माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय का नाम भारत के विख्यात पत्रकार,कवि और स्वतंत्रता सेनानी, श्री माखनलाल चतुर्वेदी के नाम पर रखा गया है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित विश्वविद्यालय के निर्माण के पीछे मुख्य उद्देश्य देश में मास मीडिया के क्षेत्र में बेहतर शिक्षण और प्रशिक्षण। मध्यप्रदेश विधानसभा की धारा १५ के तहत १९९० में विश्वविद्यालय की नींव पड़ी। जिसे यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन ने भी सहमति प्रदान की है।

आज विश्वविद्यालय अपनी विभिन्न संचालित कोर्सों के साथ काफी ख्याति हासिल कर चुका है। विश्वविद्यालय द्वारा पत्रकारिता, मास कम्यूनिकेशन, पब्लिक रिलेशन, एडवर्टाइजिंग, लाइब्रेरी एवं इनफॉर्मेशन साइंस, फोटोग्राफी से लेकर उच्च स्तरीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, रे़डियो, टेलीविज़न, सायबर जर्नलिज्म, वीडियोग्राफी, प्रिटिंग टेक्नोलॉजी एवं इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी जैसे विभिन्न कोर्स संचालित किये जाते हैं।

विश्वविद्यालय को कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी और भारतीय विश्वविद्यालय संगठन की सदस्यता भी प्राप्त है। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय मुक्त विश्वविद्यालय की श्रेणी में नहीं आता है जो कि दूरस्थ शिक्षा प्रदान करते हैं, विश्वविद्यालय पत्राचार द्वारा भी कोर्स संचालित नहीं करता है। इसके अलावा विश्वविद्यालय को उन पंरपरागत विश्वविद्यालय की सूची में भी नहीं रखा जा सकता है जिनका कार्यक्षेत्र सीमित होता है, बल्कि माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय का क्षेत्र संपूर्ण भारत को माना जा सकता है, यही नहीं वैश्वीकरण और शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीयकरण के सिद्धांत को मानते हुए विश्वविद्यालय देश के बाहर भी शिक्षा का प्रसार कर रहा है। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय की सामान्य परिषद में चेयरमैन भारतीय प्रेस आयोग, जनसंपर्क विभाग, मध्यप्रदेश वित्त मंत्रालय, नेता प्रतिपक्ष म.प्र. विधानसभा, लोकसभ व राज्यसभा सदस्य, ख्याति प्राप्त संपादक,शिक्षाविद, भाषाविद, आदि आते हैं।

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान
संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात