मातृवंश समूह बी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
साइबेरिया की तूवाई जनजाति में मातृवंश समूह बी के वंशज मिलते हैं

मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में मातृवंश समूह बी या माइटोकांड्रिया-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप B एक मातृवंश समूह है। यह मातृवंश समूह पूर्वी एशिया, साइबेरिया और मूल अमेरिकी आदिवासी समुदायों में मिलता है।[1] इसे तिब्बत, मोंगोलिया, चीन, ताइवान, फ़िलिपीन्स, कोरिया, पोलिनीशिया, इंडोनीशिया, वग़ैराह में पाया जाता है।

अनुमान है के जिस स्त्री से यह मातृवंश शुरू हुआ वह आज से लगभग ५०,००० वर्ष पहले पूर्वी एशिया की निवासी थी।[2][3]

ध्यान दें के कभी-कभी मातृवंशों और पितृवंशों के नाम मिलते-जुलते होते हैं (जैसे की पितृवंश समूह बी और मातृवंश समूह बी), लेकिन यह केवल एक इत्तेफ़ाक ही है - इनका आपस में कोई सम्बन्ध नहीं है।

अन्य भाषाओँ में[संपादित करें]

अंग्रेज़ी में "वंश समूह" को "हैपलोग्रुप" (haplogroup), "पितृवंश समूह" को "वाए क्रोमोज़ोम हैपलोग्रुप" (Y-chromosome haplogroup) और "मातृवंश समूह" को "एम॰टी॰डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप" (mtDNA haplogroup) कहते हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Haplogroup B". मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 अप्रैल 2011.
  2. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  3. Yong-Gang Yao et al. 2001, Phylogeographic Differentiation of Mitochondrial DNA in Han Chinese Archived 2020-01-11 at the वेबैक मशीन Am J Hum Genet. 2002 March; 70(3): 635–651