भुसावल
| भुसावल | |||
| — शहर — | |||
| निर्देशांक: (निर्देशांक ढूँढें) | |||
| समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |||
| देश | |||
| राज्य | महाराष्ट्र | ||
| जिला | जलगांव | ||
| जनसंख्या | १७२,३६६ (२००१ के अनुसार [update]) | ||
|
विभिन्न कोड
|
|||
भुसावल भारत के महाराष्ट्र प्रांत का एक प्रमुख नगर है। भुसावल शहर जलगांव ज़िला, उत्तरी महाराष्ट्र राज्य, पश्चिमी भारत में है। यह सतपुड़ा पर्वतश्रेणी और दक्कन पठार की अजंता पहाड़ियों के मध्य ताप्ती नदी के तट पर स्थित है। मुंबई (भूतपूर्व बंबई)-कोलकाता (भूतपूर्व कलकत्ता) और मुंबई-दिल्ली मार्गों पर स्थित यह शहर एक प्रमुख रेलवे जंक्शन है। एक विशाल रेल-इंजन कार्यशाला वाला भुसावल मूलत : एक रेलवे नगर है।
[संपादित करें] उद्योग और व्यापार
भुसावल आसपास के कपास उत्पादन क्षेत्रों का एक प्रमुख केंद है। भुसावल के इलाक़े में उत्पादित केले, बाजरा और मूँगफली का व्यापार होता है। भुसावल एक बड़ा तेलशोधक कारख़ाना है।
[संपादित करें] शिक्षण संस्थान
भुसावल में एस. जी. बी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग ऐंड टेक्नोलॉजी, पी.ओ. नाहटा कला, विज्ञान और वाणिज्य महाविद्यालय और डी.एल, माध्यमिक विद्यालय स्थित है।
[संपादित करें] जनसंख्या
2001 की जनगणना के अनुसार भुसावल शहर की कुल जनसंख्या 1,72,366 है।