बेढंगी आकाशगंगा
बेढंगी आकाशगंगा या इर्रेग्युलर आकाशगंगा ऐसी आकाशगंगा को कहते जिसका कोई व्यवस्थित आकार न हो, यानि यह हबल अनुक्रम की सर्पिल, लेंसनुमा और अंडाकार की की किसी श्रेणी में ना आये। इनका आकार टेढ़ा-मेढ़ा होता है और इनमें न तो साफ़ भुजाएं होती हैं न ही केंद्रीय गोला जो की व्यवस्थित आकाशगंगाओं में नज़र आते हैं। वैज्ञानिकों का अनुमान है के हमारे ब्रह्माण्ड में लगभग २५% आकाशगंगाएँ ऐसी बेढंगी होती हैं। माना जाता है के इनमें से अधिकतर कभी सर्पिल या अंडाकार रही होती हैं लेकिन गुरुत्वाकर्षण के अस्त-व्यस्त प्रभावों से इनका आकार बिगड़ जाता है। देखा गया है के बेढंगी आकाशगंगाओं में गैस और धूल की बहुत तादाद होती है। हमारी अपनी आकाशगंगा क्षीरमार्ग के इर्द-गिर्द घूमती कुछ उपग्रही आकाशगंगाएँ, जैसे की बड़ा और छोटा मॅजलॅनिक बादल बेढंगी आकाशगंगाएँ हैं।
[संपादित करें] अन्य भाषाओँ में
अंग्रेज़ी में "बेढंगी आकाशगंगा" को "इर्रेग्युलर गैलॅक्सी" (irregular galaxy) कहते हैं। इसे अरबी में "मजरा ग़ैर मुन्तेज़मा" (مجرة غير منتظمة, यानि "बिना इंतज़ाम वाली आकाशगंगा") कहते हैं।