन्नवन
कुरूम्बु
पुदुकोट्टइलिरिंद सर्वनन शौर्य (2006)
फाइव बाइ फोर # 2 (अंग्रेज़ी)
2004 उल्लम
एदिरी बॉटल मणि
पेरलगन सुंदरांगडु
7G रेनबो कॉलोनी 7G वृन्दावन कॉलोनी गिल्ली (2009) (कन्नड़)
मन्मदन मन्मदा मदना (2006) (कन्नड़)
बोस रक्षणा (2005)
अदु # 2
2005 राम
अरिंदुम अरियामलुम कलिसुंटे
दास
तोट्टी जया
(1 गीत, विशेष धन्यवाद)
जलकंदा
ओरू कल्लुरिइन कदै कॉलेज डेज़ (2008)
कंड नाल मुदल
संडेकोली पंदेम कोडी (2006)
कल्वनिन कादली चिलिपी
अगरम
पुदुपेट्टई धूलपेट (2006)
2006 हैप्पी हैप्पी (मलयालम)
पट्टियल गायम
राम
अलघा इरूकिराई बयमाई इरूकिरदु महा अंदमगा वुन्नावनी भयम
वाल्लवन वल्लभा
केडी जादू
तिमिरु पोगरू (2007) मिंचु (2008) (कन्नड़)
(श्रेयरहित)
पारूथिवीरन पल्नाटी वीरूडु 2010 ()
तामीरभरणी भरणी 2007 ()
2007 दीपावली
चेन्नई 600028 # कोडिते कोट्टालि रा
यारडी नी मोहिनी (2008) ♦ आडवारी माटलकु अर्थाले वेरूले अंथु इंथु प्रीति बंथु (2008) (कन्नड़)
(7 में से 4 गाने)
पाराटै एंगिरा अलघ सुंदरम
(1 गीत, विशेष धन्यवाद)
राजू भाई
सत्तम पोडादे केलकाद शब्दम (मलयालम)
तोट्टाल पू मलरूम
कन्नामूची येनडा
कट्रादु तमिल
वेल देवा
मचाकारन धीरा (2009)
बिल्ला
2008 वालथुगल
सरोजा सरोजा
एगन मल्लिका आई लव यू (2009)
सिलमबट्टम मां वाडु 2009 ()
2009 कुंगुम पूवुम कोन्जुम पुरावुम
शिवा मनसुल शक्ति
सर्वम
वामनन
मुद्रई
ओए!
योगी
पैया
थीराद विलयाट्टु पिल्लै खिलाड़ी (2010)
2010 गोवा
स्ट्राइकर स्ट्राइकर (हिन्दी)
(1 गीत)
#केवल साउंडट्रैक, फ़िल्म का संगीत किसी दूसरे संगीतकार द्वारा रचित
#2 केवल फ़िल्म स्कोर, साउंडट्रैक जारी नहीं किया गया
  • प्रभावित फ़िल्मों के शीर्षक के बाद वर्ष, मूल संस्करण के बाद नामित भाषा में डब या पुनर्निर्मित संस्करण के जारी होने का वर्ष सूचित करता है.
  • • मूल भाषा का रिलीज़ सूचित करता है. यदि अधिक भाषाओं में हो, तो साथ-साथ निर्माण सूचित करता है
  • ♦ पुनर्निर्मित संस्करण को इंगित करता है, जबकि बाक़ी डब किए हुए संस्करण हैं

[संपादित करें] आगामी साउंडट्रैक्स

[संपादित करें] एल्बम

[संपादित करें] जारी एल्बम

[संपादित करें] आगामी एल्बम

  • 2010 - शीर्षकहीन सोनी म्यूज़िक एल्बम
  • 2010 - सॉन्ग ऑफ यूथ - युवा वर्ग के लिए लक्षित त्रिभाषी वीडियो एल्बम, जिसके गीत डॉ. अब्दुल कलाम ने लिखे हैं.

[संपादित करें] पुरस्कार

  • वर्ष के सर्वश्रेष्ठ संगीत रचनाकार (2007) के लिए आनंद विकटन पुरस्कार [32]
  • "नीदाने" (सर्वम ) (2009) के लिए बतौर वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक, आनंद विकटन पुरस्कार [33]
  • बिल्ला (2007) के लिए सिनेमा रसिगर्गल संगम द्वारा सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार [34]
  • कट्रदु तमिल (2007) के लिए CJA सिने क्रिटिक द्वारा सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार [35][36]
  • जी.वी. दक्षिण भारतीय सिनेमैटोग्राफ़र्स एसोसिएशन (SICA) द्वारा सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार (2007) [37]
  • ईसैयरुवि तमिल संगीत पुरस्कार [38][39]
    • ईसैयरुवि वर्ष का सर्वश्रेष्ठ एल्बम - पारूथिवीरन (2008)
    • ईसैयरुवि वर्ष का सर्वश्रेष्ठ लोकगीत - "ओरूरम पुलियमारम" (पारूथिवीरन) (2008)
    • मिरांडा वर्ष का क्रेज़ी गीत - "सरोजा सामान निकालो" (चेन्नई 600028) (2008)
    • ईसैयरुवि सनसनीख़ेज़ युवा एल्बम - सिलमबट्टम (2009)
    • वर्ष का उत्तेजित गीत - "व्हेयर इज़ द पार्टी" (सिलमबट्टम) (2009)
    • ईसैयरुवि वर्ष का सर्वश्रेष्ठ रीमिक्स गीत - "वेचिक्कवा" (सिलमबट्टम) (2009)
  • जयम चैरिटेबल ट्रस्ट फ़िल्म संगीत पुरस्कार [40][41]
    • सर्वश्रेष्ठ सनसनीखेज़ संगीतकार (2007)
    • "अरबु नाडे" (तोट्टाल पू मलरुम ) के लिए वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गायक विशेष पुरस्कार (हरिचरण के साथ साझा) (2007)
  • मन्मदन (2004) के लिए मेड़ीमिक्स-दिनकरन सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार [42]
  • वाल्लवन (2006) के लिए स्पेल बाउंड सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार [43][44]

[संपादित करें] नामांकन

[संपादित करें] संदर्भ

  1. "Yuvan Shankar Raja's Profile". SS Music. 2009-12-20. http://www.ssmusic.tv/artist_profile.php?Opt=1&Language=&artId=20071100001. अभिगमन तिथि: 2009-12-20. 
  2. 2.0 2.1 "Yuvan, the new youth icon". The Hindu. 2009-12-20. http://www.hindu.com/fr/2006/04/14/stories/2006041400260400.htm. अभिगमन तिथि: 2009-12-20. 
  3. "On a creative trip". The Hindu. http://www.hindu.com/cp/2008/11/07/stories/2008110750070300.htm. अभिगमन तिथि: 2009-04-04. 
  4. "Devotion and music go hand in hand". The Hindu. http://www.hindu.com/thehindu/fr/2005/03/04/stories/2005030400060200.htm. अभिगमन तिथि: 2009-08-15. 
  5. 5.0 5.1 5.2 "On a creative trip". The Hindu. http://www.hindu.com/cp/2008/11/07/stories/2008110750070300.htm. अभिगमन तिथि: 2009-08-15. 
  6. "chip of the old block". geocities.com. http://www.geocities.com/Athens/Forum/7862/kraja/articles/krajagenart.html. अभिगमन तिथि: 2009-08-15. 
  7. "YSR in London". tfmpage.com. http://www.tfmpage.com/forum/archives/20550.03.13.03.html. अभिगमन तिथि: 2009-04-04. 
  8. "Masterpieces of Ilayaraja". nilacharal.com. http://www.nilacharal.com/enter/review/ilayaraja.html. अभिगमन तिथि: 2009-04-04. 
  9. Pudhupettai - Music Review”, indiaglitz.com, 2006-01-25। अभिगमन तिथि: 2008-12-06।
  10. Audio Review : Tamil M A - Yuvan’s symphonies shine through!”, musicindiaonline.com। अभिगमन तिथि: 2008-12-06।
  11. "Generation NEXT". The Hindu. http://www.hindu.com/mp/2003/10/27/stories/2003102700060300.htm. अभिगमन तिथि: 2009-08-31. 
  12. "The Blast". musicindiaonline. http://www.musicindiaonline.com/music/pop/m/music_director.1046/. अभिगमन तिथि: 2009-02-15. 
  13. "Sony BMG signs more talents". Oneindia. 2007-06-11. http://entertainment.oneindia.in/music/news/sony-bmg-kailash-kher-110607.html. अभिगमन तिथि: 2009-02-15. 
  14. "Yuvan records private album for Sony". indiaglitz.com. 2007-06-15. http://www.indiaglitz.com/channels/tamil/article/31796.html. अभिगमन तिथि: 2009-02-15. 
  15. "Sony BMG acquires music rights of 'Dasavadharam'". indiaglitz.com. 2008-02-02. http://www.indiaglitz.com/channels/hindi/article/36303.html. अभिगमन तिथि: 2009-02-15. 
  16. 16.0 16.1 "Music video on Dr. Kalam's Song of Youth". chennaionline.com. 2010-01-07. http://www.chennaionline.com/City360/CityFeature/20102007012012/Music-video-on-Dr-Kalams-Song-of-Youth.col. अभिगमन तिथि: 2010-01-15. 
  17. "Yuvan’s music for Kalam’s lines…". indiaglitz.com. 2010-01-11. http://www.indiaglitz.com/channels/tamil/article/53469.html. अभिगमन तिथि: 2010-01-15. 
  18. "How Kalam inspired the 'national anthem for youth'". Rediff. 2010-01-14. http://news.rediff.com/report/2010/jan/14/kalams-song-of-youth-now-a-music-video.htm. अभिगमन तिथि: 2010-01-15. 
  19. "Yuvan To Go Unplugged In Canada". indiaglitz.com. 2009-01-21. http://www.indiaglitz.com/channels/tamil/gallery/Events/17293.html. अभिगमन तिथि: 2009-02-15. 
  20. "Yuvan Shankar’s traffic connection". Times of India. 2009-01-24. http://timesofindia.indiatimes.com/Entertainment/Yuvan_Shankars_traffic_connection/articleshow/4022814.cms. अभिगमन तिथि: 2009-02-15. 
  21. "Yuvan says ‘yes’". The Hindu. 2009-01-26. http://www.hindu.com/mp/2009/01/26/stories/2009012650440800.htm. अभिगमन तिथि: 2009-02-15. 
  22. "Yuvan Shankar Raja cancels his concert". Behindwoods. 2009-04-24. http://www.behindwoods.com/tamil-movie-news-1/apr-09-04/yuvan-shankar-raja-24-04-09.html. अभिगमन तिथि: 2009-04-25. 
  23. 23.0 23.1 23.2 23.3 "Yuvan Unplugged". The Hindu. 2009-10-24. http://www.hindu.com/mp/2009/10/24/stories/2009102451541200.htm. अभिगमन तिथि: 2009-11-24. 
  24. "Yuvan to go global with Oru Naalil". indiaglitz.com. 2009-11-26. http://www.indiaglitz.com/channels/tamil/article/52083.html. अभिगमन तिथि: 2009-11-26. 
  25. 25.0 25.1 "Yuvan to light up Sharjah Cricket Stadium". The Hindu. 2009-11-26. http://www.behindwoods.com/tamil-movie-news-1/nov-09-04/yuvan-shankar-raja-shankar-mahadevan-hariharan-26-11-09.html. अभिगमन तिथि: 2009-11-26. 
  26. "Yuvanshankar Raja weds Sujaya Chandran". The Hindu. http://www.hindu.com/lf/2005/03/22/stories/2005032211030200.htm. अभिगमन तिथि: 2009-08-15. 
  27. "Illaiyarajah's son Yuvan Weds Grand Daughter of Jaffna". tamilweek.com. http://www.tamilweek.com/Illaiyarajah_Son_Yuvan_Weds_Grand_Daughter_of_Jaffna.html. अभिगमन तिथि: 2009-08-15. 
  28. 28.0 28.1 28.2 "Yuvan submits divorce papers!". Oneindia. http://entertainment.oneindia.in/tamil/exclusive/yuvan-sujaya-file-divorce-papers-090807.html. अभिगमन तिथि: 2009-08-15. 
  29. "Yuvan weds Sujaya!". allindiansite.com. http://kollywood.allindiansite.com/g/80ta.html. अभिगमन तिथि: 2009-08-15. 
  30. 30.0 30.1 "Yuvan-Sujaya part ways". indiaglitz.com. http://www.indiaglitz.com/channels/kannada/article/36521.html. अभिगमन तिथि: 2009-08-15. 
  31. Cyprus International Film Festival: 2006”, imdb.com। अभिगमन तिथि: 2008-12-06।
  32. "Top 10 songs and best singer of the year 2007". Oneindia. http://entertainment.oneindia.in/tamil/exclusive/top-ten-songs-singer-311207.html. अभिगमन तिथि: 2009-03-05. 
  33. Vikatan awards-2009”, Ayngaran। अभिगमन तिथि: 2010-01-09।
  34. Rajini and Nayan awarded”, behindwoods.com, 2008-09-08। अभिगमन तिथि: 2008-12-06।
  35. Cine Critics Award Distributed”, indiaglitz.com, 2008-10-13। अभिगमन तिथि: 2008-12-06।
  36. Film Critics’ Awards”, tamilwire.com, 2008-10-13। अभिगमन तिथि: 2008-12-06।
  37. GV SICA AWARD TAMIL FILMS 2007”, v4entertainersindia.com, 2008-05-01। अभिगमन तिथि: 2008-12-06।
  38. Isayaruvi Sunfeast Tamil Music Awards 2008”, mirchigossips.com। अभिगमन तिथि: 2009-03-29।
  39. Stars, Songs and an Award”, expressbuzz.com। अभिगमन तिथि: 2009-07-16।
  40. The first ever Film Music Awards of Tamil Cinema”, Oneindia। अभिगमन तिथि: 2009-07-07।
  41. An award functoin for a cause”, kollywoodtoday.com। अभिगमन तिथि: 2009-07-07।
  42. Vijay and Jothika bag Medimix-Dinakaran awards”, cholaiyil.com। अभिगमन तिथि: 2009-06-30।
  43. 'Kanavu Devathai' Namitha”, Behindwoods। अभिगमन तिथि: 2009-07-07।
  44. 'Dream Angel' Award for Namitha”, Oneindia। अभिगमन तिथि: 2009-07-07।
  45. The award goes to..”, Times of India। अभिगमन तिथि: 2009-07-07।
  46. Nominations for South Indian Filmfare awards annonunced”, 123telugu.com। अभिगमन तिथि: 2009-07-07।

[संपादित करें] बाह्य लिंक

Profile at Nilacharal]

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ