बैटमैन बिगेन्स

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
बैटमैन बिगेन्स
A man in a batsuit spreads his wings while looking down. Tall skyscrapers extend above, and bats fly around him.
पोस्टर
निर्देशक क्रिस्टोफ़र नोलन
निर्माता एमा थॉमस
लैरी जे. फ्रैंको
चार्ल्स रोवन
कहानी डेविड एस. गोयर
सितारे क्रिस्चन बेल
मायकल केन
लिआम नेस्सन
केटी होम्स
गेरी ओल्डमन
सिलियन मर्फी
मॉर्गन फ्रिमैन
संगीतकार हांस ज़िमर
जेम्स न्युटन हॉवर्ड
छायाकार वाली फिस्टर
संपादक लि स्मिथ
स्टूडियो डीसी कॉमिक्स
लिजेंड्री पिक्चर्स
सिनकॉपी फ़िल्म्स
पैटालेक्स प्रॉडक्शन्स
वितरक वॉर्नर ब्रॉस. पिक्चर्स
प्रदर्शन की तिथि(यां) जून 10, 2005 (2005-06-10)(Russia)
जून 15, 2005 (United States)
जून 15, 2005 (Canada)
कार्यावधि 140 मिनट
देश संयुक्त राज्य अमेरिका
संयुक्त राजशाही
भाषा अंग्रेज़ी
लागत $150 मिलियन
कुल कारोबार $372,710,015[1]

बैटमैन बिगेन्स (अंग्रेजी: 'Batman Begins') 2005 में बनी अमरिकी सुपरहीरो फ़िल्म है जो डीसी कॉमिक्स के बैटमैन किरदार पर आधारित है और बैटमैन श्रंखला की एक नई शुरूआत करती है।

अनुक्रम

[संपादित करें] कथानक

बचपन में खेलते वक्त ब्रुस वेन एक कुँए में गिर जाता है जहां उस पर चमगादड हमला कर देते है जिसके चलते उसके दिल में उनके प्रति भय निर्माण हो जाता है। ब्रुस अपनी आँखों से जों चिल द्वारा अपने माता-पिता का क़त्ल होते हुए देखता है। चिल को बाद में गिरफ्तार कर लिया जाता है और ब्रुस को उनके घर का पारिवारिक नौकर अल्फ्रेड पेनिवर्थ बड़ा करता है। चौदह साल बाद ब्रुस गौथम शहर में प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से लौटता है ताकि वह चिल को मार सके जों गुनाह के सर्गानाह कारमाइन फाल्कोनी के खिलाफ़ गवाही देने वाला है। इससे पहले की वह कुछ कर सके फाल्कोनी ने भाड़े पर ली हत्यारी चिल को मार देती है। ब्रुस की बचपन की दोस्त और अब शहर की वकील रेचल डॉस को ब्रुस के इरादे जानकार उस पर घिन आती है और वह उसे अपने पिता पर कलंक बताती है। परिणामस्वरूप ब्रुस फाल्कोनी से मिलता है जों उसे यह समझाता है की गुन्हेगारी का राज डर से चलता है और ब्रुस ने कभी दर्द या तड़प नहीं सही। इस बात से प्रेरित होकर ब्रुस स्वयं कई सालों तक दुनिया घूमने निकल पड़ता है जहां वह गुन्हेगारी की दुनिया के तौर तरीके सीखता है और अंततः खुद एक गुन्हेगार बन कर भूटान में पकड़ा जाता है। वहां उससे हेनरी डुकार्ड आकार मिलता है जों रास अल गु, लीग ऑफ शैडोज़ के मुखिया, की ओर से उसे अपने जुर्म विरोधी दस्ते के साथ प्रशिक्षण लेने का न्योता देता है। ब्रुस आमंत्रण स्वीकार कर लेता है और उनके साथ छिपे रहने की कला व डर का लड़ाई में ताकद व हथियार की तरह उपयोग करना सीखता है। उसका प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद डूकार्ड ब्रुस को अपना मकसद बताता है जिसके अनुसार ब्रुस लीग की गौथम को बर्बाद करने में अग्वाही करेगा क्योंकि गौथम अब इतना भ्रष्ट हो चूका है की उसे बचाना नामुमकिन है। ब्रुस इसका विरोध करता है और गौथम के बचने की उम्मीद बता कर मना कर देता है। वह रास से लड़ाई करता है और इस झड़प में मंदिर जल जाता है जिसके निचे दबकर रास मारा जाता है। ब्रुस बेहोश डूकार्ड को बचा लेता है और गौथम लौट जाता है।

[संपादित करें] पात्र

[संपादित करें] संदर्भ

[संपादित करें] बाहरी लिंक्स

बैटमैन बिगेन्स को इण्टरनेट मूवी डेटाबेस पर देखें

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ