मेवात जिला
| मेवात | |||
| — जिला — | |||
| निर्देशांक: (निर्देशांक ढूँढें) | |||
| समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |||
| देश | |||
| राज्य | हरियाणा | ||
| जिला | मेवात | ||
| जिलाधीश | |||
| नगर पालिका अध्यक्ष | |||
|
विभिन्न कोड
|
|||
मेवात जिला, हरियाणा राज्य का एक जिला है। इसका मुख्यालय नूह में स्थित है। हरियाणा का मेवात भारत के पहले कन्ट्री क्लब के लिए जाना जाता है। यहां की भाषा मेवाती है। यह कन्ट्री क्लब पर्यटकों को बहुत पसंद आता है क्योंकि पर्यटक यहां पर आसानी से ठहर सकते हैं और शानदार छुट्टियों का आनंद उठा सकते हैं। मेवात भौगोलिक विषमताओं से भरा हुआ है। यहां पर कहीं खुले मैदान हैं तो कहीं अरावली पर्वत श्रृंखला की पहाड़ियां देखी जा सकती हैं। स्थानीय निवासी मिओ आदिवासियों के वंशज हैं। मेवात के लोगों का मुख्य कार्य कृषि पर आधारित है। कृषि के बाद इसके सबसे ज्यादा लोग डेयरी उद्योग में लगे हुए हैं। आधुनिक मेवात की स्थापना 1 नवम्बर 1966 ई. को फरीदाबाद और गुड़गांव के कुछ क्षेत्रों को मिलाकर की गई। नुह, ताउरू, नगीना, फिरोजपुर जिरखा, पुनहाणा और हाथिन इसके मुख्य खण्ड हैं।
अनुक्रम |
[संपादित करें] प्रमुख आकर्षण
[संपादित करें] गांधी पार्क
मेवात के नूह में पर्यटक गांधी पार्क घूमने जा सकते हैं। यह पार्क बड़ा खूबसूरत है। पर्यटक यहां पर शानदार पिकनिक मना सकते हैं।
[संपादित करें] क्लासिक गोल्फ रिसोर्ट
मेवात में पर्यटक खूबसूरत क्लासिक गोल्फ रिसोर्ट घूमने जा सकते हैं। इसकी सैर करना पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। यह रिसोर्ट अरावली पर्वत श्रृंखला की तराई में लगभग 300 एकड़ में फैला हुआ है। इस गोल्फ रिसोर्ट में 27 होल्स है। यहां पर पर्यटक बेहतरीन गोल्फ खेलने का आनंद उठा सकते हैं। सेन्ट्रल दिल्ली से यह रिसोर्ट मात्र 75 मील की दूरी पर स्थित है।
[संपादित करें] कन्ट्री क्लब
यह भारत का सबसे पहला कन्ट्री क्लब है। यह दिल्ली- जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानेसर के पास स्थित है। कन्ट्री क्लब काफी हरा-भरा है और लगभग 30 एकड़ में फैला हुआ है। इसकी हरियाली पर्यटकों को काफी पसंद आती है। पर्यटकों के ठहरने के लिए यहां काफी अच्छी सुविधा है। यहां पर पर्यटकों को स्पा, डिस्को, हैल्थ-क्लब और स्वीमिंग पूल की सुविधा दी जाती है।
[संपादित करें] निकटवर्ती स्थल
मेवात में घूमने के बाद पर्यटक ताजमहल, वृंदावन, मथुरा, तिजारा जैन मन्दिर और नीमराना किला देखने जा सकते हैं। यहां से ताजमहल 200 कि.मी, वृंदावन और मथुरा 150 कि.मी, तिजारा जन मन्दिर 60 कि.मी. और नीमराना किला 70 किमी. की दूरी पर स्थित है।
[संपादित करें] आवागमन
- वायु मार्ग
वायुमार्ग से मेवात पहुंचने के लिए पर्यटकों को पहले इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पहुंचना पड़ता है। वहां से पर्यटक टैक्सी लेकर आसानी से मेवात तक पहुंच सकते हैं। sadak marg se aap mewat se govt poly technic,UTTAWAR.which is situated in east side of mewat.govt polytechnic is on hodal to patudi MDR 132 ROAD in uttawar.
- सड़क मार्ग
पर्यटक दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से मेवात तक आसानी से पहुंच सकते हैं। दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे से मेवात के लिए अनेक बसें चलती हैं। इन बसों द्वारा आसानी से मेवात तक पहुंचा जा सकता है।
|
|||||||