भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, भारत सरकार के संस्कृति विभाग के अन्तर्गत एक सरकारी एजेंसी है, जो कि पुरातत्व अध्ययन और सांस्कृतिक स्मारकों के अनुरक्षण के लिये उत्तरदायी होती है। इसकी वेबसाइट के अनुसार, ए.एस. आई. के प्रकार्यों में राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय महत्व के स्थलों और स्मारकों की खोज, खुदाई, संरक्षण, सुरक्षा इत्यादि आते हैं।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ए.एस.आई.) ब्रिटिश पुरातत्वशास्त्री विलियम जोन्स, द्वारा १५ जनवरी, १७८४ को स्थापित एशियाटिक सोसायटी का उत्तराधिकारी है। सन १७८८ में इसका पत्र द एशियाटिक रिसर्चेज़ प्रकाशित होना आरम्भ हुआ था, और सन १८१४ में इसका प्रथम संग्रहालय बंगाल में बना।
ए.एस.आई. अपने वर्तमान रूप में सन १८६१ में ब्रिटिश शासन के अधीन सर अलेक्ज़ैंडर कन्निघम द्वारा, तत्कालीन वाइसरॉय चार्ल्स जॉन कैनिंग की सहायता से स्थापित हुआ था। उस समय इसके क्षेत्र में अफगानिस्तान भी आता था। सन १९४४ में, जब मॉर्टिमर व्हीलर महानिदेशक बने, तब इस विभाग का मुख्यालय, रेलवे बोर्ड भवन, शिमला में स्थित था। स्वतंत्रता उपरांत, यह सन १९५८ की प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल एवं अवशेष धारा के अन्तर्गत आया।
इस विभाग के पास ३६३६ स्मारक स्थल हैं, जो कि पुरावस्तु एवं कला खजाना धारा १९७२ के अन्तर्गत, राष्ट्रीय महत्व के घोषित हैं। अभी हाल ही में खुदाई में निकले अवशेषों में हर्ष-का-टीला, थानेसर, हरियाणा के अवशेशः हैं। इनसे कुशाण काल से मध्यकाल के भारत की सांस्कृतिक झलक मिलती है।
[संपादित करें] महानिदेशक
- 1871 - 1885 अलेक्ज़ैंडर कन्निघम
- 1886 - 1889 जेम्स बर्गस
- 1902 - 1928 जॉन मार्शल (पुरातत्वशास्त्री)
- 1928 - 1931 हैरोल्ड हर्ग्रीव्स
- 1931 - 1935 राय बहादुर दया राम साहनी
- 1935 - 1937 जे.एफ.ब्लॅकिस्टन
- 1937 - 1944 राय बहादुर के.एन.दीक्षित
- 1944 - 1948 सर मॉर्टिमर व्हीलर
- 1948 - 1950 एन.पी.चक्रवर्ती
- 1950 - 1953 माधव स्वरूप वत्स
- 1953 - 1968 ए.घोष
- 1968 - 1972 बी.बी.लाल
- 1972 - देशपांडे (पुरातत्वशास्त्री)
- - बी.के.थापर (पुरातत्वशास्त्री)
- वर्तमान में …... सी.बाबू.राजीव
[संपादित करें] इन्हें भी देखें
- एशिया एवं ऑस्ट्रेलेशिया में विश्व धरोहर स्थल#भारत
- भारत में विश्व धरोहर स्थल
- भारतीय सर्वेक्षण विभाग
- भारतीय भूगर्भीय सर्वेक्षण विभाग
- महाबलीपुरम
[संपादित करें] बाहरी कड़ियां
- भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का आधिकारिक जालस्थल
- विश्व धरोहर स्थल, सभी अपेक्षित स्थल - यहां सभी अपेक्षित स्थलों की सूची है, जो कि जनवरी २००७ तक उद्धृत है।
- विश्व धरोहर, अपेक्षित सूची, राष्ट्र: भारत
- धौलावीर: एक हड़प्पन शहर, जिला : कच्छ, गुजरात, भारत (एशिया एवं प्रशांत), समर्पण तिथि:०३/०७/१९९८, समर्पणकर्ता: भा.पुरा.सर्वे. विभाग, निर्देशांक 23°53'10" N, 70°11'03" E, Ref.: 1090 Ref.: 1090