मंत्रिमंडल
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
केंद्र या राज्य सरकार में प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री के अलावा शासन कार्य को चलाने के लिए मंत्रियों के समूह को मंत्रिमंडल कहा जाता है। केंद्र में प्रधानमंत्री अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों का चयन करता है, जिन्हें पद और गोपनीयता की शपथ राष्ट्रपति दिलाते हैं। उसी तरह राज्य में मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों का चयन करता है जिन्हें राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाई जाती है।