मस्कट

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
—  शहर  —
मस्कट
केन्द्रीय व्यापार जिला (सी बी डी), मुत्तराह, मस्कट
केन्द्रीय व्यापार जिला (सी बी डी), मुत्तराह, मस्कट
Flag of मस्कट
ध्वज
मस्कट is located in ओमान
मस्कट
मस्कट की ओमान में स्थिति
निर्देशांक: 23°36′31″N 58°35′31″E / 23.60861, 58.59194
Country Flag of Oman.svg ओमान
गॉवर्नोरेट मस्कट
सरकार
 - प्रकार पूर्ण तानाशाही
 - सुल्तान कबूस बिन सैद
क्षेत्रफल
 -मेट्रो 3,500 km² (1,351.4 sq mi)
जनसंख्या (2008)
 - महानगर 1
समय मंडल ओमान मानक समय (UTC+4)
जालस्थल: http://www.omanet.om

मस्‍कट ओमान की राजधानी ही नहीं बल्कि यहां का सबसे बड़ा शहर भी है। यह शहर आधुनिकता तथा परंपरा का अदभूत संगम है। यहां एक ओर जहां आधुनिक इमारतों को देखा जा सकता है, वहीं ऐतिहासिक स्‍थलों की भी यहां भरमार है। इस कारण यह शहर हमेशा पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र में रहता है। अल जलाली किला तथा अल मिरानी किला, भव्‍य मस्जिद, मुतराह सोक, कसर अल अलाम रॉयल पैलेस, वेट अज-जुबैर म्‍यूजियम, कुर्रम नेशनल पार्क आदि यहां के प्रमुख दर्शनीय स्‍थल हैं।

अनुक्रम

[संपादित करें] प्रमुख आकर्षण

[संपादित करें] अल जलाली किला

तथा अल मिरानी किला

यह दोनों किला कसर अल अलाम स्‍ट्रीट में स्थित है। इन किलों का निर्माण पहाड़ी चट्टानों से 1580 ई. में किया गया था। पुर्तगालियों के शासनकाल में इन किलों का उपयोग कारागार के रुप में होता था। वर्तमान में इन किलों को म्‍यूजियम में बदल दिया गया है।

[संपादित करें] भव्‍य मस्जिद

जवावी मस्जिद, अल ख्वायर, मस्कट

यह विश्‍व का तीसरा सबसे बड़ा मस्जिद है। इस मस्जिद परिसर में गैर-मुस्लिमों को भी प्रवेश की अनुमति है। लेकिन स्त्रियों को इस मस्जिद में घूमने के समय सर ढंक कर रखना पड़ता है। इसी मस्जिद में विश्‍व का सबसे बड़ा हस्‍तनिर्मित पर्शियन कॉरपेट भी है।

[संपादित करें] मुतराह सोक

यह एक बाजार है। कभी इस बाजार को खाड़ी क्षेत्र का सबसे बढि़या बाजार माना जाता था। इस बाजार में मछली, आभूषण, ओमानी हस्‍तशिल्‍प, ओमानी भोजन सभी कुछ मिलता है। कई दुकानों में क्रेडिट कार्ड से भी मूल्‍य स्‍वीकार्य किया जाता है।

[संपादित करें] कसर अल अलाम रॉयल पैलेस

रॉयल पैलेस

यह ओमान के सुल्‍तान का ऑफिस है। यह भवन एक प्राकृतिक बंदरगाह के तट पर बना हुआ है। इस भवन की रक्षा के लिए दो किलों का निर्माण किया गया था। ये किले हैं मिरानी और जिलानी। पर्यटकों को इस भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं है। लेकिन पर्यटक बाहर से इस भवन की तस्‍वीर खींच सकते हैं।

[संपादित करें] वेट अज-जुबैर म्‍यूजियम

इस म्‍यूजियम में ओमान के सामाजिक इतिहास को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा यहां ओमान के परंपरागत हस्‍तशिल्‍पों को भी देखा जा सकता है।

[संपादित करें] कुर्रम नेशनल पार्क

यह ओमान का सबसे बड़ा पार्क है। इस पार्क में पर्यटक एक मानव निर्मित झरना, झील, मनोरंजन पार्क है। यहां आने वाले पर्यटक इस पार्क को देखना कभी नहीं भूलते हैं।

इन सबके अलावा यहां रियाम पार्क, नसीम गार्डेन, कालबुह पार्क, नेशनल म्‍यूजियम, नेचुरल हिस्‍ट्री म्‍यूजियम, ओमानी फ्रेंच म्‍यूजियम भी देखा जा सकता है।

[संपादित करें] आवागमन

मस्‍कट जाने के लिए सबसे सुगम रास्‍ता वायु मार्ग है। मस्‍कट में सेव अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा विश्‍व के प्रमुख देशों से वायु मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है।

[संपादित करें] टिप्पणी

[संपादित करें] संदर्भ

[संपादित करें] बाहरी सूत्र

Erioll world.svgनिर्देशांक: 23°37′N 58°32′E / 23.61, 58.54
साँचा:ओमान के विभाग साँचा:एशियाई राजधानियां साँचा:पुर्तगाली सुदूर साम्राज्य

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ