मनोज तिवारी (अभिनेता)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मनोज तिवारी

१६वी लोकसभा के सदस्य
कार्यकाल
मई २०१४ -वर्तमान

जन्म 1 फ़रवरी 1971
बिहार, भारत
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी रानी तिवारी (शा॰ 1999–2012; तलाक)
बच्चे दो बेटी
व्यवसाय अभिनेता, राजनेता, गायक, निर्देशक

मनोज तिवारी (जन्म १ फ़रवरी १९७१) भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार, राजनेता और संगीत निर्देशक हैं। वे 17वीं लोकसभा के सदस्य हैं।[1]

जीवन-यात्रा[संपादित करें]

फिल्मों में कार्य करने से पूर्व मनोज तिवारी ने तकरीबन दस साल भोजपुरी गायक के रूप में कार्य किया। सन २००३ में उन्होने फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसा वाला'में अभिनय किया जो मनोरंजन और आर्थिक दृष्टि से बहुत सफल फिल्म साबित हुई और माना जाने लगा की भोजपुरी फिल्मों का नया मोड़ शुरू हो चुका है। इसके बाद उन्होने दो और फिल्मों 'दारोगा बाबू आई लव यू' और 'बंधन टूटे ना'नामक फिल्मों में अभिनय किया।

मनोज तिवारी ने एक टेलीविज़न कार्यक्रम 'चक दे बच्चे' में बतौर मेज़बान कार्य किया। सन २०१० में मनोज तिवारी ने प्रतिभागी के तौर पर रियलिटी शो 'बिग बॉस' में हिस्सा लिया। मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी 'कब अइबू अंगनवा हमार' और 'ए भौजी के सिस्टर' नामक फिल्मों में साथ-साथ कार्य कर चुके हैं। सन २०११ के मध्य में मनोज और उनकी पत्नी रानी में अलगाव हो गया।

मनोज तिवारी ने नयी धुनें,गाने और एल्बम बनाना जारी रखा। उन्होंने अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लिए एक लोकप्रिय गीत 'जिया हो बिहार के लाला' भी गाया। मनोज तिवारी सन २०११ में बाबा रामदेव द्वारा रामलीला मैदान पर शुरू किए गए भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन और अन्ना आंदोलन में सक्रिय रहे। २००९ में मनोज तिवारी ने समाजवादी पार्टी की ओर से राजनीति में अपना भविष्य आज़माया था किन्तु असफल रहे थे। फिलहाल तिवारी बीजेपी की तरफ से राजनीति में सक्रिय हैं।और उतर-पूर्वी दिल्ली से संसद सदस्य हैं। [2][3][4][5][6][7][8][9][10][11]

राजनीतिक जीवन[संपादित करें]

सन २००९ में मनोज तिवारी ने गोरखपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से १५वीं लोकसभा चुनाव में बतौर समाजवादी पार्टी उम्मीदवार हिस्सा लिया किन्तु भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार योगी आदित्यनाथ से चुनाव हार गए। मनोज तिवारी अगस्त महीने में अन्ना हज़ारे द्वारा शुरू किए गए भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में भी सक्रिय रहे। सन २०१४ के आम चुनावों में मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए गए और चुनाव जीत गए। [12] [13] [14] [15] [16] [17]

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

मनोज तिवारी ने 1999 में अपनी पहली पत्नी रानी तिवारी से शादी की।[18] उनकी एक बेटी है जिसका नाम रीति है। 2011 में, मनोज और रानी शादी के 11 साल बाद तलाक की कार्यवाही में शामिल थे।[7] उन्होंने 2012 में तलाक ले लिया।[18]

बाद में उन्होंने सुरभि से शादी की, जिनसे उनकी एक बेटी है, जिसका जन्म 30 दिसंबर 2020 को हुआ।[18][19]

क्रिकेट का समर्थन[संपादित करें]

मनोज तिवारी क्रिकेट के समर्थक हैं और इन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की ओर से खेला भी है। अपने गृह-क्षेत्र में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए तिवारी ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी टोली बनाने की भी कोशिश की। वो बिहार क्रिकेट की कीर्ति आजाद एसोसिएशन से भी सम्बद्ध रहे हैं। इनकी महेंद्र सिंह धोनी से शुरू से ही अच्छी मित्रता रही है। उन्होने ये घोषणा की थी कि वो विश्व कप २०११ की विजेता टीम इंडिया को समर्पित एक मंदिर का निर्माण करवाएँगे। उन्होंने यह भी कहा है कि वो अपने गृह नगर के कैमूर जिले में एक विश्व स्तर के क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कराने की योजना बना रहे हैं।

फिल्मों में योगदान[संपादित करें]

अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी की कुछ चुनिन्दा भोजपुरी फिल्में निम्नवत हैं-

  • ससुरा बड़ा पैसा वाला
  • दारोगा बाबू आई लव यू
  • बंधन टूटे ना
  • कब अइबू अंगनवा हमार
  • ऐ भऊजी के सिस्टर
  • औरत खिलौना नहीं
  • धरती कहे पुकार के[20]

टेलीविज़न के क्षेत्र में योगदान[संपादित करें]

मनोज तिवारी ने छोटे पर्दे पर निम्नवत कार्य किया गया है।

  • बिग बॉस सीजन-4, सन 2010 में(प्रतिभागी)
  • सुर संगम सीजन-1 और सीजन-2 (होस्ट)
  • नहले पे दहला(होस्ट)
  • भारत की शान -संगीत प्रतियोगिता(होस्ट)
  • चक दे बच्चे(होस्ट)[21]
  • वैलकम-बाज़ी मेहमान नवाजी की, सन 2013 में(प्रतिभागी)

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Actor Manoj Tiwari to build temple for Tendulkar and Dhoni". screen India. Indian Express. 8 जुलाई 2011. मूल से 2 फ़रवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-01-05.
  2. Tewary, Amarnath (15 December 2005). "Move over Bollywood, here's Bhojpuri". BBC. मूल से 26 अगस्त 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-01-04.
  3. "Bhojpuri cinema edges its way to success". द हिन्दू. IANS. 28 August 2010. मूल से 26 जून 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-01-05.
  4. Raman, Anuradha (5 June 2005). "Bollywood's trying to read Bhojpuri". Indian Express. अभिगमन तिथि 2012-01-05.
  5. "Exclusive: Meet the Bigg Boss 4 contestants". रीडिफ. 2 October 2010. मूल से 12 फ़रवरी 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 December 2010.
  6. "I am not involved with Shweta: Manoj Tiwari". NDTV. Indo-Asian News Service. 4 December 2010. मूल से 29 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-01-05.
  7. Jha, Giridhar (11 July 2011). "Manoj Tiwari appeals for help to persuade wife to drop divorce plan". इंडिया टुडे. मूल से 23 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-01-05. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; "IndiaToday20110711" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  8. Sarita Boodhoo (14 November 2009). "Bhojpuri superstar Manoj Tiwari of "Chak De Bacche" TV show fame captivates his audience". Mauritius Times. अभिगमन तिथि 10 December 2009.[मृत कड़ियाँ]
  9. "I am just doing my duty: Manoj Tiwari". Bhojpuria. 5 August 2009. मूल से 19 सितंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-01-05.
  10. "Albums with "Manoj Tiwari Mridul" as music director". SmashHits. मूल से 11 जनवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-01-05.
  11. "Manoj Tewari croons for Anurag Kashyap". मूल से 3 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 फ़रवरी 2015.
  12. "Bhojpuri actor Manoj Tiwari to contest LS polls from Gorakhpur". Zeenews. 7 January 2009. मूल से 22 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-01-05.
  13. "Manoj Tiwari,Samajwadi party, Gorakhpur, UP, Key Contenders for India Election 2009". मूल से 11 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 फ़रवरी 2015.
  14. "Manoj Tiwari's residence attacked in Mumbai". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. PTI. 17 November 2009. मूल से 15 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-01-05.
  15. Singh, Varun (29 January 2011). "Manoj Tiwari sees saffron". Mid-Day. मूल से 7 मार्च 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-01-05.
  16. "Bhojpuri superstar Manoj Tiwari joins Ramdev's campaign against black money". द हिन्दू बिज़नस लाइन. PTI. 4 June 2011. मूल से 5 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2011-01-05.
  17. Jha, Giridhar (16 August 2011). "Bhojpuri film stars rally round Anna; Nitish decries arrest as 'rehearsal of Emergency'". इंडिया टुडे. |access-date= दिए जाने पर |url= भी दिया जाना चाहिए (मदद)
  18. "मनोज तिवारी के घर गूंजी किलकारी,आई नन्ही परी, बेटी को गोद में उठाते ही नहीं रहा खुशी का ठिकाना". Asianet News Network Pvt Ltd. 31 December 2020. अभिगमन तिथि 31 December 2020.
  19. "Manoj Tiwari blessed with a baby girl, fans pour in wishes". www.indiatvnews.com (अंग्रेज़ी में). 31 December 2020. अभिगमन तिथि 31 December 2020.
  20. "संग्रहीत प्रति". मूल से 23 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 फ़रवरी 2015.
  21. "संग्रहीत प्रति". मूल से 23 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 फ़रवरी 2015.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]