मध्य पूर्व
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
मध्य पूर्व (या पूर्व में ज्यादा प्रचलित पूर्व के करीब (Near East)) दक्षिण पश्चिम एशिया, दक्षिण पूर्वी यूरोप और उत्तरी पूर्वी अफ़्रीका में विस्तारित क्षेत्र है। इसकी कोई स्पष्ट सीमा रेखा नहीं है, अक्सर इस शब्द का प्रयोग पूर्व के पास (Near East) के एक पर्याय के रूप में प्रयोग किया जाता, ठीक सुदूर पूर्व (Far East) के विपरित। मध्य पूर्व शब्द का प्रचलन १९०० के आसपास के यूनाइटेड किंगडम में शुरू हुआ।
[संपादित करें] इतिहास
मध्यपूर्व, अपने विस्तृत रूप में एक बहुत ही पुराना क्षेत्र है। अक्सर पश्चिमी विद्वान इसे सभ्यता के आरंभ स्थल की संज्ञा देते हैं क्योंकि यहाँ यहूदी, ईसाई और इस्लाम धर्म के अलावा अन्य कई मतो और विश्वासों का जन्म हुआ था। उर्वर चन्द्र उस क्षेत्र को कहते हैं जो आज के दक्षिणी इराक में दजला और फ़ुरात नदियों के बीच था। पश्चिमी विद्वान मानते हैं कि सबसे पहले सभ्यता की शुरुआत यहीं से हुई थी। बेबीलोन और मिस्र की सभ्यताओं को प्राचीन दुनिया की सबसे विकसित सभ्यता माना जाता है। अक्सर चीनी सभ्यता के समर्थक इसका विरोध करते हैं पर यहाँ कई असाधारण अवधारणाओं का जन्म हुआ जैसे- लेखन कला, कई धर्म और धर्मयुद्ध।
ईसा के 1200 साल पहले हजरत मूसा ने मिस्र के फराओ (राजा) के यहाँ से यहूदियों को मुक्त कराया और इसरायल तथा जुडया नामक दो राज्यों की स्थापना आज के इजरायल के क्षेत्र में की । ईसा के 770 साल पहले बेबीलोन के असीरिया और अक्कद ने क्रमशः इन दोनों पर अधिकार कर लिया । इन्होंने यहूदियों को बहुत यातनाए दी । उनके मंदिरों को नष्ट कर डाला और इन्हें इस क्षेत्र से पूर्व की तरफ (आज के ईरान) विस्थापित कर दिया । 559 ईसापूर्व में पार्स के राजा कुरोश ने अपनी सत्ता स्थापित की और उसने बेबीलोन पर अधिकार कर लिया । इस काल में यहूदियों को अपनी मातृभूमि वापस लौटने का अवसर मिला । फ़ारसियों (पारसी) ने यहूदियों को अपना मंदिर बनाने की भी अनुमति दी । ईसापूर्व 330 में सिकन्दर ने फारस पर अधिकार कर लिया । ईसा पूर्व 100 के आसपास यह रोमन साम्राज्य का अंग बना । रोमन लोगों के अपने देवी-देवता थे और वे यहूदियों को बाग़ी के रूप में देखते थे । ईसा मसीह ने ईसाई धर्म का आरंभ किया । पर 313 इस्वी से पहले तक रोम के शासकों ने ईसाईयों को बहुत प्रताड़ना दी । बिजेन्टाइन (पूर्वी रोमन), फारसी (सासानी) और अरबों के बीच कई युद्ध हुए । मुहम्मद साहब के परनोपरान्त फ़ारस पर अरबों का अधिकार हो गया औक कालान्तर में ईरान इस्लाम में परिवर्तित हो गया । पर कुछ राजनैतिक कारणों से ईरानी शिया बने जबकि अरब सुन्नी रहे ।
सोलहवीं सदी में तुर्कों ने मक्का पर अधिकार कर लिया और वे इस्लाम के सव्रेसर्वा हो गए । यहूदियों को भगाया गया और वे यूरोप में बसते गए । 1900 इस्वी के आसपास यहूदी यूरोप से भाग कर आज के इसरायल में आने लगे जो अब तुर्कों का फिलीस्तीन प्रांत था । 1948 में यहूदियों ने नए स्वतंत्र इसरायल की घोषणा की । अरब देशों और इसरायल में कई युद्ध हुए ।
[संपादित करें] देश और क्षेत्र
| देश, और झंडे | क्षेत्र (वर्ग किमी) |
जनसंख्या | धनत्व (per km²) |
राजधानी | जीडीपी (कुल) | प्रति व्यक्ति | मुद्रा | सरकार | आधिकारिक भाषा | |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| फारस का पठार: | ||||||||||
| 1,648,195 | 71,208,000 | 42 | तेहरान | $753 बिलियन (2007) | $10,600 (2007) | ईरानियन रियाल | इस्लामिल गणराज्य | फारसी | ||
| मेसापोटामिया: | ||||||||||
| 437,072 | 24,001,816 | 55 | बगदाद | $102.3 बिलियन (2007) | $3,600 (2007) | इराकी दीनार | संसदीय लोकतंत्र (विकासशील) | अरबी, कुर्दीश | ||
| अरब प्रायद्वीप: | ||||||||||
| 17,820 | 3,100,000 | 119 | कुवैत शहर | $130.1 बिलियन (2007) | $39,300 (2007) | कुवैती दीनार | संवैधानिक वंशानुगत | अरबी | ||
| 665 | 656,397 | 987 | मनामा | $24.5 बिलियन (2007) | $32,100 (2007) | बहरीनी दीनार | संवैधानिक राजशाही | अरबी | ||
| 212,460 | 3,200,000 | 13 | मस्कत | $61.6 बिलियन (2007) | $24,000 (2007) | ओमान रियाल | पूर्ण राजशाही | अरबी | ||
| 11,437 | 793,341 | 69 | दोहा | $57.7 बिलियन (2007) | $80,900 (2007) | कतारी रियाल | राजशाही | अरबी | ||
| 1,960,582 | 23,513,330 | 12 | रियाद | $564.6 बिलियन (2007) | $23,200 (2007) | रियाल | पूर्ण राजशाही | अरबी | ||
| 82,880 | 5,432,746 | 30 | आबूधाबी | $167.3 बिलियन (2007) | $37,300 (2007) | यूएई दिरहाम | संघीय संवैधानिक राजशाही | अरबी | ||
| 527,970 | 18,701,257 | 35 | साना | $52 बिलियन (2007) | $2,300 (2007) | यमनी रियाल | गणराज्य | अरबी | ||
| लेवांत: | ||||||||||
| 20,770 | 7,029,529 | 290 | जेरुसलम3 | $185.9 बिलियन (2007) | $25,800 (2007) | इस्राइली नई शिकल | संसदीय लोकतंत्र | हिब्रू, अरबी | ||
| 92,300 | 5,307,470 | 58 | अम्मान | $28 बिलियन (2007) | $4,900 (2007) | जार्डनी दीनार | संवैधानिक राजशाही | अरबी | ||
| 10,452 | 3,677,780 | 354 | बेरुत | $42.3 बिलियन (2007) | $11,300 (2007) | लेबनानी पाउंड | गणराज्य | अरबी | ||
| 185,180 | 17,155,814 | 93 | दमस्क | $87 बिलियन (2007) | $4,500 (2007) | सीरियाई पाउंड | अध्यक्षीय गणराज्य | अरबी | ||
| भूमध्य सागर: | ||||||||||
| 9,250 | 792,604 | 90 | निकोसिया | $21.4 बिलियन (2007) | $27,100 (2007) | यूरो | गणराज्य | [[यूनानी भाषा|यूनानी], तुर्की | ||
| अनातोलिया: | ||||||||||
| 783,562 | 72,334,256 | 91 | अंकारा | $888 बिलियन (2007) | $12,900 (2007) | तुर्की लीरा | संसदीय लोकतंत्र | तुर्की | ||
| उत्तरी अफ्रीका: | ||||||||||
| 1,001,449 | 77,498,000 | 74 | काहिरा | $404 बिलियन (2007) | $5,500 (2007) | मिस्री पाउंड | अर्द्ध-अध्यक्षीय गणराज्य (लोकतंत्र) | अरबी | ||
| स्वशासी क्षेत्र: फ़िलस्तीन: | ||||||||||
| 360 | 1,376,289 | 3,823 | गाजा | $5 बिलियन (पश्चिमी किनारा शामिल) (2006) | $1,100 (पश्चिमी किनारा शामिल) (2006) | इस्राइली नई शिकल | फ़िलस्तीनी राष्ट्रीय प्राधिकरण हमास | अरबी | ||
| 5,8603 | 2,500,0005 | 4323,4 | रामल्लाह | इस्राइली नई शिकल | फ़िलस्तीनी राष्ट्रीय प्राधिकरण फतह | अरबी | ||||
|
Source:
Notes: 1 तुर्की के गणना में पूर्वी थेरेस शामिल है, जो अनातोलिया का हिस्सा नहीं है। 2 इस्राइली कानून के अधीन। संयुक्त राष्ट्र जेरुसलम को इस्राइल की राजधानी मान्यता नहीं देता। 3 1967 के पहले की सीमा के अनुसार, पश्चिमी किनारा पूरी तरह से शामिल। 4 इसके अतिरिक्त करीब 400,000 इस्राइली रहवासी पश्चिमी किनारे में, जिसका आधा हिस्सा पूर्वी जेरुसलम में आता है। |
||||||||||
[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ
- http://www.mapsofwar.com/images/EMPIRE17.swf - मध्यपूर्व का प्रशासकीय इतिहास