माल्पेन्सा विमानक्षेत्र
| मिलान माल्पेन्सा Airport "सिटी ऑफ मिलान" Aeroporto di Milano-Malpensa "Città di Milano" |
|||
|---|---|---|---|
| IATA: MXP – ICAO: LIMC | |||
| सार | |||
| विमानक्षेत्र प्रकार | सार्वजनिक | ||
| संचालक | Società Esercizi Aeroportuali (SEA) Aeroporti di Milano | ||
| सेवि्त शहर | मिलान | ||
| स्थिति | सोम्मा लोम्बार्दो, इटली | ||
| समुद्र तल से AMSL | 768 फी. / 234 मी. | ||
| वेबसाइट | |||
| उड़ानपट्टियाँ | |||
| दिशा | लम्बाई | सतह | |
| मी. | फी. | ||
| 17L/35R | 3,920 | 12,861 | अस्फ़ाल्ट |
| 17R/35L | 3,920 | 12,861 | अस्फ़ाल्ट |
| सांख्यिकी (2011) | |||
| यात्री | 19,291,427 | ||
| स्रोत: ASSAEROPORTI[1] | |||
मिलानो माल्पेन्सा विमानक्षेत्र "मिलान शहर" (IATA: MXP, ICAO: LIMC), पूर्व नाम "Aeroporto Città di Busto Arsizio"[2][3] उत्तरी इटली का सबसे बड़ा विमानक्षेत्र है। प्रथम औद्योगिक विमानक्षेत्र का आरंभ १९०९ में जियोवानी अगस्ता एवं जियानी कॅपरोनी द्वारा अपने प्रोटोटाइप्स का परीक्षण करने हेतु कैस्सिना माल्पेन्सा के निकट एक पुराने फ़ार्म में किया गया था। १९४८ में युद्ध पुनरोद्धार के समय एक नागरिक विमानक्षेत्र खोला गया था जिससे उत्तरी इटली को वायुसेवा उपलब्ध करायी जा सके। वर्तमान तक यह आलिटालिया के लिये प्रधान हब (केन्द्र) था, किन्तु अब मात्र लंबी उड़ानों एवं निम्न-लागत वायुसेवाओं के लिये विश्राम केन्द्र रह गया है। यह विमानक्षेत्र इटली के शहर मध्य मिलान से 40-किलोमीटर (25 मील) उत्तर-पश्चिम[4] में स्थित है। यह मिलान महानगरीय क्षेत्र के तीन विमानक्षेत्रों में से एक है।
यह विमानक्षेत्र मिलान से मिलानो-वरीज़ राजमार्ग द्वारा तथा "माल्पेन्सा एक्स्प्रेस" ट्रेन द्वारा मिलान कैडोर्णा रेलवे स्टेशन से (लीनॉर्ड रीजनल रेलवेज़) जुडआ हुआ है, जो लगभग 29–36 मिनट लेती है। इसके अलावा यह लिनेट विमानक्षेत्र से एक अनुसूचित बस सेवा द्वारा तथा मिलान की स्थानीय बस सेवा द्वारा भी जुड़ा हुआ है। माल्पेन्सा विमानक्षेत्र यात्री संख्या के मद में यूरोप का २१वां व्यस्ततम विमानक्षेत्र है जहां से २०१० में 18,947,808 तथा[1] २०११ में 19,291,427 यात्री आवागमन संपन्न हुआ।[1] २००८ तक यह अन्तर्राष्ट्रीय ट्रैफ़िक की मद में इटली का सर्वोच्च विमानक्षेत्र रहा। और कुल यात्री संख्या की मद में इस स्थान पर रोम का लियोनार्दो दा विन्ची फ़्यूमिशिनो विमानक्षेत्र भी रहा था। माल्पेन्सा विमानक्षेत्र १.५ करोड़ निवासी जनसंख्या को सेवा उपलब्ध कराता है।
सन्दर्भ [संपादित करें]
- ↑ 1.0 1.1 1.2 http://www.assaeroporti.it/defy.asp
- ↑ "Aeroportilombardi | Breve storia di Malpensa". Mxpairport.it. http://www.mxpairport.it/index.php?id=100. अभिगमन तिथि: 2010-11-07.
- ↑ http://www.mxpairport.it/file_download/1668/Airliner_World
- ↑ "EAD Basic". Ead.eurocontrol.int. http://www.ead.eurocontrol.int/publicuser/protect/pu/main.jsp. अभिगमन तिथि: 2010-11-07.
बाहरी कड़ियाँ [संपादित करें]
| विकिमीडिया कॉमन्स पर माल्पेन्सा विमानक्षेत्र से सम्बन्धित मीडिया है। |
- माल्पेन्सा विमानक्षेत्र 1 आधिकारिक जालस्थल
- माल्पेन्सा विमानक्षेत्र 2 आधिकारिक जालस्थल
- SEA SpA आधिकारिक जालस्थल
- माल्पेन्सा विमानक्षेत्र AOC & USERS Committees MXP मिलान
- माल्पेन्सा विमानक्षेत्र जानकारी
- माल्पेन्सा विमानक्षेत्र (LIMC) के लिये NOAA/NWS पर उपलब्ध वर्तमान मौसम
- MXP का दुर्घटना इतिहास विमानन सुरक्षा तंत्रजाल
- माल्पेन्सा विमानक्षेत्र समाचार
- माल्पेन्सा विमानक्षेत्र फ़ोरम (इतालवी)