भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (अंग्रेजी:Unique Identification Authority of India) सन २००९ में गठित भारत सरकार का एक प्राधिकरण है जो, विशिष्ट पहचान पत्र के निर्माण से सम्बन्धित सभी पहलुओं पर काम करेगा। श्री नंदन निलेकणी इसके प्रथम अध्यक्ष बनाये गये हैं।
यह प्राधिकरण एक डाटाबेस तैयार करेगा और प्रत्येक निवासी के लिए एक विशिष्ट पहचान संख्या प्रदान करेगा। इस नंबर के आधार पर उस नागरिक की पूरी जानकारी सरकार के पास उपलब्ध होगी।