मेष तारामंडल
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
मेष या एरीज़ (अंग्रेज़ी: Aries) तारामंडल राशिचक्र का एक तारामंडल है। दूसरी शताब्दी ईसवी में टॉलमी ने जिन ४८ तारामंडलों की सूची बनाई थी यह उनमें से एक है और अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची में भी यह शामिल है। पुरानी खगोलशास्त्रिय पुस्तकों में इसे अक्सर एक भेड़े (पुरुष भेड़) के रूप में दर्शाया जाता था।
[संपादित करें] तारे
मेष तारामंडल में दस मुख्य तारे हैं, हालांकि वैसे इसमें ६७ ज्ञात तारे स्थित हैं जिनको बायर नाम दिए जा चुके हैं। सन् २०१० तक इनमें से ६ के इर्द-गिर्द गृह मिले हैं।