मलखंब
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
मलखम्ब भारत का एक पारम्परिक खेल है जिसमें खिलाड़ी लकड़ी के एक उर्ध्व खम्भे या रस्सी के उपर तरह-तरह के करतब दिखाते हैं। वस्तुतः इसमें प्रयुक्त खम्भ को 'मल्लखम्भ' ही कहा जाता है।
'मलखम्ब' ( शुद्ध, 'मल्लखम्भ' ) दो शब्दों से मिलकर बना है - 'मल्ल' ( बलवान या योद्धा) तथा 'खम्भ' (खम्भा) ।