मार्वल कॉमिक्स
| मार्वल कॉमिक्स | |
|---|---|
| प्रकार | मार्वल इंटरटेनमेंट की सह कंपनी |
| शैली | जुर्म, भुतहा, गुत्थी, रोमांस, काल्पनिक विज्ञान, सुपरहीरो, युद्ध, पाश्चिमात्य |
| स्थापन | 1939 ( टाइमली कॉमिक्स) |
| मुख्यालय | 417 फिफ्थ एवेन्यू, न्यूयॉर्क |
| सेवित क्षेत्र | अमेरिका, यूके |
| प्रमुख व्यक्ति | एक्सेल अलोंसो, संपादक डेन बकली, प्रकाशक, सीओओ |
| उद्योग | प्रकाशन |
| उत्पाद | कॉमिक्स |
| कुल कारोबार | |
| प्रचालन आय | |
| स्वामी | मार्टिन गुडमैन (1939-1968) |
| मातृ कंपनी | मैगज़ीन मैनेजमेंट को. (1968-1973) कैडेंस इंडस्ट्रीज़ (1973-1986) मार्वल इंटरटेनमेंट समूह (1986-1997) मार्वल इंटरटेनमेंट (1997- ) |
| जालस्थल | marvel.com |
मार्वल वर्ल्डवाइड, इंक (अंग्रेज़ी: Marvel Worldwide, Inc.) या साधारणतः मार्वल कॉमिक्स एक अमरीकी कंपनी है जो कॉमिक्स पुस्तकें प्रकाशित करती है। २००९ में द वाल्ट डिज़्नी कंपनी ने मार्वल इंटरटेनमेंट को खरीद लिया जो मार्वल वर्ल्डवाइड की मात्रु कंपनी है।
मार्वल की शुरुआत १९३९ में टाइमली पब्लिकेशंस के नाम से हुई और शुतुआत १९५० में यह एटलस कॉमिक्स बन गई। मार्वल के आधुनिक युग की शुरुआत १९६१ में हुई और आगे चलकर इसने फैंटास्टिक फ़ौर व स्टेन ली, जैक किर्बी और स्टीव डीटको द्वारा बनाए गए अन्य सुपरहीरो के शीर्षकों के लॉन्च किए।
मार्वल में स्पाइडर-मैन, द एक्स मैन, आयरन मैन, द हल्क, द फैंटास्टिक फ़ौर, थॉर, कैप्टन अमेरिका जैसे सुपर हीरो व डॉक्टर डूम, ग्रीन गोब्लिन, मैगनेटो, गलैकटस और रेड स्कल जैसे गुंडे शामिल है। इसके अधिकतर पात्र एक काल्पनिक विश्व मार्वल यूनिवर्स में वास्तविक शहरों जैसे न्यूयॉर्क, लॉस ऐन्जेलिस और शिकागो में स्थित है।
सन्दर्भ [संपादित करें]
- ↑ "Annual Report 2007" (PDF). Marvel.com SEC Filings. http://www.marvel.com/company/pdfs/10-k_as_filed_3-25_00054158.PDF. अभिगमन तिथि: May 8, 2008.