मेट्टुपालयम, कोयंबटूर

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
Mettupalayam
—  town  —
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश Flag of India.svg भारत
राज्य Tamil Nadu
जिला Coimbatore
जनसंख्या 66,313 (2001 के अनुसार )
क्षेत्रफल
ऊँचाई (AMSL)

• 326 मीटर (1,070 फी॰)

Erioll world.svgनिर्देशांक: 11°18′00″N 76°57′00″E / 11.3, 76.95 मेट्टुपालयम (तमिल: மேட்டுப்பாளையம்), भारत के तमिल नाडु राज्य के कोयंबटूर जिले का एक शहर तथा नगरपालिका (म्युनिसिपैलिटी) है.

अनुक्रम

[संपादित करें] भौगोलिक स्थिति

मेट्टुपालयम 11°18′00″N 76°57′00″E / 11.3, 76.95[1] पर स्थित है. इसकी औसत ऊंचाई 314 मीटर (1033 फीट) है. मेट्टुपालयम नीलगिरी पर्वतों की तलहटी में भवानी नदी के किनारे स्थित है.

[संपादित करें] जनसांख्यिकी

ऊटी की पर्वतों से मेट्टुपालयम शहर का दृश्य

भारतीय जनगणना के अनुसार[2], मेट्टुपालयम 2001 के अनुसार की आबादी 66,313 थी. पुरुष तथा महिलाओं दोनों का अनुपात 50%-50% है. मेट्टुपालयम की औसत साक्षरता दर 73% है, जो कि राष्ट्रीय औसत दर 59.5% से अधिक है: पुरुषों की साक्षरता 79% है, और महिलाओं की साक्षरता 68% है. मेट्टुपालयम में 10% लोगों की आयु 6 वर्ष से कम है. तमिल के अलावा, शहर के काफी अधिक लोगों द्वारा कन्नड़ भाषा भी बोली जाती है. लेकिन यहां बोली जाने वाली कन्नड़, कर्नाटक में बोली जाने वाली कन्नड़ से काफी अलग है क्योंकि इसमें तमिल शब्द भी शामिल रहते हैं.

[संपादित करें] परिवहन सुविधाएँ

मेट्टुपालयम, नीलगिरी पैसेंजर (एनएमआर) का रेलवे जंक्शन है और यात्रीगण यहां से ब्रॉड गेज रेलवे के लिए बदल सकते हैं. नीलगिरी एक्सप्रेस (ब्लू माउंटेन एक्सप्रेस) मेट्टुपालयम को कोयम्बटूर के माध्यम से राज्य की राजधानी चेन्नई से जोड़ती है. यह अपनी ऊटी ट्रेन "नीलगिरी पैसेंजर" के लिए प्रसिद्ध है जो कि एशिया की एकमात्र रैक एंड पिनियन रेलवे है.

मेट्टुपालयम, नीलगिरी पहाड़ियों को जाने वाली दो घाट सड़कों के लिए शुरुआती स्थान के रूप में कार्य करता है. बाद में इसने स्वयं को पहाड़ियों से नीचे आने वाले ताजे फल और सब्जियों तथा मैदानी इलाकों से पहाड़ों तक जाने वाले उत्पादों के व्यापार केन्द्र के रूप में स्थापित कर लिया. यहां के ताजा उत्पादों को कोयंबटूर जिले के अधिकांश भागों में भेजा जाता है.

कोयंबटूर (दक्षिण भारत का मैनचेस्टर) मेट्टुपालयम से सड़क के रास्ते 38 किमी की दूरी पर है. निकटतम हवाई अड्डा कोयंबटूर में है जहां निम्न स्थानों से नियमित (एयर टाइमिंग) उड़ानें आती हैं - मुंबई, अहमदाबाद, बंगलौर, कालीकट, चेन्नई, कोचीन, हैदराबाद, जम्मू, पुणे, नई दिल्ली, कुआलालम्पुर, शारजाह, अबू धाबी, कोलंबो, दुबई, कुवैत, मस्कट, और दोहा.

[संपादित करें] दर्शनीय स्थल

कोटागिरी सड़क मेट्टुपालयम के स्थानीय लोगों के लिए सैर करने का पसंदीदा स्थान है जहां चित्तीदार हिरणों तथा हाथियों को देखा जा सकता है. फॉरेस्ट कॉलेज भी कोटागिरी सड़क पर स्थित है.

मेट्टुपालयम के निकट स्थित प्रसिद्ध मंदिरों में शामिल हैं - वन बथ्रकली अम्मन कोविल, इडुगम्पलायम आन्जिनेयार मंदिर, सुब्रमणियम स्वामी मंदिर, दक्षिण तिरुपति (केजी ग्रुप द्वारा प्रबंधित एक निजी स्वामित्व वाला मंदिर), कुरुन्थमलाई बाला थन्डायुडपनी मुरुगन कोविल, कुमारन कुंदरू मुरुगन कोविल, अन्नदसमपलायम में श्री माधेश्वर मंदिर, करामदाई रंगन्धर कोविल. करामदाई रंगन्धर मंदिर अपने सालाना रथयात्रा त्योहार के लिए प्रसिद्ध है जहां हजारों लोगों की भीड़ रंगन्धर के पवित्र रथ का दर्शन करने और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उमड़ती है. यह रथयात्रा त्योहार अपने "थेर मित्तई" के लिए भी प्रसिद्ध है जो अलग-अलग रूप तथा आकार में उपलब्ध होता है. कुट्टीयार (मेट्टुपालयम से करामदाई के रास्ते पर) में स्थित माथेश्वर मंदिर भगवान शिव का एक अति प्रसिद्ध मंदिर है.

यहां के अधिकांश लोगों का व्यवसाय कृषि है.मेट्टुपालयम के चारों तरफ अनेक गाँव हैं जिनकी मिटटी कृषि के लिए अत्यधिक उपजाऊ है.

ब्लैक थंडर नामक एक जल-क्रीडा पार्क शहर से 3 किलोमीटर दूर स्थित है और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण केन्द्र है.यहाँ कई आकर्षक सवारियां (राइड्स) मौजूद हैं, जैसे दी लेज़ी रिवर, वेव पूल, थ्रिलेरियम, सर्फ़ हिल, कैनन बॉल, एक्वा बाउल, साइड वाइन्डर आदि.साथ ही, मेट्टुपालयम से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर अन्नदसम्पलायम में स्थित श्री माधेश्वर मंदिर, इस क्षेत्र में मौजूद भगवान शिव का एक अनूठा और अति प्रसिद्ध मंदिर है.

वनाच्छादित पर्वतों के मनोरम दृश्य को देखने के लिए आप मेट्टुपालयम से ऊटी की ट्रेन यात्रा कर सकते हैं. नैरो गेज की यह पहाड़ी ट्रेन मेट्टुपालयम के मैदानी इलाकों से शुरू होकर जंगलों, चाय के बागानों, 16 सुरंगों, तथा 250 से अधिक पुलों के रास्ते 46 किलोमीटर का सफर तय करती है. इसके चलने की गति तो काफी कम है (यात्रा में साढ़े चार से पांच घंटे लगते हैं) लेकिन पहाड़ों तथा मैदानी इलाकों के विलक्षण दृश्य इसकी पूर्णतया भरपाई कर देते हैं. मेट्टुपालयम की ट्रेन यात्रा पर्यटकों के लिए सबसे मनोरंजक और यादगार लम्हों में से एक है. भाप इंजन वाली इस ट्रेन को ब्रिटिश काल में बनाया गया था.

मेट्टुपालयम में परिवहन व्यवसाय भी काफी मशहूर है. साथ ही विश्व बाजार के लिए आलू की आपूर्ति भी मेट्टुपालयम बाजार से ही की जाती है.

[संपादित करें] राजनीति

मेट्टुपालयम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नीलगिरी (लोकसभा संसदीय क्षेत्र) का हिस्सा है.[3]

[संपादित करें] इन्हें भी देखें

  • ऊटी में माउंटेन ट्रेन

[संपादित करें] संदर्भ

साँचा:Indian state navigation box

इन्फोर्मेशन ऑन रिसोर्ट्स एंड होटल्स इन मेट्टुपालयम - कूनूर एंड ऊटी

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ