युएझ़ी लोग
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
समय के साथ मध्य एशिया में युएझ़ी लोगों का विस्तार, १७६ ईसापूर्व से ३० ईसवी तक
युएझ़ी, युएज़ी या रुझ़ी (अंग्रेज़ी: Yuezhi, चीनी: 月支, 'झ़' के उच्चारण पर ध्यान दें, यह 'झ' से भिन्न है) प्राचीन काल में मध्य एशिया में बसने वाली एक जाति थी। माना जाता है कि यह एक हिन्द-यूरोपीय लोग थे जो शायद तुषारी लोगों से सम्बंधित रहें हों। शुरू में यह तारिम द्रोणी के पूर्व के शुष्क घास के मैदानी स्तेपी इलाक़े के वासी थे, जो आधुनिक काल में चीन के शिंजियांग और गांसू प्रान्तों में पड़ता है। समय के साथ वे मध्य एशिया के अन्य इलाक़ों, बैक्ट्रिया और भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी क्षेत्रों में फैल गए। संभव है कि भारत के कुशान साम्राज्य की स्थापना में भी उनका हाथ रहा हो।[1][2]
[संपादित करें] इन्हें भी देखें
[संपादित करें] सन्दर्भ
- ↑ The Development Of Hinduism, Madathil Mammen Ninan, 2008, ISBN 9781438228204, ... The empire was created by the Kushan tribe of the Yuezhi confederation, an Indo-European people from the eastern Tarim Basin, China ...
- ↑ The Mummies of Urümchi, Elizabeth Wayland Barber, W. W. Norton & Company, 2000, ISBN 9780393320190, ... The last stages of the semicircular trajectory of the Greater Yuezhi, moving from the eastern Tarim Basin to Fergana to Bactria, exactly coincide, dates and all, with the Greek chronicles ...