मोहाली
| मोहाली | |||||
| — city — | |||||
|
|
|||||
| समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |||||
| देश | |||||
| राज्य | पंजाब | ||||
| ज़िला | मोहाली | ||||
| जनसंख्या | १,२३,४८४ (२००१ के अनुसार [update]) | ||||
| क्षेत्रफल • ऊँचाई (AMSL) |
• 316 मीटर (1,037 फी॰) |
||||
|
विभिन्न कोड
|
|||||
निर्देशांक: मोहाली (पंजाबी: ਮੋਹਾਲੀ, अंग्रेज़ी: Mohali) चंडीगढ़ के पड़ोस में एक शहर है, और भारत के राज्य पंजाब, का १८वाँ जिला है। इसका आधिकारिक नाम गुरु गोविंद सिंह के ज्येष्ठ पुत्र साहिबज़ादा अजीत सिंह की याद में (एस ए एस नगर) रखा गया है। मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकुला मिल कर चंडीगढ़ त्रिनगरी कहलाते हैं। यह पहले रूपनगर जिले का हिस्सा था, पर हाल के कुछ वर्षों में इसे अलग जिला बना दिया गया।
अनुक्रम |
इतिहास[संपादित करें]
पंजाब के तीन हिस्से में विभाजन, और राज्य की राजधानी चंडीगढ़ के केंद्र शासित क्षेत्र बन जाने के बाद १९६६ के अंत में मोहाली की परिकल्पना की गई। आज मोहाली और चंडीगढ़ पड़ोसी इलाके हैं, बस पंजाब व चंडीगढ़ केंद्रशासित क्षेत्र की सीमा ही इन्हें अलग करती है। मोहाली की मूल परिकल्पना वास्तव में चंडीगढ़ के मार्गों और योजना की ही नकल है, इसके लिए अलग से कोई योजना नहीं बनाई गई। पहले विकास केवल फ़ेज़ सात तक था। फ़ेज़ ८ और आगे का विकास १९८० के दशक के अंत में शुरू हुआ, और फ़ेज़ ८ में १९९० के दशक के मध्य में इस शहर का अपना बस अड्डा बना। मोहाली की जनसंख्या दो लाख के आसपास है, जो कि चंडीगढ़ की जनसंख्या की १/५ है। इस क्षेत्र को कई बहिर्स्रोतीकरण सूचना तकनीक कंपनियाँ अपना रही हैं, ताकि इस नगर द्वारा प्रदत्त निवेश के अवसरों का वे लाभ उठा सकें।
मोहाली व पंचकुला (चंडीगढ़ के पूर्व में, हरियाणा में) चंडीगढ़ के दो उपग्रही नगर हैं। इन तीनों शहरों को चंडीगढ़ त्रिनगरी कहा जाता है।
स्थिति[संपादित करें]
मोहाली चंडीगढ़ के पश्चिम में है। यह लगभग चंडीगढ़ की ही विस्तार है। इसके उत्तर में रूपनगर जिला है। इसके दक्षिण में फ़तेहगढ़ साहिब और पटियाला हैं। शहर की तेज़ी से बढ़ोतरी होने की वजह से मोहाली चंडीगढ़ शहर में लगभग मिल ही गया है।
आसपास के कुछ स्थल हैं चंडीगढ़, पंचकुला, ज़ीरकपुर, पिंजौर, खरड़, कुराली, रोपड़, व मोरिंदा।
मौसम[संपादित करें]
मोहाली में उप-उष्णकटिबंधीय महाद्वीपीय मानसूनी मौसम है जिसमें गर्मियों में गर्मी, सर्दियों में थोड़ी से ठंड, अमूमन वर्षा और तापमान में काफ़ी कमी-बेशी है( -१ °से. से 44 °से)। सर्दियों में कबी कभी दिसंबर व जनवरी में पाला पड़ता है। औसत वार्षिक वर्षा ६१७ मिमी दर्ज की गई है। कभी कभी पश्चिम से इस शहर में सर्दियों में भी बारिश होती है।
औसत तापमान
ग्रीष्म: गर्मियों में तापमान ४४°से. तक जा सकता है। आमतौर पर तापमान 35°से. से ४२°से. के बीच रहता है। शरद: शरद ऋतु में तापमान ३६° से. तक जा सकता है। आमतौर पर तापमान १६° व २७° के बीच रहता है, न्यूनतम तापमान १३° से. के आसपास रहता है शीत: सर्दियों (नवंबर से फ़रवरी) में तापमान (अधिकतम) ७° से. से १५° से व (न्यूनतम) -२° से. से ५° से. के बीच रहता है। वसंत: वसंत में तापमान (अधिकतम) १६° से. व २५° से. और (न्यूनतम) ९° से. व १८° से. के बीच रहता है।
जनसंख्या[संपादित करें]
२००१ की भारतीय जनगणना के अनुसार,[1] मोहाली की जनसंक्या १,२३,२८४ थी। पुरुष ५३% ओर स्त्रियाँ 4७% थीं। मोहाली की साक्षरता दर ८३% है जो कि ५९.५% के राष्ट्रीय औसत से अधिक है। पुरुष साक्षरता ८५% है व स्त्री साक्षरता ८१% है। १०% जनसंख्या ६ वर्ष से कम आयु की है।
भाषाएँ[संपादित करें]
मोहाली में मुख्यतः पंजाबी बोली जाती है हिंदी और अंग्रेज़ी भी प्रचलित हैं।
नगर नियोजन[संपादित करें]
चंडीगढ़ को सेक्टरों में विभाजित करने की सफलता के बाद मोहाली में भी एक समान ८०० मी x १२०० मी के सेक्टर काटे गए। इन में से कई अभी पूरी तरह विकसित नहीं हुए हैं, जैसे कि सेक्टर ६२, जो कि भविष्य में नगर केंद्र के लिए रखा गया है। पीसीए स्टेडियम से नज़दीकी व चंडीगढ़ से यातायात संबंधी अच्छे जुड़ाव इसे केंद्र बनाने के लिए अत्युत्तम हैं।
हाल की मोहाली की महा योजना के तहत शहर ११४ सेक्टर तक खिंच गया है।
- आईएऍस अधिकारी केबीऍस सिद्धू के निर्देशन में बना पुडा भवन-जो कि पंजाब शहरी योजना व विकास प्राधिकरण[1] का आधिकारिक मुख्यालय है, मोहाली में पुडा के बड़े हाथ का परिचायक है। अब पुडा के योजना और शहरी विकास के कार्य वृहत् मोहाली क्षेत्र विकास प्राधिकरण (जीमाडा) को दे दिए गए हैं; पहले जिला कलेक्टर मोहाली को ही इसका मुख्य प्रशासक की पदवी भी दी गई थी, पर अब एक अलग आईएऍस अफ़सर को केवल यही ज़िम्मेदारी दी गई है।
क्रिकेट[संपादित करें]
१९९२ में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए ने एक अत्याधुनिक सुविधा बनाने की सोची जिसमें अभ्यास स्थली भी होगी - इसे मोहाली के एक दलदली इलाके में बनाने का फ़ैसला हुआ। पीसीए ने इस मैदान में काफ़ी निवेश किया, एक तरणताल, स्वास्थ्य क्लब, टेनिस कोर्ट, पुस्तकालय, भोजनालय व मदिरालय औरबाहर और अंदर क्रिकेट अभ्यास के नेट इस योजना का हिस्सा थे।
सरकारी/पुडा की ज़मीन पीसीए को कौड़ियों के भाव आवंटित करने संबंधी विवाद अभी भी जारी है, क्योंकि यह सौदा तब तय हुआ था जब आईऍस बिंद्रा, पीसीए के आजीवन अध्यक्ष ही पंजाब सरकार के सेवारत आईएऍस अफ़सर के तौर पर शहरी विकास के सर्वेसर्वा भी थे।
पंजाब-आधारित राष्ट्रीय क्रिकेटर मोहाली में ही अभ्यास करते हैं, इनमें युवराज सिंह, हरभजन सिंह, दिनेश मोंगिया, और पंजाब क्रिकेट टीम शामिल हैं।
निगमों द्वारा निवेश[संपादित करें]
मोहाली में कई स्थानीय कंपनियाँ हैं जैसे कि पीटीऍल पंजाब ट्रैक्टर लिमिटेड, आईसीआई पेंट्स व गोदरेज समूह, और अब बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ भी यहाँ अपने पाँव जमा रही हैं।
इन्फ़ोसिस, जो कि जाना माना आई टी सेवा प्रदाता है, का मोहाली में एक विकास केंद्र था, जो कि अब चंडीगढ़ टेक्नालाजी पार्क में है। बड़ी वैश्विक तकनीकी कंपनियाँ जैसे कि डेल, क्वार्क, फ़िलिप्स, सेबिज़ इन्फ़ोटेक, ऍससीऍल (सेमिकंडक्टर), और पनकॉम यहाँ आई हैं। डेन्वर-आधारित क्वार्क ने ५० करोड़ अमरीकी डॉलर की 46 एकड़s (1,90,000 मी²) क्वार्कसिटी मोहाली में बनाई है, जिसमें कि ३०% रिहाइशी इलाका है, और १०% दुकानें, चिकित्सालय, मनोरंजन व शैक्षणिक इलाके हैं। इसके जरिए २५,००० प्रत्यक्ष व १ लाख परोक्ष नौकरियाँ आने की संभावना है।
क्वार्कसिटी एक 51 एकड़s (2,10,000 मी²), बहु-प्रयोगीय विकास है जो कि विशेष आर्थिक क्षेत्र (ऍसईज़ी) है। क्वार्कसिटी पंजाब के मोहाली जिले में है और यह ली कोर्बुज़िए के आधुनिक शहर चंडीगढ़ की ही बढ़ोतरी है, जो कि भारत की राजधानी नई दिल्ली से २६५ किमी (१६६ मील) उत्तर में है।
जिला प्रशासन[संपादित करें]
- उप आयुक्त, भारतीय प्रशासनिक सेवा का एक अधिकारी है जो कि भारत के जिलों के आम प्रशासन के लिए ज़िम्मेदार होता है।
रोचक स्थान[संपादित करें]
इस क्षेत्र में पर्यटकों के लिए रोचक स्थान इस प्रकार हैं -
- सुखना झील- चंडीगढ़
- रॉक गार्डन- चंडीगढ़
- वाटिका गार्डन व संगीतमय फ़व्वारे - पंचकुला
- पिंजौर गार्डन - पिंजौर
- नाडा साहिब गुरुद्वारा, नाडा, पंचकुला
- क्रिकेट स्टेडियम मोहाली
- सेक्टर १७ में चंडीगढ़ का बाज़ार
- भाखड़ा नंगल बाँध
- आनंदपुर साहिब
- संगीतमय फ़व्वारा - सेक्टर ७०
- थंडर ज़ोन - लांड्रां
- फ़न सिटी - रामगढ़
- कला संग्रहालय, सेक्टर १०, चंडीगढ़
- सेक्टर २२ का बाज़ार
- पीवीआर सिनेमा
- फ़न रिपब्लिक
- रोज़ गार्डन
ऐतिहासिक स्थल[संपादित करें]
- गुरुद्वारा अम्ब साहिब, फ़ेज़ - ८
- गुरुद्वारा अंगीठा साहिब, फ़ेज़ - ८
- गुरुद्वारा सिंह शहीदाँ - सोहना
- लालाँ वाला पीर - पुरानी दरगाह, फ़ेज़ - १
- गुरुद्वारा बुड्ढा साहिब - ज़ीरकपुर
- गुरुद्वारा नाभा साहिब - ज़ीरकपुर
शिक्षा[संपादित करें]
- शहीद ऊधम सिंह अभियंत्रिकी व तकनीक महाविद्यालय, टंगोरी, मोहाली
- चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन फॉर विमेन (सीसीईडब्ल्यू)
- चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ़ इञ्जिनीयरिङ्ग (सीईसी)
- चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी (सीसीपी)
- चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ़ होटल मैनेजमेण्ट ऍण्ड केटरिङ्ग टॅक्नॉलॉजी (सीसीऍचऍम)
- चंडीगञ़ इंजिनीयरिङ्ग कॉलेज (सीईसी)
- दि नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फ़ार्मास्यूटिकल एजुकेशन ऍण्ड रिसर्च (ऍनआईपीईआर)
- सास इंस्टिट्यूट ऑफ़ इन्फ़ॉर्मेशन टॅक्नॉलॉजी ऍण्ड रिसर्च(ऍसऍऍसआईआईटीआर)
- ज्ञान ज्योति इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेण्ट ऍण्ड टॅक्नॉलॉजी, फ़ेज़-२, मोहाली
- सीडॅक , सीडॅक मोहाली सुदूर उपचार जैसे उन्नत विषयों में शोधरत है।
संस्थाएँ[संपादित करें]
- रायत ऍण्ड बाहरा कॉलेज ऑफ़ इञ्जिनीयरिङ्ग खरड़
- ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल, फ़ेज़-२, मोहाली
- इण्डियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नॉलॉजी, मोहाली
- शिवालिक पब्लिक स्कूल
- आईआईऍसईआर मोहाली
- पंजाब क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड
- वोखार्ट अस्पताल
- पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फ़ैशन टेक्नॉलॉजी पार्क (ऍफ़टीपी)
- पंजाब राज्य कैरम ऍसोसिएशन
- यादविन्द्र पब्लिक स्कूल, मोहाली - http://www.ypsmohali.in
- ब्रह्म कुमारी ध्यान केंद्र फ़ेज़-७
- आर्मी विधि संस्थान
- पीटीयू का टीक्यूऍम व अन्त्रप्रन्यूर्शिप ज्ञान ज्योति विद्यालय। बी-१०२, फ़ेज़-८, औद्योगिक क्षेत्र, मोहाली
- कॉण्टिनेण्टल इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस ऍण्ड टेक्नॉलॉजी (सीआईआईऍस)
- संत ईशर सिंह पब्लिक स्कूल
- लॉरेंस पब्लिक स्कूल
- सेंट ज़ेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर ७१, मोहाली
संदर्भ[संपादित करें]
- ↑ "भारत की जनगणना २००१: २००१ की जनगणना के आँकड़े, महानगर, नगर और ग्राम सहित (अनंतिम)". भारतीय जनगणना आयोग. http://web.archive.org/web/20040616075334/www.censusindia.net/results/town.php?stad=A&state5=999. अभिगमन तिथि: 2007-09-03.
बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]
मुखपृष्ठ विकियात्रा से Punjab हेतु यात्रा गाइड।
|
||||||||
|
||||||||||||||||||||