मॉनमाउथ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मॉनमाथ
Monmouth (अंग्रेजी
Trefynwy (वेल्श)
शहर
मोंनो पुल
मोंनो पुल
मॉनमाथ is located in पृथ्वी
मॉनमाथ
मॉनमाथ
सर्वसत्ताक राज्ययूनाइटेड किंगडम
देशवेल्स
जनसंख्या (2001)
 • कुल8,877
समय मण्डलजी॰एम॰टी॰ (यूटीसी0)

मॉनमाथ (अंग्रेज़ी: Monmouth, वेल्श: Trefynwy) दक्षिण-पूर्वी वेल्स में स्थित एक परंपरागत काउंटी नगर है। यह इंग्लैंड की सीमा से 2 मील (3.2 किमी) दूर मोंनो व वेया नामक नदियों के संगम पर स्थित है। यह नगर कार्डिफ से 36 मील (58 किमी) उत्तर-पूर्व में तथा लंदन से 127 मील (204 किमी) पश्चिम में स्थित है। यह मॉनमाउथशायर स्थानीय प्राधिकरण तथा मॉनमाथ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2001 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 8,877 थी।[1]

इतिहास व स्थापना[संपादित करें]

शहर एक छोटे रोमन किले ब्लेस्टियम का स्थल था। इसकी स्थापना नॉर्मन लोगों के द्वारा सन 1067 में निर्मित एक किले के निर्माण के पश्चात की गयी थी। इसका मध्ययुगीन पत्थर के द्वारों वाला पुल आज पूरे ग्रेट ब्रिटेन में शेष बचा अपनी तरह का एकमात्र पुल है। यह किला बाद में लैंकास्टर शाही घराने के अधीन आ गया और 1387 में राजा हेनरी पंचम का जन्मस्थान बना। सन् 1536 में यह मॉनमाथशायर का काउंटी नगर बन गया।[2][3][4]

वाइ घाटी के मध्य स्थित मॉनमाथ का विकास उत्तरोत्तर में एक पर्यटन केन्द्र तथा एक प्रमुख व्यापार बाज़ार नगर के रूप में हुआ। मॉनमाथ आज खरीदारी और सेवा का प्रमुख केंद्र है, तथा इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों के लिए शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केन्द्र है। यह नगर ए40 सड़क के माध्यम से न्यूपोर्ट में एम4 मोटरवे से व रॉस-वेया में एम50 से जुड़ा हुआ है।[2][3]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Neighbourhood Statistics – Monmouthshire" (अंग्रेज़ी में). neighbourhood.statistics.gov.uk. मूल से 25 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 मार्च 2012.
  2. "Lower Wye Valley – Historical Processes, Themes and Background" (अंग्रेज़ी में). ggat.org.uk. मूल से 5 मार्च 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 मार्च 2012.
  3. "A Brief History of the Town of Monmouth" (अंग्रेज़ी में). monmouth-south.co.uk. मूल से 5 मार्च 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 मार्च 2012.
  4. "Biography of Henry V". archontology.org. मूल से 12 अप्रैल 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 मार्च 2012.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]