बैकाल झील
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
ढाई करोड़ साल पुरानी बैकाल या बायकाल झील उत्तरी साइबेरिया के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित है और पृथ्वी की सबसे गहरी झील मानी जाती है। इस झील को यूनेस्को ने विश्व की अनूठी प्राकृतिक विरासतों की सूची में शामिल कर रखा है। इस झील की लम्बाई ६३६ किलोमीटर है और इस झील में दुनिया में उपस्थित कुल पीने लायक पानी का पाँचवा हिस्सा और रूस में उपस्थित कुल पीने लायक पानी का ९०% हिस्सा सुरक्षित है। इस झील में पाए जान वाले बहुत-से जीव, और बहुत-सी वनस्पतियाँ दुनिया भर में किसी अन्य जलाशय में नहीं पाए जाते।[१]
[संपादित करें] संदर्भ
- ↑ बायकाल झील में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक अभियान का दूसरा दौर। (पीएचपी)। रेडियो रूस। अभिगमन तिथि: १२ फरवरी, २००९।