मैनपाट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मैनपाट
Mainpat
{{{type}}}
मैनपाट is located in छत्तीसगढ़
मैनपाट
मैनपाट
छत्तीसगढ़ में स्थिति
निर्देशांक: 22°49′08″N 83°16′55″E / 22.819°N 83.282°E / 22.819; 83.282निर्देशांक: 22°49′08″N 83°16′55″E / 22.819°N 83.282°E / 22.819; 83.282
देश भारत
प्रान्तछत्तीसगढ़
ज़िलासरगुजा ज़िला
ऊँचाई1085 मी (3,560 फीट)
भाषा
 • प्रचलितहिन्दी, छत्तीसगढ़ी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)

मैनपाट (Mainpat) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के सरगुजा ज़िले में स्थित एक गाँव है। यह विंध्य पर्वतमाला में स्थित एक हिल स्टेशन है।[1][2]

विवरण[संपादित करें]

मैनपाट अम्बिकापुर से 75 किलोमीटर दुरी पर है। इसे छत्तीसगढ का शिमला कहा जाता है। मैंनपाट विन्ध पर्वत माला पर स्थित है जिसकी समुद्र सतह से ऊंचाई 3781 फीट है। इसकी लम्बाई 28 किलोमीटर और चौडाई 10 से 13 किलोमीटर है। प्राकृतिक सम्पदा से भरपुर यह एक सुन्दर स्थान है। यहां सरभंजा जल प्रपात, टाईगर प्वांइट तथा मछली प्वांइट प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। मैनपाट से ही रिहन्द एवं मांड नदी का उदगम हुआ है। मैनपाट में मेहता प्वांइट भी एक दर्शनीय स्थल है। इसे छत्तीसगढ का तिब्बत भी कहा जाता हैं। यहां तिब्बती लोगों का जीवन एवं बौध मंदिर आकर्षण का केन्द्र है। यहां पर एक सैनिक स्कूल भी प्रस्तावित है। यह कालीन और पामेरियन कुत्तो के लिये प्रसिद्ध है।

आवागमन[संपादित करें]

अम्बिकापुर से मैंनपाट जाने के लिए दो रास्ते हैं पहला रास्ता अम्बिकापुर-सीतापुर रोड से होकर जाता और दुसरा ग्राम दरिमा होते हुए मैंनपाट तक जाता है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]