मित्र तारा

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
मित्र मंडल के तीन तारों और हमारे सूरज के आकारों और रंगों की आपस में तुलना
शक्तिशाली दूरबीन के ज़रिये मित्र तारे का एक दृश्य (बीच का सब से रोशन तारा)

मित्र या अल्फ़ा सॅन्टौरी, जिसका बायर नाम α Centauri या α Cen है, नरतुरंग तारामंडल का सब से रोशन तारा है।[1] यह पृथ्वी से दिखने वाले तारों में से चौथा सब से रोशन तारा भी है।

पृथ्वी से एक दिखने वाला मित्र तारा वास्तव में तीन तारों का बहु तारा मंडल है। इनमें से दो तो एक द्वितारा मंडल में हैं और इन्हें मित्र "ए" और मित्र "बी" कहा जाता है। तीसरा तारा इनसे कुछ दूरी पर है और उसे मित्र "सी" या "प्रॉक्सिमा सॅन्टौरी" का नाम मिला है। सूरज को छोड़कर, प्रॉक्सिमा सॅन्टौरी हमारी पृथ्वी का सब से नज़दीकी तारा है और हमसे 4.24 प्रकाश-वर्ष की दूरी पर है। फिर भी प्रॉक्सिमा सॅन्टौरी इतना छोटा है के बिना दूरबीन के देखा नहीं जा सकता।

अनुक्रम

[संपादित करें] अन्य भाषाओँ में

अंग्रेज़ी में मित्र को "अल्फ़ा सॅन्टौरी" (Alpha Centauri) और मित्र "सी" को "प्रॉक्सिमा सॅन्टौरी" (Proxima Centauri) बोलते हैं। मित्र के कई अन्य पारम्परिक नाम हैं जैसे की राइजिल कॅन्टौरस (Rigil Kentaurus) और टोलिमान (Toliman)। सोचा जाता है के टोलिमान का नाम अरबी भाषा के "अल-ज़ुल्मान" (الظلمان) शब्द से आया है, जिसका अर्थ है "शुतुरमुर्ग़"।

[संपादित करें] तारों का ब्यौरा

  • मित्र "ए" (अल्फ़ा सॅन्टौरी A) - यह मित्र "बी" के साथ द्वितारा मंडल में बंधा हुआ है और उस मंडल का मुख्य तारा है। मित्र "ए" एक G2V श्रेणी का मुख्य अनुक्रम तारा है और हमरे सूरज की तरह का पीला-सफ़ेद रंग रखता है। यह हमारे सूरज के द्रव्यमान (मास) से ज़रा ज़्यादा द्रव्यमान रखता है (1.1 गुना) और सूरज की चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) से थोड़ा ज़्यादा चमकीला (1.52 गुना) है। इसका व्यास (डायामीटर) सूरज के व्यास का 1.23 गुना है। इसकी आयु 4.85 अरब साल अनुमानित की जाती है जो हमारे सूरज की आयु से लगभग 25 करोड़ वर्ष अधिक है।
  • मित्र "बी" (अल्फ़ा सॅन्टौरी B) - यह मित्र "ए" के साथ द्वितारा मंडल में बंधा हुआ है और उसका छोटा साथी तारा है। मित्र "बी" एक K1V श्रेणी का मुख्य अनुक्रम तारा है और इसका रंग नारंगी-पीला है। यह हमारे सूरज के द्रव्यमान से ज़रा कम द्रव्यमान रखता है (0.91 गुना) और सूरज की चमक से आधा चमकीला (0.5 गुना) है। इसका व्यास (डायामीटर) भी सूरज के व्यास से ज़रा कम (0.87 गुना) है। मित्र "ए" की तरह, इसकी आयु भी 4.85 अरब साल अनुमानित की जाती है जो हमारे सूरज की आयु से लगभग 25 करोड़ वर्ष अधिक है।
  • मित्र "सी" (अल्फ़ा सॅन्टौरी C या प्रॉक्सिमा सॅन्टौरी) - यह एक M5Ve या M5VIe श्रेणी का तारा है जिसका अर्थ है के या तो यह एक छोटा मुख्य अनुक्रम तारा है या फिर एक उपबौना तारा है। सूरज की तुलना में यह काफ़ी छोटा है - द्रव्यमान के हिसाब से सौर द्रव्यमान का 0.12 गुना और व्यास के हिसाब से सौर व्यास का 0.14 गुना।

[संपादित करें] इन्हें भी देखें

[संपादित करें] सन्दर्भ

  1. Indian journal of history of science: Volume 42, National Commission for Compilation of History of Sciences in India, Indian National Science Academy, National Institute of Sciences of India, 2007, "... stars a Centauri and beta Centauri are known as Mitra and Mitrak respectively ..."
वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ