मूलाधार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मूलाधार

Latin = पैरेनियम

पुरुष पैरेनियम की मांसपेशियाँ
ग्रे की शरी‍रिकी subject #120 424
धमनी पैरेनियल शिरा, शिश्न की पृष्ठ शिरा, डीफ आर्टरी ऑफ पेनिस
तंत्रिका पैरेनियल नर्व, पोस्टीरियर स्क्रोटल नर्व, डोर्सल नर्व ऑफ पेनिस, डोर्सल नर्व ऑफ क्लिटोरिस
लसिका सुपरफ़ीशियल लिम्फ़ नोड्स

मानव शरीर में के दोनों टांगों के बीच के त्रिकोण भाग को मूलाधार या पैरानियम भी कहते है। पैरानियम बाडी मलद्वार के आगे तथा जननद्वार के पीछे होती है। इसमें कूल्हे के निचले भग की सभी मांसपेशियां आपस में मिलती है। यह प्रत्येक व्यक्तियों में अलग-अलग होती है। किसी में यह कमजोर और किसी में यह अधिक शक्तिशाली होती है। इस प्रकार से पैरानियम जननद्वार के पीछे तथा नीचे की दीवार को सहारा दिये रहती है। संभोग क्रिया के समय पैरानियम जननद्वार को पीछे की ओर से साधे रहती है। पुरुषों में ये अंडकोष और गुदाद्वार के बीच होती है। बढ़ती आयु के साथ-साथ यह कमजोर हो जाती है। कूल्हे के चरों ओर की मांसपेशियों के यहां एकत्र होने के कारण यहां का रोग या पस चारों ओर फैल सकता है। बच्चे के जन्म के पहले जननद्वार को यहीं से काटकर चौड़ा बनाया जाता है। ताकि बच्चे के जन्म के समय अधिक से अधिक स्थान प्राप्त हो सके तथा बच्चे के जन्म के लिए अधिक चीड़-फाड़ न करना पड़े। प्रसव के बाद टांके इन्हीं मांसपेशियों में लगाये जाते है जिसको ऐपिजियोटोमी कहते है

पुरुष मूलाधार
स्त्री मूलाधार

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

साँचा:प्रजनन