मोंनो पुल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मोंनो पुल
Monnow Bridge

Pont Trefynwy
निर्देशांक51°48′32″N 2°43′12″W / 51.8090°N 2.7200°W / 51.8090; -2.7200निर्देशांक: 51°48′32″N 2°43′12″W / 51.8090°N 2.7200°W / 51.8090; -2.7200
आयुध सर्वेक्षण राष्ट्रीय ग्रिड[1]
पारमोंनो नदी
स्थानमॉनमाउथ, वेल्स
विरासत स्थितिप्रथम सूचीबद्ध
लक्षण
सामग्रीपुराने लाल बलुआ पत्थर
इतिहास
खुलातेरहवीं सदी
सांख्यिकी
दैनिक ट्रैफिकपैदल यात्री

मोंनो पुल (अंग्रेज़ी: Monnow Bridge) (वेल्श: Pont Trefynwy) ग्रेट ब्रिटेन में अभी तक बचा एकमात्र मध्ययुगीन गढ़वाला नदी का पुल है। पुल के गेट टावर अभी भी अपनी जगह खड़े हैं। पुल मॉनमाउथ, वेल्स, में मोंनो नदी पे बना हुआ है और यहाँ से मोंनो और वेई नदी का संगम कुल 500 मीटर दूर है। निवर्तमान समय में यह केवल पैदल यात्रियों के लिए है व यूनाइटेड किंगडम के अनुसूचित प्राचीन स्मारक के साथ-साथ ग्रेड प्रथम सूचीबद्ध स्थल भी है।

शुरुआती इतिहास[संपादित करें]

मौजूदा पुल तेरहवीं सदी के अंत में बन कर हुआ था, पारंपरिक रूप से 1272 में, हालांकि इस तिथि का समर्थन करने के लिए कोई दस्तावेजी साक्ष्य उपलब्ध नहीं है। इस पुल ने अपने से पहले की बनी लकड़ी की संरचना को प्रतिस्थापित किया था।[1]

पत्थर का पुल पुराने लाल बलुआ पत्थरों से बना है जिसमें तीन मेहराब है। पुल का गेट-हाउस, जिसे मोंनो गेट-हाउस खा जाता है, जो मोंनो को अपनी विशिष्ट और उल्लेखनीय दिखावट देता है, तेरहवीं सदी के अंत में या चौदहवीं सदी के शुरुआत में जोड़ा गया था, पुल बनने के कुछ वर्ष पश्चात।[2]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. न्यूमेन, जॉन (2000). The Buildings of Wales: Gwent/Monmouthshire. पेंगुइन बुक्स. पृ॰ 402. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-14-071053-1.
  2. रोलैंडस्, एम॰एल॰जे॰ (1994). Monnow Bridge and Gate. एलन सटन पब्लिशिंग. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-7509-0415-1.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]