मे-ब्रिट मोजर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मे-ब्रिट मोजर
जन्म 4 जनवरी 1963 (1963-01-04) (आयु 61)
फोसनावाग, नॉर्वे
राष्ट्रीयता नॉर्वेजियन
क्षेत्र तंत्रिका विज्ञान
संस्थान कवली इंस्टिट्यूट फॉर सिस्टम्स न्यूरोसाइंस एंड सेंटर फॉर द बायोलॉजी ऑफ़ मेमोरी
प्रसिद्धि ग्रिड कोशिका, तंत्रिका कोशिका
उल्लेखनीय सम्मान चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार (२०१४)

मे-ब्रिट मोजर (जन्म ४ जनवरी १९६३) नॉर्वे की मनोविज्ञानी, तंत्रिका विज्ञानी और ट्रॉनहैम, नॉर्वे स्थित नार्वेजियन यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एनटीएनयू) के कवली इंस्टिट्यूट फॉर सिस्टम्स न्यूरोसाइंस एंड सेंटर फॉर द बायोलॉजी ऑफ़ मेमोरी में संस्थापक निदेशक हैं।

मोजर और उनके पति एडवर्ड मोजर पीएचडी करने के एक वर्ष बाद १९९६ में एनटीएनयू में मनोविज्ञान और तंत्रिका-विज्ञान के सह-आचार्य (एसोशिएट प्रोफेसर) पद पर नियुक्त हुये। मोजर ने अपने पति के साथ विभिन्न पुरस्कार प्राप्त किये जिनमें लोइसा ग्रॉस होविट्ज़ प्राइज और कार्ल स्पेंसर लश्लेय अवार्ड भी शामिल हैं। २०१४ में उन्होंने जॉन ओकीफ़ के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया।[1][2][3]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. जेम्स गॉलाघर (६ अक्टूबर २०१४). "दिमाग का 'जीपीएस' खोजने वालों को नोबेल". बीबीसी हिन्दी. मूल से 7 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ७ अक्टूबर २०१४.
  2. "Press Release: The 2014 Nobel Prize in Physiology or Medicine" [प्रेस विज्ञप्ति: २०१४ के चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार] (अंग्रेज़ी में). नोबेल प्राइज़ डॉट ओर्ग. ६ अक्टूबर २०१४. मूल से 7 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ७ अक्टूबर २०१४.
  3. विष्णुप्रसाद चतुर्वेदी. "नोबेल के नवरत्न : नोबेल पुरस्कार 2014 से सम्मानित वैज्ञानिक". =साइंटिफिक वर्ल्ड. मूल से 21 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ८ जनवरी २०१५.