मंदोदरी
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
मंदोदरी रामायण के पात्र, लंकापति रावण की पत्नी थी।
हेमा नामक अप्सरा से उत्पन्न रावण की पटरानी जो मेघनाथ की माता तथा मयासुर की कन्या थी। अतिकाय व अक्षयकुमार इसके अन्य पुत्र थे। रावण को सदा यह अच्छी सलाह देती थी और कहा जाता है कि अपने पति के मनोरंजनार्थ इसीने शतरंज के खेल का प्रारंभ किया था। इसकी गणना भी पंचकन्याओं में है, यद्यपि रावणवध के पश्चात् इसका विवाह विभीषण से हुआ था।
सिंघलदीप की राजकन्या और एक मातृका का भी नाम मंदोदरी था।
|
||||||||||||||||