मारिया शरापोवा

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
मारिया यूरीएवना शरापोवा
Maria Sharapova, with 2006 Acura Classic cup.jpg
देश Flag of Russia.svg रूस
निवास ब्रैंडेन्टन, फ्लोरिडा, अमेरिका
जन्म 19 अप्रैल 1987 (1987-04-19) (उम्र 25)
जन्म स्थान Nyagan, साइबेरिया, रूस (Soviet Union at birth)
कद 6'2 (1.88 m)[1]
वज़न 151 lbs (69kg)[2]
व्यवसायिक बना 2001
खेल शैली Right; Two-handed backhand
व्यवसायिक पुरस्कार राशि US$9,113,352
एकल
कैरियर रिकार्ड: 252-61
कैरियर उपाधियाँ: 15
सर्वोच्च वरीयता: 1 (22 अगस्त, 2005)
ग्रैंड स्लैम परिणाम
ऑस्ट्रेलियाई ओपन W (2008)
फ़्रेंच ओपन SF (2007)
विम्बलडन W (2004)
अमरीकी ओपन W (2006)
युगल
कैरियर रिकार्ड: 23-16
कैरियर उपाधियाँ: 3
सर्वोच्च वरीयता: 41 (14 जून, 2004)

ज्ञानसंदूक आखिरी बार बदला गया: 17 मार्च, 2007.

मारिया शारापोवा (रूसीःМари́я Ю́рьевна Шара́пова)(जन्म १९ अप्रैल १९८७) का जन्म गरीब परिवार में हुआ था। 1993 में वे छह साल की उम्र में पिता यूरी के साथ रूस छोड़कर फ्लोरिडा चली गई थीं। उस समय यूरी की जेब में केवल 700 डॉलर थे और वे भी उधार के थे। दोनों को अंग्रेजी बोलना भी नहीं आता था। यूरी ने मारिया के एडमिशन के लिए फ्लोरिडा की प्रसिद्ध निक बोलेटिएरी टेनिस एकेडमी का दरवाजा खटखटाया। प्रशिक्षकों ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि मारिया खेलती तो अच्छा है, लेकिन इसका एडमिशन नहीं हो सकता, क्योंकि यह काफी छोटी है। यूरी ने हौसला नहीं छोड़ा और दो साल मजदूरी करते हुए मारिया को पब्लिक कोर्ट पर प्रशिक्षण दिलाया। जल्द ही मारिया को बोलेटिएरी एकेडमी में प्रवेश मिल गया और उसके बाद की कहानी सभी को मालूम है।

17 साल की उम्र में 2004 का विंबलडन खिताब जीतते हुए टेनिस जगत में छा जाने वाली शारपोवा ने 2006 में यूएस ओपन जीता और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बन र्गई। बाद में हालांकि उनकी रैंकिंग लुढ़क गई, लेकिन फिर भी टेनिस जगत में उनकी मौजूदगी हमेशा महसूस की जाती है। फोब्र्स के अनुसार वे दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी हैं। मार्टिना नवरातिलोवा और स्टेफी ग्राफ जैसी महान खिलाड़ियों ने पूरे कॅरिअर में जितनी कमाई की थी, शारापोवा उससे अब कुछ लाख डॉलर ही पीछे हैं। मारिया शारापोवा अभी कई प्रमुख कंपनियों से अनुबंधित हैं। इनमें कैनन, कोलगेट, लैंड रोवर, नाइक, प्रिंस, सोनी एरिकसन, टैग ह्यूएर और ट्रॉपिकाना शामिल हैं। उनका पेप्सी का विज्ञापन जापान में प्रसारित होता है। टेनिस और विज्ञापन जगत में राज करने के साथ ही शारापोवा सर्च इंजन पर भी लोकप्रिय हैं। याहू के अनुसार पिछले साल खेल से जुड़ी क्वेरीज में शारापोवा सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहीं। पिछले दिनों हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन की वेबसाइट पर भी सर्वाधिक हिट्स शारापोवा के बारे में थीं। सानिया मिर्जा दूसरे स्थान पर रहीं।

अनुक्रम

[संपादित करें] कैरियर आँकड़े

[संपादित करें] ग्रैंड स्लैम एकल फाइनल

[संपादित करें] विजय ()

वर्ष प्रतियोगिता प्रतिद्वंदी फाइनल में स्कोर फाइनल में
2008 ऑस्ट्रेलियाई ओपन सर्बिया का ध्वज अना इवानोविच 7-5, 6-3
2006 अमरीकी ओपन बेल्जियम का ध्वज ज़स्तिन एनाँ 64 64
2004 विम्बलडन संयुक्त राज्य का ध्वज सेरेना विलियम्स 6-1, 6-4

[संपादित करें] उप-विजेता ()

वर्ष प्रतियोगिता प्रतिद्वंदी फाइनल में स्कोर फाइनल में
2007 ऑस्ट्रेलियाई ओपन संयुक्त राज्य का ध्वज सेरेना विलियम्स 6-1, 6-2

[संपादित करें] ए टी पी मास्टर्स सीरीज़ एकल फाइनल

[संपादित करें] विजय ()

वर्ष प्रतियोगिता प्रतिद्वंदी फाइनल में स्कोर फाइनल में
2006 इंडियन वेल्स मास्टर्स रूस का ध्वज एलीना देमेनतीवा 6–1, 6–2

[संपादित करें] कैरियर फाइनल

[संपादित करें] एकल

[संपादित करें] विजय ()
वर्ष प्रतियोगिता प्रतिद्वंदी फाइनल में स्कोर फाइनल में
2008 ऑस्ट्रेलियाई ओपन सर्बिया का ध्वज अना इवानोविच 7-5, 6-3
2006 अमरीकी ओपन बेल्जियम का ध्वज ज़स्तिन एनाँ 64 64
2006 इंडियन वेल्स मास्टर्स रूस का ध्वज एलीना देमेनतीवा 6–1, 6–2
2004 विम्बलडन संयुक्त राज्य का ध्वज सेरेना विलियम्स 6-1, 6-4
[संपादित करें] उप-विजेता ()
वर्ष प्रतियोगिता प्रतिद्वंदी फाइनल में स्कोर फाइनल में
2007 ऑस्ट्रेलियाई ओपन संयुक्त राज्य का ध्वज सेरेना विलियम्स 6-1, 6-2


गलती उद्घृत करें: <ref>टैग मौजूद हैं, किन्तु कोई <references/>टैग नहीं मिला

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ