महादेव देसाई
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
महादेव देसाई (१ जनवरी, १८९२ - १५ अगस्त, १९४२) भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी एवं राष्ट्रवादी लेखक थे। किन्तु उनकी प्रसिद्धि इस कारण से ज्यादा है कि वे लम्बे समय (लगभग २५ वर्ष) तक गांधीजी के निज सचिव रहे।
[संपादित करें] कैरियर
महात्मा गांधी के पहले समर्थकों में नरहरि पारीख, मोहनलाल पांडया और रविशंकर व्यास के साथ शामिल महादेव देसाई अहमदाबाद में युवा वकील थे। इन्होंने १९१७ से लेकर १९४२ तक करीबन २५ वर्षों तक निज सचिव के रूप में समर्पण किए। १५ अगस्त १९४२ को ५0 वर्ष की उम्र में महादेव देसाई की दिल के दौरे से मौत हो गई। महादेव देसाई को अपने पुत्र की तरह मानने वाले महात्मा गांधी और उनकी पत्नी कस्तूरबा गांधी के लिए यह बड़ा आघात था।
[संपादित करें] बाहरी काड़ियाँ
- तत्वज्ञानी महादेव देसाई : प्रभाकर माचवे
- Biography of Mahadev Desai