ब्रिटैनिका विश्वकोष
|
ब्रिटैनिका विश्वकोष (१८९९) का नया अमरीकी संस्करण |
|
| लेखक | ४४११ योगदानकर्त्ता (२००८ तक) |
| देश | संयुक्त राजशाही (१७६८-१९००) संयुक्त राज्य (१९०१-अब तक) |
| भाषा | अंग्रेज़ी |
| विषय | सामान्य |
| प्रकार | संदर्भ विश्वकोष |
| प्रकाशक | एन्साइक्लोपीशिया ब्रिटैनिका इंका. |
| प्रकाशन तिथि | १७६८-वर्तमान |
| प्रकाशन माध्यम | ३२ भाग (सजिल्द) (२००८ तक) |
| आईएसबीएन | ISBN 1-59339-292-3 |
| ओसीएलसी | 71783328 |
एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका (Encyclopædia Britannica ; हिन्दी अर्थ : 'ब्रितानी विश्वकोश') ब्रिटैनिका कंपनी द्वारा प्रकाशित अंग्रेजी भाषा का विश्वकोष है। कंपनी ने 32 खंडों में प्रकाशित होने वाले इस प्रिंट संस्करण का प्रकाशन बंद कर दिया है (मार्च, २०१२) और अब डिजिटल संस्करण पर ध्यान दिये जाने की बात कही है।
इंसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका को सबसे पहले 1768 में स्कॉटलैंड में प्रकाशित किया गया था. इसके नये संस्करण प्रत्येक दो साल में प्रकाशित होते थे. इसे अंतिम बार 2010 में प्रकाशित किया गया था।
हर दो साल पर प्रकाशित होने वाले 32 खंडों के प्रिंटेड संस्करण की कीमत 1400 अमेरिकी डॉलर ( करीब 69,900 रुपये ) थी। लेकिन अब इसके ऑनलाइन संस्करण के लिए प्रति वर्ष केवल 70 अमेरिकी डॉलर ( करीब 2800 रुपये ) कीमत चुकानी होगी। इसके अलावा, कंपनी ने लोगों की सुविधानुसार प्रति माह के हिसाब से ऑनलाइन सदस्यता शुल्क 1.99 से लेकर 4.99 अमेरिकी डॉलर तक भी शुरू कर दिया है।
[संपादित करें] संदर्भ
[संपादित करें] बाहरी सूत्र
- आधिकारिक जालस्थल
- एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका ऑनलाइन
- Students' Britannica India, Volumes 1-5 (Google books ; By Britannica, Dale Hoiberg, Indu Ramchandani)
- ऐतिहासिक लेख
- "एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका" ऑनलाइन साइट पर
- १७६८-२००५ एल’एवेन्ट्योर ब्रिटैनिका ब्रिटैनिका का इतिहास- फ्रेंच जालस्थल पर