मोबाइल फोन
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
एक मोबाइल फ़ोन (जिसे सचल दूरभाष, सचलभाष, कोशाभाष, कोशीय फोन, कोशीय दूरभाष या चलित दूरभाष और अंग्रेज़ी मे हैंडफोन, वायरलेस फोन, सेलफोन, सेलुलर फोन, सेल्युलर टेलीफोन या सेल टेलीफोन के रूप में भी जाना जाता है) एक लंबी परास का, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है, जिसका प्रयोग सचल ध्वनि या आँकड़ों के संचार के लिए विशेष रूप से स्थापित आधार स्टेशनों जिन्हें कोश केन्द्र (सेल साइट) कहा जाता है के संजाल के माध्यम से किया जाता है। वर्तमान मे एक मोबाइल फोन, एक आम टेलीफोन के मानक कृत्य ध्वनि संचार के अतिरिक्त कई अन्य सेवाओं और उपसाधनों का समर्थन कर सकते हैं, जिनमे पाठ्य संक्षिप्त संदेश (एस एम एस), वि-पत्र (ई-मेल), पैकेट स्विचिंग इंटरनेट के अभिगम के लिए, खेल, ब्लूटूथ, अवरक्त, कैमरा जिसमे छायांकन की सुविधा हो, बहु मीडिया संदेश (एम एम एस) तस्वीरें और वीडियो भेजने और प्राप्त करने के लिए, एमपी 3 प्लेयर, रेडियो और वैश्विक स्थिति प्रणाली (जीपीएस) शामिल हैं। वर्तमान मे अधिकांश मोबाइल फोन, एक आधार स्टेशनों के कोशीय संजाल (कोश केन्द्र) से जुड़ते हैं, जो आगे एक सार्वजनिक टेलीफोन स्विचित नेटवर्क (PSTN) से जुड़ा होता है (उपग्रह फोन को छोड़कर)।
आज लगभग सभी लोग मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं और शायद ये सबकी जिन्दगी का एक अभिन्न अंग बन गया है। मोबाइल फोन की तकनीक ने दुनिया के संचार के क्षेत्र में पिछडे़ क्षेत्रों में को आपस में जोड़ने का महान कार्य किया है। विचारकों का मत है कि यह एक 'लीपफ्राग तकनीकी' सिद्ध हुई है जिससे तकनीकी विकास के बहुत सारे चरणों को लांघकर करोंडों लोग संचार की आधुनिकतम सुविधाओं से लैस हो गये हैं, वह भी बहुत ही सस्ते दाम में।
वाह्य सूत्र
- मोबाइल में हिन्दी - विजय प्रभाकर कांबले
- बीस साल की हुई मोबाइल तकनीक (बीबीसी हिन्दी)
- Cell Phone Handsets
- मोबाइल फोन की शब्दावली (अंग्रेजी)
ये लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढ़ाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है। ![]()