मंदी
इस अनुच्छेद को विकिपीडिया लेख Recession के इस संस्करण से अनुवादित किया गया है.
एक निरंतर अवधि के दौरान सामान्य आर्थिक गतिविधि में कमी आने या व्यापार चक्र में संकुचन को अर्थशास्त्र में व्यापारिक मंदी कहा जाता है.[1][2] मंदी के दौरान कई व्यापक-आर्थिक संकेतक समान रूप से परिवर्तित होते हैं. सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) द्वारा मापा जाने वाला उत्पादन, रोजगार, निवेश, क्षमता उपयोग, घरेलू आय और व्यवसायिक लाभ, इन सभी में मंदी के दौरान घटोत्तरी होती है.
सरकारें आमतौर पर मंदी का सामना विस्तारी व्यापक-आर्थिक नीतियों को अपना कर करती हैं, जैसे कि धन आपूर्ति में वृद्धि, सरकारी खर्च में बढोत्तरी और कर में घटोत्तरी.
अनुक्रम |
[संपादित करें] पहचानना
1975 के न्यूयॉर्क टाइम्स के एक लेख में आर्थिक सांख्यिकीविद जूलियस शिस्किन ने मंदी की पहचान के लिए कई सामान्य नियमों का सुझाव दिया था, जिनमें से एक था "जीडीपी की दो तिमाहियों में संकुचन".[3] समय के साथ, अन्य सामान्य नियमों को भुला दिया गया,[4] और मंदी को अब अक्सर बस एक ऐसी अवधि के रूप में परिभाषित किया जाता है जब कम से कम दो तिमाहियों में जीडीपी में घटोत्तरी(वास्तविक आर्थिक विकास में संकुचन) हुई हो.[5][6] कुछ अर्थशास्त्रियों की पसंद एक अन्य परिभाषा है- '12 महीने के भीतर बेरोजगारी में एक 1.5% वृद्धि.' [7]
संयुक्त राज्य अमेरिका में नेशनल ब्यूरो ऑफ़ इकनॉमिक रिसर्च (NBER) की बिज़नस साइकिल डेटिंग कमिटी को आमतौर पर अमेरिकी मंदियों के तिथि-निर्धारण प्राधिकारी के रूप में देखा जाता है. NBER एक आर्थिक मंदी को इस प्रकार परिभाषित करता है: "पूरे देश में आर्थिक गतिविधि में उल्लेखनीय कमी, जो कुछ महीनों से ज्यादा सामान्य तक रहे तथा आमतौर पर वास्तविक जीडीपी के विकास, वास्तविक निजी आय, रोजगार (गैर कृषि भुगतान रजिस्टर), औद्योगिक उत्पादन, तथा थोक और खुदरा बिक्री में दृश्य हो." [8] 16 लगभग पूरे विश्व के शिक्षाविद, अर्थशास्त्री, नीति निर्माता, और व्यवसाय एक मंदी की शुरुआत और अंत के सही तिथि-निर्धारण हेतु NBER के आंकडों की सहायता लेते हैं.
[संपादित करें] लक्षण
| कृपया इस लेख या भाग में विस्तार करें। अधिक जानकारी वार्ता पृष्ठ पर मिल सकती है। (March 2009) |
एक मंदी के कई लक्षण हैं जो एक ही समय पर प्रकट हो सकते हैं जैसे की, रोजगार, निवेश और कारोबारी मुनाफे में एक ही समय में कमी.
एक गंभीर (सकल घरेलू उत्पाद में 10% की घटोत्तरी)या लंबे समय तक (तीन या चार वर्ष) चलने वाली मंदी को आर्थिक विषाद(डिप्रेशन) कहा जाता है, हालाँकि कुछ का मानना है कि इनके कारक और प्रतिकार अलग अलग हैं.[7]
[संपादित करें] एक मंदी के संकेतक
हालाँकि पूर्णतः विश्वसनीय संकेतक मौजूद नहीं हैं, निम्न को संभव संकेतक माना जा सकता है.[9]
- अमेरिका में अक्सर एक मंदी की शुरुआत के पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गयी है. हालांकि 1946 के बाद से, 10% या उससे अधिक गिरावटों में से लगभग आधे के बाद मंदी नहीं आई.[10] 21 लगभग 50% मामलों में शेयर बाजार में भारी गिरावट केवल मंदी शुरू होने के बाद ही आई.
- इन्वर्टेड ईल्ड कर्व,[11] 22 अर्थशास्त्री जोनाथन एच. राईट द्वारा विकसित एक मॉडल, 10 वर्षीय और त्रि-मासिक ट्रेज़री सिक्यूरिटी(राजकोषीय प्रतिभूतियों) पर ईल्ड तथा फेड की ओवरनाईट फंड दरों का इस्तेमाल करता है.[12] 23 फेडरल रिजर्व बैंक न्यूयॉर्क के अर्थशास्त्रियों द्वारा विकसित एक अन्य मॉडल केवल 10-वर्षीय/त्रि-मासिक स्प्रेड(क्रय-विक्रय दरों के अंतर) का उपयोग करता है. हालाँकि यह एक निश्चित सूचक नहीं है;[13] 24 मंदी का आगमन इसके 6 से 18 महीने बाद यदा कदा ही होता है 25[तथ्य वांछित].
- बेरोजगारी दर और प्रारंभिक बेरोजगार दावे में त्रि-मासिक बदलाव.[14]
- अग्रणी(आर्थिक) संकेतकों के सूचकांक (उपरोक्त कुछ संकेतक शामिल हैं).[15]
[संपादित करें] सरकारों की प्रतिक्रियाएं
| कृपया इस लेख या भाग में विस्तार करें। अधिक जानकारी वार्ता पृष्ठ पर मिल सकती है। (March 2009) |
- इन्हें भी देखें: Stabilization policy
अधिकांश मुख्य धारा अर्थशास्त्रियों का विश्वास है कि मंदी का कारण अर्थव्यवस्था में अपर्याप्त कुल मांग है, और मंदी के दौरान विस्तारी व्यापक-आर्थिक नीतियों के उपयोग के पक्षधर हैं. एक अर्थव्यवस्था को मंदी से बाहर निकालने के लिए अपनाई जाने वाली रणनीतियां इस बात पर निर्भर करती हैं कि नीति निर्माता अर्थशास्त्र के किस विभाग का अनुसरण करते हैं. मुद्रावादी विस्तारी मुद्रा नीति के उपयोग के पक्षधर हैं जबकि केयनेसियन अर्थशास्त्री आर्थिक विकास को गति प्रदान करने हेतु सरकारी खर्च में वृद्धि करने की वकालत कर सकते हैं. आपूर्ति-परक अर्थशास्त्री व्यापार पूंजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए कर(टैक्स) में कटौती का सुझाव दे सकते हैं. अहस्तक्षेप के पक्षधर अर्थशास्त्री यह सुझाव दे सकते हैं कि सरकार प्राकृतिक बाजार बलों के साथ हस्तक्षेप न करे.
[संपादित करें] शेयर बाजार और मंदी
साँचा:Globalize/USA कुछ मंडियों को शेयर बाजार गिरावट के द्वारा अनुमानित किया गया है. सिएगल ने उल्लेख किया है कि स्टॉक्स में लम्बी अवधि के दौरान 1948 से, दस मंदियों के पहले शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गयी थी, लगभग 0 से 13 माह पूर्व(औसतन 5.7 महीने), जबकि DJIA(अमेरिकी शेयर बाजार) में 10% या उससे अधिक की 10 गिरावटों के बाद भी कोई मंदी नहीं आई [16] 31.
अचल-संपत्ति बाजार भी आम तौर पर एक मंदी से पहले कमजोर पड़ जाता है.[17] 33 हालांकि अचल संपत्ति बाजार की कमजोरी मंदी के मुकाबले कहीं ज्यादा समय तक रह सकती है.[18]
चूंकि व्यापार चक्र की भविष्यवाणी करना बहुत मुश्किल है, सिएगेल का मत है कि निवेश के समय को तय करने हेतु आर्थिक चक्र का लाभ उठाना संभव नहीं है. यहां तक कि नेशनल ब्यूरो ऑफ़ इकनॉमिक रिसर्च (NBER) भी अमेरिका में उच्चतम(पीक) या न्यूनतम(ट्र्फ़) के निर्धारण के लिए कुछ महीनों का समय लेता है.[19] 36
एक आर्थिक गिरावट के दौरान, तेजी से ख़तम होने वाली उपभोज्य वस्तुयें, फार्मास्यूटिकल्स और तम्बाकू जैसे उच्च प्रतिफल वाले स्टॉक बेहतर प्रदर्शन करते हैं 37[20]. लेकिन जब अर्थव्यवस्था में सुधार आना शुरू होता है और बाजार का न्यूनतम स्तर बीत चुका(कभी कभी चार्ट पर एक MACD [21][38]) के रूप में पहचान जाता है) होता है, विकासात्मक(ग्रोथ) स्टॉक ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करते हैं. इस बात पर काफी असहमति है कि हैल्थ केयर और युटिलिटीस में सुधार किस प्रकार होता है [22] 39. अंतरराष्ट्रीय स्टॉक में निवेश द्वारा अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाकर कुछ सुरक्षा प्रदान की जा सकती है; हालाँकि अमेरिका के साथ अंतरंग रूप से जुड़ी अर्थव्यवस्थाएं अमेरिकी मंदी से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकती हैं.[23]
हाफवे रुल (आधे रास्ते का नियम)41[24] के अनुसार निवेशक मंदी की अवधि के आधे रास्ते में ही आर्थिक सुधार को छूट देना प्रारंभ कर देते हैं. 1919 से अमेरिका की 16 मंदियों की औसत अवधि 13 महीने रही है, यद्यपि हाल की मंदियों की अवधि कम रही है. अतः यदि 2008 की मंदी इसी औसत का अनुसरण करे तो शेयर बाजार की गिरावट नवंबर 2008 के आसपास अपने न्यूनतम स्तर को प्राप्त कर चुकी होगी.
[संपादित करें] मंदी और राजनीति
सामान्यतया एक प्रशासन को अपने समय के दौरान अर्थव्यवस्था की स्थिति के लिए श्रेय या दोष दिया जाता है.[25] 42 एक मंदी की वास्तविक शुरुआत के बारे में इसी कारण असहमतियां उत्पन्न हुई हैं.[26] एक आर्थिक चक्र में, गिरावट को विस्तार के लम्बे समय तक न चल सकने वाले स्तर तक पहुँचने का परिणाम माना जाता है, और एक संक्षिप्त गिरावट के द्वारा इसको संशोधित किया जाता है. इस प्रकार चक्र के विशिष्ट चरणों के कारकों को पृथक करना आसान नहीं है.
ऐसा माना जाता है कि रोनाल्ड रीगन के आने से पहले पॉल वोल्कर, फेडरल रिजर्व बोर्ड के अध्यक्ष, द्वारा अपनाई गयी कड़ी मुद्रा-नीति 1981 की मंदी का कारण थी. रीगन ने उस नीति का समर्थन किया. अर्थशास्त्री वाल्टर हेलर ने, 1960 के दशक में आर्थिक सलाहकारों की परिषद के अध्यक्ष, कहा कि "मैं इसे रीगन-वोल्कर-कार्टर मंदी कहता हूँ".[27] 44 हालाँकि इसके परिणामस्वरूप उत्पन्न होने वाली मुद्रास्फीति दर के नियंत्रण ने रीगन प्रशासन के कार्यकाल के दौरान एक मजबूत आर्थिक विकास हेतु एक मंच प्रदान किया.
ऐसा आमतौर पर माना जाता है[weasel words] कि मंदी की मौजूदगी या उसकी मात्रा पर सरकारी गतिविधियों का कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है.[तथ्य वांछित]46 अर्थशास्त्री आमतौर पर यह सिखाते हैं कि कुछ हद तक मंदी अपरिहार्य है और इसके कारकों को ठीक प्रकार से समझा नहीं जा सका है. नतीजतन, आधुनिक सरकारी प्रशासन मंदी के प्रभाव को कम करने हेतु कुछ कदम, जिनके विषय में भी सहमती नहीं है, उठाने का प्रयास करते हैं. वे अक्सर (कम से कम) मंदी को रोक पाने में असफल रहते हैं और यह स्थापित कर पाना अत्यंत दुष्कर है कि क्या उन कदमों ने मंदी के प्रभाव को कम किया अथवा उसको और भी बढा दिया.[तथ्य वांछित]47
[संपादित करें] मंदी का इतिहास
[संपादित करें] वैश्विक मंदियाँ
वैश्विक मंदी के लिए कोई सर्व सहमत परिभाषा नहीं है, आईएमएफ उन अवधियों को मंदी के तौर पर मानता है जब वैश्विक विकास दर 3% से कम है.[28] 48 आईएमएफ का अनुमान है कि वैश्विक मंदियाँ आमतौर पर 8 से 10 वर्ष की अवधि के बाद आती हैं. आईएमएफ के अनुसार पिछले तीन दशकों की तीन वैश्विक मंदियों के दौरान, प्रति व्यक्ति वैश्विक उत्पादन में वृद्धि दर शून्य या नकारात्मक था.[29]
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अर्थशास्त्रियों का कहना है कि एक वैश्विक मंदी वैश्विक विकास दर को तीन प्रतिशत या उससे भी कम स्तर तक ले जायेगी. इस हिसाब से 1985 के बाद से चार अवधियों को इस योग्य माना जा सकता है: 1990-1993, 1998, 2001-2002 और 2008-2009.
[संपादित करें] यूनाइटेड किंगडम की मंदियाँ
[संपादित करें] संयुक्त राज्य की मंदियाँ
अर्थशास्त्रियों के अनुसार, 1854 के बाद से अमेरिका ने विस्तार और संकुचन के 32 चक्रों का सामना किया है, जिसमे औसतन संकुचन के 17 महीने और विस्तार के 38 महीने शामिल हैं.[8] 52 हालांकि, 1980 के बाद से एक वित्तीय तिमाही या अधिक के दौरान नकारात्मक आर्थिक विकास केवल आठ अवधियाँ रही हैं,[30] 53 और चार अवधियों को मंदी माना गया है:
- जुलाई 1981-नवंबर 1982: 14 महीने
- जुलाई 1990 - मार्च, 1991: 8 महीने
- मार्च 2001-नवंबर 2001: 8 महीने
- दिसंबर 2007-वर्तमान: चालू [31] 54
पिछली तीन मंदियों के लिए, NBER का निर्णय लगातार दो तिमाहियों में गिरावट वाली परिभाषा की लगभग पुष्टि करता है. हालांकि 2001 की मंदी में लगातार दो तिमाहियों की गिरावट शामिल नहीं थी, इसके पहले की दो तिमाहियों में बारी बारी से गिरावट और कमजोर वृद्धि देखी गयी थी.[30]
[संपादित करें] कुछ देशों में मौजूदा मंदी
- Further information: Late 2000s recession
आधिकारिक आर्थिक आंकड़ों से पता चलता है कि 2009 की शुरुआत तक कई राष्ट्र मंदी के दौर से गुजर रहे हैं. अमेरिका ने 2007 के अंत में मंदी में प्रवेश किया,[32] 58 2008 में कई अन्य राष्ट्र भी मंदी की चपेट में आ गये.
[संपादित करें] संयुक्त राज्य अमेरिका
अमेरिका के आवासीय बाजार में गिरावट (अमेरिका के आवासीय बबलका एक संभव परिणाम) और सबप्राइम मोर्टगेज संकट मंदी के लिए महत्त्वपूर्ण रूप से जिम्मेदार हैं.
2008/2009 की मंदी में लगभग 20 वर्षों में पहली बार निजी उपभोग में गिरावट देखी जा रही है. यह मौजूदा मंदी की गंभीरता और गहराई को सूचित करता है. उपभोक्ता विश्वास इतना नीचे गिर चुका है कि, सुधार आने में लंबा समय लगेगा. अमेरिकी उपभोक्ताओं पर मंदी ने बुरा प्रभाव छोड़ा है, उनके मकानों की कीमत दिन प्रतिदिन घट रही है और उनकी पेंशन बचत की शेयर बाजार में धज्जियाँ उड़ रही हैं. उपभोक्ताओं की न केवल संपत्ति का नाश हो रहा है, बेरोजगारी बढ़ने के साथ साथ उन्हें अपनी नौकरी चीन जाने का डर भी सताने लगाने है.
[33]
अमेरिकी नियोक्ताओं ने फ़रवरी 2008 में 63,000 नौकरियों की छंटनी की [34] 60, पांच सालों में सबसे अधिक. फेडरल रिजर्व के पूर्व अध्यक्ष एलन ग्रीनस्पान ने 6 अप्रैल, 2008 को कहा कि "संयुक्त राज्य अमेरिका के मंदी में जाने की संभावना 50 प्रतिशत से अधिक है." [35] 611 अक्टूबर को, आर्थिक विश्लेषण ब्यूरो ने सूचना दी की सितंबर में लगभग 156000 अतिरिक्त नौकरियां समाप्त हो गयीं थीं. अप्रैल 29, 2008 को नौ अमरीकी राज्यों को मूडीज़ द्वारा मंदीग्रस्त घोषित कर दिया गया था. नवंबर 2008 में नियोक्ताओं ने 533000 नौकरियों की छंटनी की, 34 वर्षों में सबसे बड़ा एकल महीने का नुकसान.[36] 622008 के लिए, अनुमानतः 26 लाख अमेरिकी नौकरियों का सफाया कर दिया गया था.[37]
अमेरिका की बेरोजगारी दर मार्च 2009 में 8.5 प्रतिशत तक बढ़ गयी थी, और दिसम्बर 2007 में मंदी की शुरुआत से ५१ लाख नौकरियों की छंटनी हो चुकी है http://www.wealthalchemist.com/Blog/2009/04/reality-check-job-loss-2009-control/. अर्थात मात्र एक वर्ष पहले की तुलना में लगभग पचास लाख अधिक लोग बेरोजगार http://www.bls.gov/news.release/empsit.nr0.htm. 1940 के बाद से बेरोजगार लोगों की संख्या में यह सबसे बड़ी वार्षिक छलांग है.http://money.cnn.com/2009/01/09/news/economy/jobs_december/index.htm
यद्यपि अमेरिकी अर्थव्यवस्था पहली तिमाही में 1% से बढ़ी,[38] 64 [39] 65 जून 2008 तक कुछ विश्लेषकों ने कहा कि एक लम्बे क्रेडिट संकट तथा "तेल, खाद्य और इस्पात जैसी वस्तुओं में अनियंत्रित मुद्रास्फीति" के कारण, देश अभी भी एक मंदी में ही है.[40] 66 2008 की तीसरी तिमाही में जीडीपी में 0.5% की कमी हुई,[41] 67 2001 के बाद की सबसे बडी गिरावट. Q3 के दौरान कपड़े और खाना जैसे गैर-टिकाऊ सामान पर खर्च में 6.4% की गिरावट, 1950 के बाद से सबसे बड़ी थी.[42]
51 भविष्यवक्ताओं के सर्वेक्षण पर आधारित नवंबर 17, 2008 की फिलाडेल्फिया के फेडरल रिजर्व बैंक की एक रिपोर्ट से यह निष्कर्ष निकला कि मंदी अप्रैल 2008 में शुरू हुई और 14 महीनों तक चलेगी.[43] 69 उनके अनुसार वास्तविक जीडीपी की वार्षिक गिरावट दर चौथी तिमाही में 2.9% तथा 2009 की पहली तिमाही में 1.1% रहेगी. इन पूर्वानुमानों में तीन महीने पहले के पूर्वानुमान के मुकाबले गिरावट की दर में चिंताजनक कमी की गयी है.
राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान ब्यूरो की एक दिसम्बर 1, 2008, की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका दिसंबर 2007(जब आर्थिक गतिविधि अपने चरम पर थी) से एक मंदी के दौर से गुजर रहा है, अनेक संकेतकों के आधार पर जिनमे शामिल हैं नौकरियों की छंटनी, निजी आय में गिरावट, और वास्तविक जीडीपी में गिरावट.[44] 70
[संपादित करें] अन्य देश
|
|
इस अनुभाग में सन्दर्भ या सूत्र नहीं दिए गए हैं। कृपया विश्वसनीय सूत्रों के सन्दर्भ जोड़कर इस लेख में सुधार करें। बिना सूत्रों की सामग्री को हटाया जा सकता है। (February 2008) |
कुछ अन्य देशों में भी जीडीपी की विकास दर में कमी दर्ज की गयी है, इसके कारणों में आमतौर पर शामिल हैं नकदी की कमी, खाद्य और उर्जा के क्षेत्रों में मूल्य वृद्धि, तथा अमेरिकी मंदी. इनमे शामिल हैं यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड, कनाडा, जापान, चीन, भारत, न्यूजीलैंड और EEA में शामिल कई देश. कुछ में पहले ही विशेषज्ञों द्वारा मंदी की पुष्टि कर दी गयी है, जबकि अन्य दो लगातार तिमाहियों में नकारात्मक वृद्धि दर्शाने हेतु चौथी तिमाही के जीडीपी आंकडों का इंतजार कर रहे हैं. भारत और चीन आर्थिक गतिविधियों में गिरावट के दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन यह मंदी नहीं है. इसके अलावा अफ्रीका और दक्षिण अफ्रीका भी आर्थिक गतिविधियों में गिरावट और वैश्विक प्रकोप का सामना कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 2009 में एक तकनीकी मंदी से स्वयं को बचा लिया, और समग्र वैश्विक आर्थिक गिरावट के विपरीत सकारात्मक विकास दर को प्राप्त किया.
[संपादित करें] यह भी देखें
- आर्थिक विषाद
- आर्थिक अप्रवाह
- ग्रेट डिप्रेशन - अगस्त 1929 से सितम्बर 1939 तक: 20 वीं सदी की सबसे लम्बी (और गहरे) अवधि की मंदी
- संयुक्त राज्य अमेरिका में मंदियों की सूची - अमेरिका में महत्वपूर्ण मंदियों की एक सूची
- 2000 के आखिर की मंदी
- मुद्रास्फीतिजनित
[संपादित करें] मंदी के कारण
- संकट सिद्धांत
- लाभ दर की गिरने की प्रवृत्ति
- मुद्रा संकट
- ऊर्जा संकट
- युद्ध
- कम खपत
- अति उत्पादन
- वित्तीय संकट
[संपादित करें] मंदी के प्रभाव
- दिवालियापन
- क्रेडिट संकट
- अपस्फीति(या डीसइन्फ्लेशन )
- समय पूर्व बंदी
- बेरोजगारी
[संपादित करें] संदर्भ
- ↑ "Recession". Merriam-Webster Online Dictionary. http://www.merriam-webster.com/dictionary/recession. अभिगमन तिथि: 19 November 2008.
- ↑ "Recession definition". Encarta® World English Dictionary [North American Edition]. Microsoft Corporation. 2007. http://encarta.msn.com/encnet/features/dictionary/DictionaryResults.aspx?refid=1861699686. अभिगमन तिथि: 19 November 2008.
- ↑ Shiskin, Julius (1974-12-01), "The Changing Business Cycle", New York Times: 222
- ↑ साँचा:Url = http://money.cnn.com/2008/05/05/news/economy/recession/index.htm
- ↑ "Financial Check Glossary". Bloomberg.com. 2000. http://www.bloomberg.com/invest//glossary/bfglosr.htm. अभिगमन तिथि: 19 November 2008.
- ↑ "Recession definition". BusinessDictionary.com. 2007-2008. http://www.businessdictionary.com/definition/recession.html. अभिगमन तिथि: 19 November 2008.
- ↑ 7.0 7.1 [18] ^ http://clubtroppo.com.au/2008/11/23/what-is-the-difference-between-a-recession-and-a-depression/ "मंदी और अवसाद(डिप्रेशन)के बीच में क्या अंतर है?" नवम्बर 2008 शाऊल एस्लाके
- ↑ 8.0 8.1 "Business Cycle Expansions and Contractions". National Bureau of Economic Research. http://www.nber.org/cycles.html. अभिगमन तिथि: 19 November 2008.
- ↑ A Estrella, FS Mishkin. "Predicting U.S. Recessions: Financial Variables as Leading Indicators". MIT Press. http://www.mitpressjournals.org/doi/pdfplus/10.1162/003465398557320?cookieSet=1.
- ↑ [21] ^ जेरेमी सिएगेल, लंबे समय के लिए स्टॉक्स
- ↑ [22] ^ माइकल हडसन की ग्राडिंग बोंड्स ऑन इनवेर्तेद कर्व [1]
- ↑ [23] ^ राइट, जोनाथन एच., ईल्ड कर्व और मंदियों की भविष्यवाणी (मार्च 2006). फेड की कार्यकारी प्रपत्र संख्या 2006-7.
- ↑ [24] ^ संकेत या शोर?मंदी पूर्वानुमान के लिए टर्म प्रीमियम के आशय
- ↑ [26] ^ लेबर मॉडल प्रेदिक्ट्स लोअर रिसेशन ओद्ड्स
- ↑ [27] ^ अग्रणी आर्थिक संकेतक अमेरिका की मंदी की तरफ इशारा करते हैं 21 जनवरी, 2008
- ↑ [31] ^ सिएगेल , जेरेमी जे. 2002).लंबे समय के लिए स्टॉक्स: यह निश्चित गाइड वित्तीय बाजार रिटर्न और दीर्घकालिक निवेश रणनीतियाँ, 3rd, न्यूयॉर्क: मैक्ग्रा -हिल , 388. ISBN 978-0-07-137048-6
- ↑ "From the subprime to the terrigenous: Recession begins at home". Land Values Research Group. June 2, 2009. http://lvrg.org.au/blog/2009/06/from-subprime-to-terrigenous-recession.html. "A downturn in the property market, especially in turnover (sales) of properties, is a leading indicator of recession, with a lead time of up to 9 quarters..."
- ↑ Robert J. Shiller. "Why Home Prices May Keep Falling". New York Times, June 6, 2009. http://www.nytimes.com/2009/06/07/business/economy/07view.html.
- ↑ 36 एलेन स्लोअन द्वारा मंदी की भविष्यवाणी और निवेश निर्णय, 11 दिसंबर, 2007 में
- ↑ [37] ^ मंदी?अब अपना पैसा कहां लगायें. शॉन टुल्ली , 6 फरवरी 2008
- ↑ [38] ^ विदेशी
- ↑ [39] ^ पुनर्विचार मंदी - प्रूफ स्टॉक्स यहोशू लिप्टन 01.28.08
- ↑ [40] ^ मंदी स्टॉक चुनाव डगलस कोहेन , 18 जनवरी, 2008
- ↑ [41] ^ http://online.wsj.com/article/SB122635740974515379.html डेविड गाफ्फें द्वारा 11 नवंबर 2008 में,रिसेशन पुट्स हाफवे रूल टू द टेस्ट.
- ↑ [42] ^ इकोनोमी पुट्स रिपब्लिकन ऐट रिस्क 29 जनवरी 2008
- ↑ [43] ^ द्वारा तैयार बुश मंदी : डेमोक्रेट कर्मचारी, सीनेट बजट समिति, 31 जुलाई, 2003 में
- ↑ [44] ^ जोर्ज जे. चर्च द्वारा 23 नवम्बर 1981 में, रेडी फॉर ए रियल डाउनर मंडे
- ↑ [48] ^ मंदी जो लगभग थी. केनेथ रोगोफ्फ़, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, फाइनेंशियल टाइम्स, 5 अप्रैल, 2002
- ↑ [49] ^ वैश्विक मंदी जोखिम बढता है जैसे अमेरिका `डेमेज 'फैलाता है के रूप में
- ↑ 30.0 30.1 [53] ^ http://www.bea.gov/national/xls/gdpchg.xls
- ↑ [54] ^ यह आधिकारिक है: मंदी दिसम्बर 07 के बाद से '07
- ↑ "Determination of the December 2007 Peak in Economic Activity.". NBER Business Cycle Dating Committee. 2008-12-11. http://www.nber.org/cycles/dec2008.pdf. अभिगमन तिथि: 2009-04-26.
- ↑ [59] ^ आर्थिक संकट: कब यह खत्म होगा?IBIS वर्ल्ड रिसेशन ब्रीफिंग "डॉ. रिचर्ड जे. बुकजयंसकी और माइकल ब्राइट, IBIS वर्ल्ड , जनवरी 2009'
- ↑ [60] ^ http://www.wealthalchemist.com/Blog/2009/01/job-loss-prediction-2009-2010/ रोजगार छंटनी भविष्यवाणी
- ↑ [61] ^ अमेरिकी अर्थव्यवस्था अगले दो महीने के माध्यम से महत्वपूर्ण हो जाता है ^ मंदी संभावना नहीं]
- ↑ [62] ^ http://www.nytimes.com/2008/12/06/business/economy/06jobs.html
- ↑ [63] ^ http://www.statesmanjournal.com/article/20090110/NEWS/901100332
- ↑ [64] ^ वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की पहली क्वार्टर प्रारंभिक अनुमान 2008 :: ब्रेंट मयेर :: आर्थिक रुझान:: 06.03.08:: फेडरल रिजर्व बैंक क्लीवलैंड की
- ↑ [65] ^ कमजोर अर्थव्यवस्था पर नहीं बाहर जंगल के अभी तक सुधार: वित्तीय समाचार - याहू! वित्त
- ↑ [66] ^ आप को यह क्यों लगता है कि ये बदतर है, 16 जून 2008, न्यूजवीक.
- ↑ [67] ^ सकल घरेलू उत्पाद: तृतीय तिमाही 2008
- ↑ [68] ^ 2001 मंदी के बाद से अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सर्वाधिक संकुचन
- ↑ [69] ^ http://www.philadelphiafed.org/research-and-data/real-time-center/survey-of-professional-forecasters/2008/survq408.cfm?loc=interstitialskip फौर्थ क्वार्टर 2008 सर्वे ऑफ़ प्रोफेशनल फोरेकास्तेर्स रिलीज़ डेट : नवम्बर 17, 2008
- ↑ 70 http://www.usatoday.com/money/economy/2008-12-01-recession-nber-statement_N.htm मंदी पर NEBR के बयान का पाठ
[संपादित करें] बाहरी संबंध
- व्यापार चक्र विस्तार और संकुचन आर्थिक अनुसंधान का राष्ट्रीय ब्यूरो
- व्यापार चक्र शर्तों का स्वतंत्र विश्लेषण - आर्थिक अनुसंधान के लिए अमेरिकी संस्थान (AIER)
- अनूदित पृष्ठ
- लेख जिनमें March 2009 से विस्तार की आवश्यकता है
- लेख जिनमें January 2009 से असत्यापित तथ्य हैं
- All articles with specifically marked weasel-worded phrases
- Articles with specifically marked weasel-worded phrases June 2009
- लेख जिनमें June 2009 से असत्यापित तथ्य हैं
- लेख जिनमें September 2008 से असत्यापित तथ्य हैं
- मंदियाँ
- मैक्रोइकॉनॉमिक्स(विस्तारी अर्थशास्त्र)
- बाजार के रुझान
- व्यापार चक्र
- आर्थिक समस्याएँ
- 2000 के अमेरिकी आवासीय बुलबुले के नियम और अवधारणायें