मौसिनराम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मौसिनराम
Mawsynram
{{{type}}}
मौसिनराम के समीप की मौजिमबुइन गुफा में शताब्दियों तक गुफा की छत से टपकते जल में घुले हुए खनिजों के जमने से बना प्राकृतिक स्टैलैगमाइट
मौसिनराम के समीप की मौजिमबुइन गुफा में शताब्दियों तक गुफा की छत से टपकते जल में घुले हुए खनिजों के जमने से बना प्राकृतिक स्टैलैगमाइट
मौसिनराम is located in मेघालय
मौसिनराम
मौसिनराम
मेघालय में स्थिति
निर्देशांक: 25°17′53″N 91°34′52″E / 25.298°N 91.581°E / 25.298; 91.581निर्देशांक: 25°17′53″N 91°34′52″E / 25.298°N 91.581°E / 25.298; 91.581
ज़िलापूर्व खासी हिल्स ज़िला
प्रान्तमेघालय
देश भारत
ऊँचाई1400 मी (4,600 फीट)
भाषाएँ
 • प्रचलितखासी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
पिनकोड793113
टेलीफोन कोड03673
निकटतम शहरमौफलांग
जलवायुनम (कोपेन)

मौसिनराम (Mawsynram) भारत के मेघालय राज्य के पूर्व खासी हिल्स ज़िले में स्थित एक बस्ती है। यह राज्य राजधानी, शिलांग, से लगभग 60.9 किमी दूर स्थित है। यह भारत का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र है, और सम्भवतः विश्व का भी। यहाँ वार्षिक रूप से 11,872 मिलिमीटर वर्षा होती है और गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में यहाँ सन् 1985 में 26,000 मिलिमीटर वर्षा गिरी थी। मेघालय राज्य राजमार्ग 4 यहाँ से गुज़रता है।[1][2][3]

विवरण[संपादित करें]

शिलांग से 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह गाँव अपनी 11,872 मिलीमीटर (467.4 इंच) वार्षिक वर्षा के साथ पृथ्वी पर स्थित सबसे नम स्थान है, लेकिन इस दावे को कोलम्बिया स्थित दो स्थान लॉरो जिसका औसत वार्षिक वर्षण 1952 और 1989 के बीच 12,717 मिलीमीटर (500.7 इंच)[4][5] और लोपेज़ डेल मिकाए जिसका औसत वार्षिक वर्षण 1960 और 2012 के बीच 12,717 मिलीमीटर (500.7 इंच) था, विवादित बनाते हैं।.[6][बेहतर स्रोत वांछित] विश्व कीर्तिमानों की गिनीज पुस्तक ("गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स") के अनुसार 1985 में मौसिनराम में 26,000 मिलीमीटर (1,000 इंच) वर्षा हुई थी।

चरम जलवायु में रहने वाले लोगों पर आधारित ऑक्सफोर्ड भूगोलवेत्ता निक मिडलटन की किताब “गोइंग टू एक्सट्रीम” (आईएसबीएन 0-330-49384-1) उनकी इस गाँव को की गयी यात्रा का विवरण देती है और बताती है कि यहाँ के निवासी इस भीषण वर्षा का सामना किस तरह करते हैं।

चेरापुंजी और मौसिनराम[संपादित करें]

निम्न सारणी में चेरापुंजी और मौसिनराम में १९७० से २०१० के अन्तराल में हुई वर्षा के आंकड़े हैं:[7][8] [9][10] [11][12][13][14][15]

वर्ष चेरापुंजी वर्षा(मिमि) मौसिनराम वर्षा (मिमि.)
2010 13,472 14,234
2009 9,070 12,459
2008 11,415 12,670
2007 12,647 13,302
2006 8,734 8,082
2005 9,758 10,072
2004 14,791 14,026
2003 10,499 11,767
2002 12,262 11,118
2001 9,071 10,765
2000 11,221 13,561
1999 12,503 13,445
1998 14,536 16,720
1997 8,993 9,892
1996 12,989 12,850
1995 14,189 13,832
1994 11,194 10,940
1993 12,807 13,848
1992 8,537 10,450
1991 13,494 16,112
1990 11,598 12,934
1989 13,432 8,828
1988 17,948 16,750
1987 13,153 अज्ञात
1986 8,140 अज्ञात
1985 11,816 26,000
1984 16,761 25,613
1983 9,773 12,163
1982 10,468 9,246
1981 9,113 9,739
1980 9,133 9,739
1979 12,095 अज्ञात
1978 6,950 अज्ञात
1977 11,689 11,986
1976 11,012 6,134
1975 11,976 10,639
1974 24,554 अज्ञात
1973 10,911 अज्ञात
1972 11,095 अज्ञात
1971 16,915 अज्ञात
1970 15,318 अज्ञात

मावजिम्बुइन गुफाएँ[संपादित करें]

मौसिनराम के निकट ही मावजिम्बुइन की प्राकृतिक गुफाएँ हैं जो अपने स्टैलैगमाइट के लिये प्रसिद्ध हैं। स्टैलैग्माइट गुफा की छत के टपकाव से फर्श पर जमा हुआ चूने का स्तंभ होता है।[16]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "The Beautiful India - Meghalaya," Syed Amanur Rahman and Balraj Verma, Reference Press, 2006, ISBN 9788184050233
  2. "Geographical identity of Meghalaya," D. T. Zimba, Anju Zimba, 1983
  3. "Meghalaya, Land and People," Ramamoorthy Gopalakrishnan, Omsons Publications, 1995, ISBN 9788171171460
  4. http://www.banrepcultural.org/blaavirtual/faunayflora/pacific1/cap10.htm[मृत कड़ियाँ]
  5. "संग्रहीत प्रति". मूल से 2 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2013.
  6. "संग्रहीत प्रति". मूल से 31 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 अगस्त 2013.
  7. "संग्रहीत प्रति" (PDF). मूल (PDF) से 5 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 अगस्त 2018.
  8. "संग्रहीत प्रति" (PDF). मूल (PDF) से 5 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 अगस्त 2018.
  9. "संग्रहीत प्रति" (PDF). मूल (PDF) से 5 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 अगस्त 2018.
  10. "संग्रहीत प्रति" (PDF). मूल (PDF) से 5 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 अगस्त 2018.
  11. "संग्रहीत प्रति" (PDF). मूल (PDF) से 5 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 अगस्त 2018.
  12. "संग्रहीत प्रति" (PDF). मूल (PDF) से 5 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 अगस्त 2018.
  13. "संग्रहीत प्रति" (PDF). मूल (PDF) से 5 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 अगस्त 2018.
  14. "संग्रहीत प्रति" (PDF). मूल (PDF) से 5 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 अगस्त 2018.
  15. "संग्रहीत प्रति". मूल से 15 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 अगस्त 2018.
  16. "Khasi Hills: Mawsynram". Department of Tourism, Government of Meghalaya. मूल से 8 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-08-23.