भोमियो
भोमियो भारतीय लिपियों के मध्य लिप्यन्तरण हेतु एक ऑनलाइन सेवा थी। पीयूष भट्ट द्वारा बनायी गयी यह पहली मशीनी लिप्यन्तरण सेवा थी जो पाठ को कॉपी-पेस्ट करने की बजाय वेबपेजों को सीधे ही एक लिपि से दूसरी लिपि में बदल सकती थी। तब तक गिरगिट का नया वेबपेज लिप्यन्तरण संस्करण एवं गूगल लिपि परिवर्तक भी नहीं आया था।
विभिन्न भारतीय लिपियों के अतिरिक्त भोमियो में उर्दू एवं हिन्दी के मध्य लिप्यन्तरम की भी सुविधा थी[1]। इसके अतिरिक्त विभिन्न लिपियों से आइट्रान्स में भी लिप्यन्तरण की सुविधा थी[2]।
अपनी तरह की पहली सेवा होने के कारण यह हिन्दी चिट्ठाजगत में काफी लोकप्रिय हुयी[3]। परन्तु बाद में अज्ञात कारणों से यह बन्द हो गयी। बाद में इससे प्रेरित होकर आलोक कुमार एवं डॉ० विपुल जैन ने मिलकर गिरगिट का नया संस्करण जावा में तैयार किया[4] जो कि किसी वेबपेज को सीधे ही लिप्यन्तरित करने में सक्षम है।
[संपादित करें] सन्दर्भ
[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||