बैरकपुर
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| बैरकपुर ব্যারাকপুর |
|||||
| — नगर — | |||||
|
|
|||||
| समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |||||
| देश | |||||
| राज्य | पश्चिम बंगाल | ||||
| ज़िला | चौबीस परगना | ||||
| महापौर | श्री सलिल बनर्जी | ||||
| सांसद | |||||
| जनसंख्या | ३,५९५,९७० (२००१ के अनुसार [update]) | ||||
| क्षेत्रफल • ऊँचाई (AMSL) |
• ११ मीटर |
||||
|
विभिन्न कोड
|
|||||
| आधिकारिक जालस्थल: barrrackpore.gov.in | |||||
बैरकपुर भारत के पश्चिम बंगाल का एक प्रमुख शहर है। यह भारत में पश्चिमी बंगाल के 24 परगना जिले में हुगली नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित नगर है। यह उत्तरी एवं दक्षिणी दो भागों में बँटा है। सेना की टुकड़ियों के निवास के कारण इसका नाम 'बैरकपुर' पड़ा यहाँ के आदि निवासी इसे चानक (Chanak) कहते हैं। प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का, जिसे अंग्रेज इंडियन म्यूटिनी कहते हैं, सूत्रपात इसी स्थान से हुआ था, जब मंगल पांडेय नामक सैनिक ने गाय और सूअर की चर्बी लगे कारतूसों के प्रयोग के विरोध में अंग्रेज अफसरों पर 29 मार्च, 1857 ई. को गोली चलाई। यहाँ इस समय भी एक राइफल फैक्ट्री है।