मनी प्लांट
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
मनी प्लान्ट (वानस्पतिक नाम : Epipremnum aureum), दक्षिणपूर्व एशिया मूल (मलेशिया, इण्डोनेशिया) का लता रूप में पसरने वाला पौधा है। इसकी पत्तियाँ सदा हरी रहतीं हैं। ये तने पर एकान्तर क्रम में लगी होती हैं और हृदय जैसी आकृति वाली होती हैं।