बॉडी, कैलिफ़ोर्निया
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
कैलिफ़ोर्निया का बॉडी नामक शहर भुतहे या खंडहर शहर के नाम से जाना जाता है। बहुत ही कम रह गई आबादी वाला यह शहर, १९३२ में एक अग्निकांड के कारण काफ़ी नुक्सान के बावजूद बीसवीं शती के अधिकतर भाग में आबाद रहा। आज इसका एक छोटा सा हिस्सा ही आबाद है। १९६१ में इसे राष्ट्रीय ऐतिहासिक स्थल घोषित कर दिया गया और १९६२ में इसे बॉडी स्टेट ऐतिहासिक पार्क का नाम दिया गया। आजकल उसे संरक्षित कर दिया गया है।
पर्यटक उस नगर की सुनसान सड़कों पर घूम सकते हैं जहाँ कभी १०,००० से अधिक लोग स्थाई रूप से निवास करते थे। साल भर यह सैलानियों के लिए खुला रहता है पर सर्दियों के मौसम में बर्फबारी होने पर यहाँ तक आने के रास्ते बंद हो जाने के कारण यहाँ पहुँचना संभव नहीं है।
[संपादित करें] चित्र दीर्घा
|
Bodie Bank ruins in Bodie, California-800px.jpeg।खंडहर होते भवन
|
[संपादित करें] संदर्भ
विकिमीडिया कॉमन्स पर:
से संबंधित मीडिया है।

