माइकल जैक्सन
| माइकल जैक्सन | |
|---|---|
माइकल जैक्सन (२९.८.१९५८ - २५.६.२००९) |
|
| पृष्ठभूमि की जानकारी | |
| जन्मनाम | माइकल जोसफ जैक्सन |
| जन्म | अगस्त 29, 1958 गैरी, इंडियाना, संयुक्त राज्य अमेरिका |
| मृत्यु | जून 25, 2009 (aged 50) लॉस एंजलिस, कैलिफोर्निया संयुक्त राज्य अमेरिका |
| शैली | पॉप, आर & बी, रॉक, सोल |
| व्यवसाय | गायक, गीतकार, निर्माता, अरेंजर, नर्तक, नृत्यनिर्देशक, अभिनेता, लेखक, व्यवसायी, वित्तप्रदाता |
| वाद्ययंत्र | मौखिक, कई वाद्ययंत्र, परकशन |
| सक्रिय वर्ष | १९६७ - २००९ |
| रिकॉर्ड लेबल | मोटाउन, एपिक रिकॉर्ड्स |
| संबंधित प्रदर्शन | द जैक्सन ५/ द जैक्संस |
| जालपृष्ठ | माइकल जैक्सन डॉट कॉम |
माइकल जोसफ जैक्सन (२९ अगस्त, १९५८ - २५ जून, २००९), लोकप्रिय अमरीकी पॉप गायक थे, जिन्हें किंग ऑफ पॉप भी कहा जाता है। माइकल, जैक्सन दंपति की सातवीं संतान थे, जिन्होंने मात्र ग्यारह वर्ष की आयु में ही व्यवसायिक रूप से गायकी आरंभ कर दी थी। उस समय वे जैक्सन-५ समूह के सदस्य हुआ करते थे। १९७१ में उन्होंने अपना व्यक्तिगत कैरियर प्रारंभ किया, हालांकि उस समय भी वे ग्रुप के सदस्य थे। जैक्सन ने गायकी की दुनिया में शीघ्र ही सिक्का जमा लिया और किंग ऑफ पॉप के नाम से प्रसिद्ध हो गए। उनके सबसे अधिक बिक्री वाले अल्बमों में, ऑफ द वाल (१९७९), बैड (१९८७), डैंजरस (१९९१) और हिस्ट्री (१९९५) प्रमुख हैं। हालांकि १९८२ में जारी थ्रिलर उनका अब तक के सबसे अधिक बिकने वाला अल्बम माना जाता है।
१९८० के प्रारंभिक वर्षों में ही जैक्सन अमेरिकी पॉप गायकी और मनोरंजन की दुनिया के सबसे लोकप्रिय सितारे बनकर उभरे थे। एमटीवी पर उनके वीडियो ने बहुत धूम मचाई। थ्रिलर ने तो वीडियो संगीत की अवधारणा ही बदल दी थी। नब्बे के दशक में ब्लैक एंड ह्वाइट और स्क्रीम ने उन्हें अच्छी प्रसिद्धि दिलाई। मंच प्रदर्शनों के द्वारा उनकी नृत्य शैली प्रसिद्ध हो गई।
माइकल जैक्सन कई बार गिनीज बुक में स्थान प्राप्त कर चुके हैं। अब तक के सबसे सफल मनोरंजनकर्ता के १३ ग्रैमी अवार्ड जीतने वाले जैक्सन अकेले कलाकार है। २५ जून, २००९ को दिल का दौरा पड़ने के कारण जैक्सन का निधन हो गया[1]।